Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

किशमिश की स्‍वादिष्‍ट चटनी

Posted by:
Updated: Thursday, December 13, 2012, 15:10 [IST]

मीठी-मीठी किशमिश खाने में बडी़ ही अच्‍छी लगती है। तो क्‍या आपने कभी किशमिश की चटनी बनाने की कोशिश की है। अगर नहीं की तो आज ही इसे बनाइये क्‍योंकि यह बडी़ ही टेस्‍टी लगती है। आप किशमिश की चटनी को रोटी या पराठे के साथ आराम से खा सकते हैं। अगर आपके बच्‍चे टिफिन ले जाने में नखरा करते हैं तो आप उन्‍हें किशमिश की यह मीठी चटनी पराठे के साथ दें, फिर देखिये वे इसे कैसे चटकारे ले कर खाते हैं। आइये जानते हैं किशमिश चटनी बनाने की विधि-

कितने लोंगो के लिए : 12
सामग्री :

3 टीस्पून किशमिश
1/2 सूखा नारियल
घी
4-5 प्याज
10-12 हरी मिर्च
1 टीस्पून अदरक का लच्छा
7-8 काली मिर्च
5-6 लहसुन की कलियां
2 साबुत लाल मिर्च
2 टुकड़े दालचीनी
1/4 टी स्पून खसखस
5-6 सूखी हुई पुदीने की पत्तियां
2 टीस्पून बारीक कटा हरा धनिया
1/2 टी स्पून इमली
1 छोटा टुकड़ा गुड़

kishmish raisin chutney

विधि :

एक पैन लीजिये और उसमें दो चम्‍मच घी डालिये। नारियल को कसकर घी में ब्राउन होने तक फ्राई करें। किशमिश और गुड़ को छोड़कर, प्याज से लेकर हरा धनिया तक घी में डालकर फ्राई करें। अब सारे मिश्रण को बारीक पीस लें। अब इसमें किशमिश और गुड़ डालकर अच्छी तरह मिला लें। लीजिये तैयार हो गई आपकी स्‍वादिष्‍ट एंड यम्‍मी किशमिश की चटनी।

Topics: वेज, veg
Story first published:  Friday, August 31, 2012, 16:41 [IST]
English summary
Kishmish Chutney is very popular sweet recipe. You can prepare it with few ingredients and with lots more Jagger and raisins.