करी फ्राइड राइस बहुत ही सिंपल और स्वादिष्ट फ्राइड राइस है। इसको आप कभी भी सुबह नाश्ते में या फिर दोपहर के लंच में बना कर खा सकते हैं। इसमें सोया सॉस भी पड़ता है लेकिन केवल रंग बदलने के लिये। तो चलिये बनाते हैं आज करी फ्राइड राइस।

लोगों के लिये- 4
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
बासमती चावल- 500 ग्राम
कडी़ पत्ता- 2-3
प्याज- 2-3
गाजर-1 कप (बारीक कटी हुई)
बीन्स-1 कप (बारीक कटी हुई)
लाल शिमला मिर्च- 1 (बारीक कटा हुआ)
काजू - आधा कप
करी पाउडर- 2-3 चम्मच
सोया सॉस- 1-2 चम्मच
अजीनोमोटो - 1 चम्मच
तेल-3-4 चम्मच
नमक का स्वाद
विधि-
प्रेशर कुकर में चावल और कड़ी पत्ता डाल कर दोगुना पानी डालिये। अब एक सीटी तक उसे पका लीजिये। अब फ्राइंग पैन लीजिये, तेल डालिये, कटे हुए प्याज डाल कर मध्यम आंच पर भूरा होने तक पकाइये। फिर पैन में कटे हुए गाजर, बीन्स, शिमला मिर्च और नमक डालिये। 2-3 मिनट तक हल्की आंच पर चलाती रहिये। उसके बाद काजू, करी पाउडर डाल कर चलाइये। फिर सोया सॉस डालिये और फिर अजीनोमोटो भी डालिये।
अब कुकर से पका हुआ चावल निकालिये और उसे पैन में डाल कर कुछ देर के लिये चलाती रहिये। सारी सामग्रियों को एक साथ मिक्स कर लीजिये और गैस बंद कर दीजिये। आपका करी राइस बिल्कुल तैयार हो चुका है, इसे ग्रेवी या सॉस के साथ खाइये।



















