नूडल्स बच्चों के ऑल टाइम फेवरेट होते हैं इसलिये आज हम आपको बताएंगे हक्का नूडल्स को बनाने की सरल विधि। जिसे खा कर आपके बच्चे खुश हो जाएंगे क्योंकि इसमें पड़ी होती हैं ढेर सारी पौष्टिक सब्जियां। आइये बिना देर किये हुए बनाते हैं यह टेस्टी और यम्मी हक्का नूडल्स।

सामग्रीः
200 ग्राम हक्का नूडल्स
1 कटा प्याज
1/2 कप मटर का दाना
1/2 कप स्वीट कार्न
नमक स्वादअनुसार
1/2 लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच अलसी पाउडर
1 बडा चम्मच रिफाइंड
विधि-
एक बर्तन में पानी डाल कर नूडल्स गरम कर लें! नूडल्स को छान कर एक किनारे रख लें और उसमें थोडा सा तेल डाल लें जिससे वह आपस में पिघले नहीं! अब कढाही में तेल गरम करें और उसमें मूंगफली के दाने भून लें! फिर बचे तेल में प्याज भूने और नमक, मसाले, नूडल्स और मूंगफली डाल कर थोडा और भूने! ग्रीन चिली सॉस और रेड चिली के साथ परोसे!



















