Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

स्‍वादिष्‍ट क्रीमी मशरूम मटर करी

Posted by:
Updated: Wednesday, January 30, 2013, 13:28 [IST]

मशरूम मटर एक बहुत ही स्‍वादिष्‍ट डिश है जिसमें कटे हुए मशरूम और मटर का मेल होता है। इस भारतीय मशरूम व्‍यंजन में बहुत सारी क्रीम होती है जो इसे बहुत ही स्‍वादिष्‍ट और कैलोरी में रिच बनाती है। लेकिन अगर आप इसे लो कैलोरी का बनाना चाहते हैं तो इसमें क्रीम की जगह पर फेंटी हुई दही डाल दीजिये। यह नॉर्थ इंडियन डिश खाने में बिल्‍कुल भी स्‍पाइसी नहीं होती इसलिये आइये देखते हैं इस को बनाने की सरल विधि को -

creamy mushroom mutter curry

सामग्री-

½ किलो मशरूम
250 ग्राम मटर
2 प्‍याज (पेस्‍ट)
1 टमाटर (प्‍यूरी)
5 हरी मिर्च
1 चुटकी हल्‍दी पाउडर
1 चम्‍मच जीरा
2 चम्‍मच ताजी क्रीम
1 चम्‍मच बटर
1 चम्‍मच तेल
नमक स्‍वादअनुसार
धनिया पत्‍ती

विधि -

सबस पहले मशरूम को चार भाग में काट लें और उसमें हल्‍दी पाउडर छिड़क कर मिला कर एक किनारे रख दें। अब प्‍याज और 3 हरी मिर्च का पेस्‍ट तैयार करें। उसके बाद टमाटर की प्‍यूरी अलग से तैयार कर के रख लें। अब एक पैन लेकर उसमें तेल गरम करें, फिर उसमें जीरा और बीच से कटी हुई हरी मिर्च डाल कर चलाएं। अब प्‍याज वाला पेस्‍ट डालें और 3 से 4 मिनट तक के लिये हल्‍की आंच में चलाएं। जब पेस्‍ट गोल्‍डन ब्राउन हो जाए तब टमाटर प्‍यूरी डालें। फिर नमक डालें और तब तक पकाएं जब तक ग्रेवी तेल न छोड़ दे। अब पैन में मशरूम और मटर डालें। एक कप पानी डोल कर ढक्‍कर ढांक कर पांच मिनट तक पकने दें। जब पानी एक तिहाई हो जाए तब उसमें ताजी क्रीम डालें और दो मिनट तक पकने के बाद उसमें बटर डालें। इस मशरूम मटर में ताजी हरी धनिया छिड़के और गरमा गरम रोटी के साथ सर्व करें।

Story first published:  Thursday, June 14, 2012, 9:37 [IST]
English summary
If you want to make North Indian mushroom recipe into a low fat treat, use beaten yoghurt instead of fresh cream to thicken the gravy of peas and mushrooms.
Subscribe Newsletter