होली का त्यौहार आने वाला है, जाहिर सी बात है मुहं में पानी तो आ ही जाएगा, नहीं समझे अरें जनाब अब होली का त्यौहार आ रहा है तो ढेर सारे पकवान भी बनने शुरू हो गए होंगे। वैसे तो होली में सभी तरह के पकवान बनाए जाते है मगर आज हम आपको केसरिया कचौरी बनाना सिखाएंगे। गर्मागर्म कचोरी को धनिया की हरी चटनी के साथ खाने में जो मजा है शायद ही किसी और पकवान में हो तो फिर देर किस बात की आइए बनाते है केसरिया कचोरी
सामग्री- मैश किए हुए 150 ग्राम उबले हुए आलू, 2 कप बारीक सूजी, लाल मिर्च पावडर, अमचूर पावडर, चुटकी भर केसरिया रंग, पिसी हरी मिर्च, चाट मसाला, अदरक पिसी, सौंफ दरदरी, नमक स्वादानुसार,1 कप मैदा, 2 टी स्पून तेल, 1/2 टी स्पून नमक, गूँथने के लिए थोड़ा सा दूध, तलने के लिए तेल।
विधि - केसरिया कचोरी बनाने के लिए सबसे पहले सूजी में मैदा, नमक, केसरिया रंग व तेल और दूध डालकर सख्त गूँथ लें। जितना अधिक कचोरी का आटा गूंथेगें उतनी की खुस्क कचोरी बनेंगी। तब तक भरावन के लिए आलू में सभी मसाले मिलाकर तैयार कर लें। इसके बाद सूजी की छोटी-छोटी लोई बना कर उसमें आलू का मसाला भरें और कचोंरी बेलकर तैयार कर लें।
अब एक कड़ाही में तेल गर्म कर उसमें कड़ाही के हिसाब से कचारी डालें, गैस की आंच को मध्यम कर कचोरी तेल जिससे उनका रंग और स्वाद दोनों बरकरार रहें। कचोरियों को सुनहरी होने तक तलते रहें । तो लीजिए तैयार है गर्मागर्म केसरिया कचोरी, अब आप इसे हरी व मीठी चटनी के खा सकते हैं