Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

लखनऊ की अवधी दाल

Posted by:
Updated: Wednesday, January 30, 2013, 12:35 [IST]

लखनऊ के हर भोजन का अपना अलग ही स्‍वाद होता है। यहां का नॉन वेज बहुत पसंद किया जाता है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि यहां के वेज कुजीन को भूल जाया जाए। क्‍या आपने लखनऊ की अवधी दाल का स्‍वाद चखा है? अगर नहीं, तो इसे अपने‍ किचन में जरूर पकाइये क्‍योंकि यह बहुत ही अलग अंदाज में बनाई जाती है। जिसमें तूअर दाल और दूध का मिश्रण होता है। आइये देखते हैं इसे बनाने की विधि-

lucknowi dal awadhi dal recipe

कितने लोगो के लिये: 4
पकाने में समय: 20 मिनट

सामग्री:

तूअर दाल- 1.5 कप एक घंटे के लिये पानी में भिगोई हुई
हींग- ½ चम्‍मच
हल्‍दी पाउडर- ½ चम्‍मच
हरी मिर्च- 3 कटी हुई
लहसुन- 4 कटा हुआ
सूखी लाल मिर्च- 2
घी- 2 चम्‍मच
जीरा- 1 चम्‍मच
दूध- 1 कप
हरी मिर्च- ½ कप कटी हुई
नमक- स्‍वादअनुसार

विधि-

एक प्रेशर कुकर में आधा कप पानी, दाल, हल्‍दी, नमक, हींग और हरी मिर्च डाल कर दो सीटी आने तक पकाएं। जब दाल पक जाए तब उसे पांच मिनट तक ऐसे ही रहने दें, जिससे उसकी भाप निकल जाए। एक पैन लें और उसमें दाल को पलट दें। अपनी जरूरत के अनुसार पैन में हल्‍का सा पानी भी डाल सकती हैं, दाल को उबाल लें। एक दूसरा पैन लें और उसमें घी डाल कर गरम करें। उसके बाद उसमें लाल मिर्च, जीरा और कटा हुआ लहसुन डालें। अब इस तडके को दाल में डाल कर दाल को कवर कर दीजिये। 2 मिनट के बाद पैन से ढक्‍कन हटाइये और उसमें दूध डाल दीजिये। दाल में दूध डालने से दाल का स्‍वाद बदल जाएगा। अब दाल लखनवी को कटी हुई हरी धनिया से सजा कर गरमा गरम पुलाव या रोटी के साथ सर्व कीजिये।

Story first published:  Thursday, July 19, 2012, 14:15 [IST]
English summary
Lucknowi dal is a special dal recipe from the heartland of ancient Awadh. Lucknowi dal is still a distinct dal recipe that tastes different and is cooked very differently.