Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

टोफू चिली: सिंगापुर स्‍टाइल में

Posted by:
Updated: Friday, September 7, 2012, 10:00 [IST]

टोफू स्‍वास्‍थ्‍य के हिसाब से बहुत ही अच्‍छा होता है। आज हम आपको टोफू चिली रेसीपी बनाना सिखाएंगे जो कि सिंगापुर की खास स्‍टाइल में तैयार की गई है। इसे साइड डिश बना कर रोटी के साथ खाइये तो मजा ही आ जाएगा। अगर आपको चिंता है कि इसको खा कर कहीं आपका वजन ना बढ़ जाए तो इसकी भी फिक्र करने की जरुरत नहीं है, क्‍योंकि यह बहुत ही पौष्‍टिक है। तो देर किस बात की आइये बनाते हैं यह टेस्‍टी और तीखी टोफू चिली रेसीपी।

tofu chilli singaporean side dish

लोगों के लिये- 2-3
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-

टोफू- 500 ग्राम
प्‍याज- 2-3
स्‍प्रिंग अनयिन- 2
शिमला मिर्च- 1
टमैटो प्‍यूरी- ½ कप
हरी मिर्च- 4-5
अदरक- 1 इंच
लहसुन पेस्‍ट- 2 चम्‍मच
चिली सॉस- 2 चम्‍मच
टमैटो सॉस- 1 चम्‍मच
सिरका- 1 चम्‍मच
काली मिर्च पाउडर- 1 चम्‍मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्‍मच
नमक- स्‍वादअनुसार
तेल- 2 चम्‍मच
हरी धनिया- कटी हुई

विधि-

1. एक कढाई में तेल गरम करें और प्‍याज, शिमला मिर्च, अदरक और लहसुन पेस्‍ट डाल कर गोल्‍डन ब्राउन होने तक भून लें।

2. अब नमक, काली मिर्च पाउडर, स्‍प्रिंग अनयिन और बीच से कटी हुई हरी मिर्च डालें और एक मिनट तक चलाएं।

3. अब कढाई में टमैटो प्‍यूरी, टमैटो सॉस, चिली सॉस, लाल मिर्च पाउडर और सिरका डाल कर मिक्‍स करें। इसको तब तक उबालें जब तक टमैटो प्‍यूरी पूरी तरह से गाढी ना हो जाए। फिर इसमें टोफू डालें और हल्‍के हाथों से चलाएं जिससे टोफू टूटे नहीं।

4. आपका टोफू चिली अब तैयार है। अगर आपको इसे सूखा खाना है तो इसके सॉस को और गाढा कर के सुखा लें। फिर इसे रोटी के साथ या फिर नूडल्‍स के साथ खाएं।

Topics: वेज, veg
Story first published:  Friday, September 7, 2012, 10:07 [IST]
English summary
Here is a tofu chilli recipe that is made in the Singaporean style. This side dish can be served with steamed rice, pulao, noodles.
Subscribe Newsletter