होली पर बनाइये शकरकंद के गुलाब जामुन

Shakarkand  Ke Gulab jamun
होली आने वाली है और इस खास त्‍योहार पर गुझिया और नमकीन के साथ अगर आप गुलाब जामुन बनायेंगी तो नाश्‍ते की टेबल का स्‍वाद कई गुना बढ़ जायेगा। आज हम आपको शकरकंद के गुलाबजामुन बनाना सिखाएगें जिसे बनाना बहुत ही आसान और कम समय लेने वाला है। देखते हैं इसकी विधी-

सामग्री-

250 ग्राम शकरकंद, 100 ग्राम खोया, 1/2 टी स्‍पून पिसी इलायची, 1 कप शक्‍क्‍र, तलने के लिए घी, सजाने के लिए पिस्‍ता कतरन।

विधी-

शक्‍कर में पानी मिलाकर एक तार की चाशनी बनने तक पकाएं। इसमें इलायची मिला कर अलग रखें। शकरकंद को उबालकर छील लें। उसके बाद इसमें खोया मिला कर अच्‍छी तरह से मैश करें। इसके गुलाबजामुन बना कर गर्म घी में सुनहरा भूरा होने तक तल लें। जब यह हो जाए तब इन्‍हें चाशनी में डाल कर थोड़ी देर रख दें। जब गुलाबजामुन में चाशनी अच्‍छी तरह से गुल जाए तब सर्विंग डिश में निकालें। सजाने के लिए कटा हुआ पिस्‍ता बुरक दें और फिर अपने परिवारजन के लिए लजीज़ शकरकंद गुलाबजामुन सर्व करें।
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.