Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

जाड़ों में बनाएं पैष्टिक बादाम मिल्‍क

Posted by:
Published: Thursday, November 10, 2011, 15:52 [IST]

Badam Milk Recipe Aid0204
 

कहते हैं अगर सुबह सुबह खाली पेट चार बादाम खाए जाएं तो यह शरीर के लिए अति उत्‍तम रहता है। इसमें प्राचुर मात्रा में आयरन और कैल्‍शियम होता है। जाड़े के दिनों में पौष्टिक बादाम वाला दूध पीने से ठंड नहीं लगती और हड्डियों को भी फायदा पहुंचता है। आइए आज हम आपको बताते हैं कि इस स्‍वाद और सेहत के खजाने को बनाते कैसे हैं।

सामग्री-
500 एमएल दूध, 25 भीगे हुए बादाम, 4 चम्‍मच चीनी, 2 इलायची, केसर।

विधी-
भीगे हुए बादाम का छिलका निकाल कर उसे पीस लें। दूसरी तरफ एक कटोरी में थोड़े से दूध में ज़रा सा केसर मिला कर भीगों दें। अब इलायची के दानों को दरदरा कूटं लें। दूध को उबालिए और एक उबाल आने पर गैस धीमा कर दीजिए और अब उसमें बादाम का पेस्‍ट मिलाइए। ध्‍यान रखें कि दूध को हल्‍के हल्‍के चलाते रहें जिससे वह तली पर चिपके नहीं। दूध को 5-7 मिनट तक और पकाएं। अब पैन में शक्‍कर ड़ाल कर दूध को और थोडी देर तक पकाएं। उसके बाद गैस बंद कर दें। अब आखिर में दूध में कुटी हुई इलायची और केसर वाला घोल मिलाएं। मिलाने के बाद उपर से केसर छिड़क कर सर्व करें।

English summary
Almond are great source of minerals and calcium. the combination of milk and almonds can do wonders to your bones. so, try this healthy and tasty drink to keep your self fit in winters.
Subscribe Newsletter