Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

गरम पराठे के साथ खाइये मशरूम चिली

Posted by:
Updated: Wednesday, January 30, 2013, 13:23 [IST]

मशरूम का प्रयोग कई सारी डिशों में किया जाता है। चाइनीज, इटैलियन, यूरोपियन और कोरियन कुजीन में मशरूम का अंधाधुंद प्रयोग होता है। अगर आपको भी मशरूम का टेस्‍ट डेवलेप करना है तो बिना देर किये हुए बनाएं यह मशरूम चिली रेसीपी।

mushroom chilli recipe

सामग्री -

मशरूम 500 ग्राम
प्याज 2 (कटा हुआ)
शिमला मिर्च - 1 (कटा हुआ)
प्याज की पत्तियां 1 (कटा हुआ)
हरी मिर्च - 4-6 (कटा हुआ)
अदरक, लहसुन पेस्ट 2-3 चम्मच
सोया सॉस 2-3 चम्मच
नमक
मकई का आटा 1 चम्मच
सिरका- 1 ½ आधा चम्मच
मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
पानी - ½ कप
तेल

विधि-

सबसे पहले मशरूम को अच्‍छे से धोएं और दो भागो में काटे। मिक्‍सी में प्‍याज, अदरक और लहसुन का पेस्‍ट तैयार करें। अब दो चम्‍मच तेल को गहरे पैन में गरम करें। अब उसमें इस तैयार पेस्‍ट को डालें और 1 मिनट तक के लिये मध्‍यम आंच पर पकाएं। अब इसमें कटी हुई शिमला मिर्च, हरी मिर्च, नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल कर 1-2 मिनट तक के लिये पकाएं। देख लें कि शिमला मिर्च अच्‍छे से पक जाए। अब इसमें अपने हाथों से सिरका छिड़क दें और फिर उसमें सोया सॉस डालें। अगर आप इस डिश को थोडा सा स्‍पाइसी बनाना चाहती हैं तो इसमें 1 चम्‍मच टमौटो सॉस भी डाल सकती हैं। इसे 1 मिनट तक के लिये मध्‍यम आंच पर पकाएं। अब एक छोटी सी कटोरी में मकई का आटा और थोडा सा पानी ले कर घोल तबनाएं और उसे इस पैन में डाल दें। अब 1 मिनट तक खौलाएं। अगर आप इस डिश में ग्रेवी नहीं चाहती हैं तो थोड़ा सा ही पानी डालें। अब जब ग्रेवी तैयार हो जाए तब इसमें मशरूम के पीस डालें और दो मिनट तक के लिये पकाएं। जब मशरूम में ग्रेवी अच्‍छी तरह से समा जाए तब समझ लीजिये कि आपकी डिश तैयार है।

Story first published:  Monday, July 9, 2012, 9:46 [IST]
English summary
If you want to develop a taste towards mushrooms, try with the starters. Check out the mushroom chilli recipe that can definitely win your taste buds.