महमानों को खिलाएं दही के कबाब

Dahi Ke Kebab
आपने कबाब तो बहुत प्रकार के खाएं होगें पर दही के इस्‍तमाल से बने कबाबों का तो कहना ही क्‍या। अगर घर पर महमान आ जाएं और आपको झटपट कुछ टेस्‍टी बनाना हो तो उन्‍हें दही के कबाब जरुर बना कर खिलाएं। यह बिल्‍कुल भी मासालेदार नहीं होता तथा खाने में हल्‍का और पेट भरने वाला होता है। चलिए जानते हैं इसको बनाने की विधी-

सामग्री-

1.2 लीटर दही, 100 ग्राम ग्रेटेड पनीर, 40 ग्राम कसा हुआ प्‍याज़, 30 ग्राम कसा हुआ अदरक, 10 ग्राम हरा धनिया, कार्नफ्लोर, 30 ग्राम काजू पिसा हुआ, 30 ग्राम कटे हुए किशमिश, 4 ग्राम काली मिर्च पाउडर, 4 ग्राम इलायची पाउडर, नमक स्‍वादअनुसार, तेल तलने के लिए।

विधी-

दही को दो घंटे के लिए बाहर रख दें। एक पैन में तेल गरम करके प्‍याज़ और अदरक को तब तक फ्राई करें जब तक वह अच्‍छे से पक न जाए। धीरे-धीरे उसमें सारी सामग्रियों को मिला कर अच्‍छे से पका लें और ठंडा कर के उसमें दही डालें और टिक्‍की बना लें। जब टिक्‍की बन जाए तब उसको तेल में सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें। अब आपके दही कबाब तैयार हैं, इसको महमानों के सामने हरी चटनी के साथ परोसें।
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.