Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

लजीज मसाला कुल्‍चा

Posted by:
Updated: Wednesday, January 30, 2013, 12:53 [IST]

भारतीय व्‍यंजनों में मसाले कुलचे का अपना अलग ही नाम है। इस रेसीपी को खासतौर से नॉर्थ इंडिया में बड़ा पसंद किया जाता है। मसाला कुलचा, अचार के साथ या फिर किसी ग्रेवी वाली सब्‍जी के साथ खाया जाता है। तो आइये आज हम बनाते हैं मसाला कुलचा और खिलाते हैं अपने परिवारजनों को-

masala kulcha north indian recipe

लोंगो के लिये: 4-5
पकाने में समय: 3 घंटे

सामग्री:

मैदा- 500-600 ग्राम
दही- 3 चम्‍मच
दूध- 1 कप
चीनी- 1 चम्‍मच
यीस्‍ट- 1 ½ चम्‍मच
बेकिंग पाउडर- ½ चम्‍मच
घी- 3 चम्‍मच
नमक- स्‍वादअनुसार

विधि-

यीस्‍ट बनाने के लिये-

सबसे पहले यीस्‍ट को हल्‍के गरम पानी में 1 चम्‍मच चीनी डाल कर मिला दें और 10 मिनट तक के लिये रख दें। अब उसमें ½ चम्‍मच नींबू का रस मिला दें और फिर आपका यीस्‍ट तैयार हो जाएगा।

कुलचा बनाने के लिये-

एक बडे कटोरे में मैदा लें, उसमें दही, चीनी, बेकिंग पाउडर, 1 चम्‍मच घी और थोड़ा सा नमक मिलाएं। अब उसमें थोडा सा पानी और यीस्‍ट मिलाएं और आटा तैयार कर के दो घंटे के लिये रख दें। अब एक पैन में आलू उबालें और उन्‍हें छील कर उसमें प्‍याज, हरी मिर्च पेस्‍ट, अदरक लहसुन पेस्‍ट तथा नमक मिलाएं। अब आटा लें और उसकी छोटी लोई बना लें और उसमें छेद कर के आलू वाला मिश्रण भर लें। अब इस लोई को थोड़ा कुलचे के आकार का बेल लें और एक फ्राइंग पैन में घी डाल कर सेक लें। अब आपका मसाला कुलचा खाने के लिये तैयार हो गया, इसको चटनी या फिर कसी सब्‍जी के साथ परोसे।

Story first published:  Thursday, July 26, 2012, 16:27 [IST]
English summary
Masala kulcha is actually a kind of Indian bread recipe blended with a range of spices and a stuffing.