Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

संडे स्‍पेशल में बनाइये दाल मुगलई

Posted by:
Updated: Wednesday, January 30, 2013, 12:31 [IST]

Dal Mughlai Recipe
 

संडे के दिन जब घर पर सभी लोग मौजूद होते हैं तो आप आराम से उनके लिये कुछ ऐसा स्‍पेशल बना सकती हैं, जिसे वे सुकून से बैठ कर खा सकें। इसीलिये आज हम आपको मुगलई दाल बनाने कि विधि बनाना सिखाएंगे, जो खाने में बडी़ ही स्‍वादिष्‍ट लगती है। इसमें अरहर की दाल तथा चने की दाल का प्रयोग किया जाता है। साथ ही इसमें घिया का भी इस्‍तमाल होता है, जिससे यह दाल काफी स्‍वादिष्‍ट बन जाती है। तो आइये बनाते हैं मुगलई दाल।

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :

1/2 कप अरहर की दाल
1/2 कप चने की दाल
1 कप कटे हुए टमाटर
2 कप घिया (बड़े टुकड़ों में कटा हुआ)
1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर
1 टी स्पून जीरा
1 टी स्पून बारीक कटा हुआ लहसुन
1 टी स्पून कसा हुआ अदरक
1/2 कप प्याज (लम्बे टुकड़ों मे कटी हुई)
2 टी स्पून तेल
नमक स्वादानुसार

विधि :

दाल को धोकर आधे घंटे के लिए भिगो दें। दाल को कुकर में डालकर उसमें टमाटर, घिया, हल्दी, नमक और 3 कप पानी डालकर पकाये। अब एक पैन लीजिये और उसमें घी गरम कर लीजिये। जब घी गरम हो जाये तो उसमें जीरा डाल दें। जब जीरा चटकने लगे तो उसमें लहसुन, हरी मिर्च, अदरक और प्याज डालकर फ्राइ कर दें। अब इस पैन में पकी हुइ दाल डाल दें और थोडी़ देर के लिये पकने दें। थोडी़ देर में गैस बंद कर दें और इसमें कटी हुइ हरी धनियां डाल कर सजाएं। इसे गरमा-गरम चावल और रोटी के साथ सर्व करें।

Story first published:  Saturday, August 18, 2012, 17:41 [IST]
English summary
This Sunday try this special dal mughlai recipe with an easy method. This will only take half an hour to prepair.
Subscribe Newsletter