Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

नाश्‍ते में बनाइये ओट्स उत्तप्पम

Written by:
Published: Wednesday, September 12, 2012, 9:16 [IST]

Oats Uthappam Recipe
 

बच्‍चों को सुबह नाश्‍ते में कुछ पौष्‍टिक देना हो तो उनके लिये ओट्स उत्तप्पम बनाइये। यह ना केवल खाने में ही स्‍वादिष्‍ट लगता है बल्कि यह स्‍वास्‍थ्‍य के हिसाब से भी अच्‍छा है। इसमें ओट पड़ता है जो कि फाइबर में रिच होता है। फाइबर पेट के लिये बहुत ही अच्‍छा माना जाता है। आइये जानते हैं इसे बनाने की बिल्‍कुल सरल विधि।

पकाने का समय: 15-20 मिनिट
तैयारी का समय: 15-20 मिनिट
लोगों के लिये: 4

सामग्री
ओट्स, सेका हुआ - 1 कप
डोसे का घोल - 1 कप
मिक्स्ड स्प्राऊट्स - 1/2 कप
प्याज़ ,बारीक कटा हुआ - 1 मध्यम आकार
हरी मिर्च - 2
नमक स्‍वादअनुसार
पुदीने की चटनी - 2 बड़े चम्मच
ऑलिव आइल - पकाने के लिये
काला तिल - जरुरत के अनुसार
टमाटर - 2 मध्यम आकार
नींबु का रस - 1/2 बड़ा चम्मच

विधि-

1. मिक्सड स्प्राउट्स को एक बाउल में रखें, उसमें प्याज़, हरी मिर्च, नमक डाल कर अच्छी तरह मिला लें। एक दूसरे बाउल में ओटस डालें, फिर नमक, दोसे का घोल और अच्छी तरह मिला लें। फिर पुदीने की चटनी डालें और‍ मिक्‍स करें।

2. आवश्यकतानुसार पानी डालकर मिला लें। एक नॉन स्टिक तवा गरम करके उसमें थोड़ा ऑलिव आइल डालकर फैला दें। फिर एक छोटी कटोरी ले कर उससे पैन में घोल डालकर मोटा-मोटा फैला दें।

3. थोड़ा काला तिल छिड़कें, थोड़ा प्याज़ का मिश्रण और थोड़ा टमाटर छिड़कें और उत्तप्पा को पकने दें। उसके बाद उसमें 1 छोटा चम्मच ऑलिव आइल, नींबू का रस और नमक डाल कर अच्छी तरह मिला लें।

4. उत्तप्पम कें चारों ओर थोड़ा तेल छिड़कें, जब निचला भाग सुनहरा हो जाए तब उसे पलट लें और चारों ओर थोड़ा और तेल छिड़कें और दूसरा भाग भी करारा होने तक पकने दें।

5. लीजिये तैयार हो गया आपका उत्तप्पम, अब इसे सर्व करें वो भी नारियल की चटनी के साथ।

English summary
Oats Uthappam topped with vegetables are very delicious and as well nutricious breakfast.Top it with your choicest fresh vegetables like carrot, capsicum, onions or cabbage and the likes to suit your taste.
Subscribe Newsletter