Latest Updates
-
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद -
International Yoga Day 2026 Quotes: योग दिवस पर इन 30+ कोट्स के जरिए प्रियजनों को दें स्वस्थ रहने का संदेश -
Tandoor Style at Home Paneer Tikka Recipe: अब घर पर पाएं होटल जैसा स्मोकी स्वाद -
Yoga Day 2026 Wishes In Sanskrit: नित्यं योगाभ्यासः...इन संस्कृत संदेशों से अपनों को दें योग दिवस की बधाई -
Father's Day 2026: किसी ने छोड़ी स्मोकिंग, तो कोई निभाता है नैपी ड्यूटी, ये हैं बॉलीवुड के Super Dads -
Simple Aromatic Peas Pulao Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा खिला-खिला मटर पुलाव -
International Yoga Day 2026: रोजाना योग करने से मिलेंगे ये 10 जबरदस्त फायदे, तन और मन रहेगा स्वस्थ -
Jamai Sasthi 2026: दामाद की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है व्रत, जानें जमाई षष्ठी का महत्व और मनाने का तरीका -
5 Minute Protein Masala Omelette Recipe: झटपट बनाएं होटल जैसा टेस्टी और हेल्दी नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 20 June 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग
अमरितसरी आलू कुलचा

पकाने में समय: 15-20 मिनिट
लोगों के लिये: 4
सामग्री
मैदा - 3 कप
बेकिंग पावडर - 1 छोटा चम्मच
चीनी - 1 छोटा चम्मच
नमक - स्वादअनुसार
मक्खन - 5 चम्मच
दूध - 1 कप
प्याज़ - 1/2 कप
लाल मिर्च पावडर - 1/2 छोटा चम्मच
आलू, उबालकर छीलकर मैश किया हुआ - 3 मध्यम आकार
हरी मिर्च , कटी हुई - 3
अनारदाना, सेका हुआ - 1/2 छोटा चम्मच
जीरा पावडर, सेका हुआ - 1/2 छोटा चम्मच
मसालेदार आलू के भरवन के साथ बना यह कुलचा
विधि
एक बाउल में मैदा, बेकिंग पावडर, चीनी और नमक डाल कर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद मक्खन और दूध डाल कर गूथ ले और ढक कर ½ घन्टे के लिये रख दें।
कटे प्याज़, नमक और लाल मिर्च पावडर मिलाकर एक ओर रख दें ताकि प्याज़ थोड़ा नरम हो जाये। आटे के समान हिस्से बना लें और गोले बना लें। प्याज़ को निचोड़कर पानी निकाल लें, उसमें आलू, हरी मिर्च, अनारदाना और भूना हुआ जीरा पावडर और अच्छी तरह मिला लें।
अगर मिश्रण कुछ गीला लगे तो उसमें थोड़ा मैदा डालकर मिला लें। आटे के हर गोले को थोड़ा फैला लें ताकि उनके बगलें मध्य से पतले हो। बीच में थोड़ा आलू का मिश्रण रखें, बगलों को एकत्र करके सील कर दें और 10 मिनिट के लिये रख दें।
फिर फ्राइ पैन लें और कुलचा डालें और तेल या बटर लगा कर दोंनो ओर सेंक लें। जब कुलचा लाल हो जाए तब उसे निकाल लें और गरमागरम परोसें। इन कुलचों पर मक्खन डाल कर परोसे।



Click it and Unblock the Notifications