Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

वेज रोल से जीते लोगों का दिल

Published: Friday, January 13, 2012, 15:43 [IST]

Veg Role North Indian Dish Aid0092
 

साथियों, वनइंडिया किचन आज आपके लिए लेकर आया है वेज रोल, जिसे बनाना बहुत आसान है। जो खाने में टेस्टी तो होता ही है हेल्दी भी होता है और सबसे बड़ी बात यह फटाफट बन भी जाता है।

सामग्री: भरावन के लिए 50 ग्राम फ्रेंचबीन, पतले लंबे कटे हुए 50 ग्राम गाजर बारीक लंबी कटी हुई, 100 ग्राम पत्ता गोभी बारीक कटी हुई, 100 ग्राम उबले राइस नूडल्स, 2 प्याज लच्छा कटा हुआ, 1 टी स्पून सोया सॉस, आधा कटोरी उबले मटर सजाने के लिए, चिली सॉस 1 कटोरी, एक चौथाई चम्मच अजीनोमोटो पाउडर, नमक स्वादानुसार, 4 टेबल स्पून रिफाइंड तेल। रोल के लिए 100 ग्राम मैदा, 1 चुटकी नमक, चिली सॉस, तलने के लिए तेल, पानी अंदाज से, आधा कप दूध।

विधि: सबसे पहले आप एक कढ़ाई में तेल गर्म कीजिये। फिर उसमें प्याज डालकर भूनें। जब वो लाल हो जायेगा तो उसमें फ्रेंचबीन, गाजर, गोभी डालकर भूनें। उबले नूडल्स डालकर कुछ देर भूनें। नमक, काली मिर्च, सोया सॉस, अजीनोमोटो डालकर चलाएं। फिर गैस बंद कर दीजिये।

अब आप दूसरे बर्तन में मैदा लेकर पानी नमक, दूध से गूंथ लें, लोई बनाकर बेल कर उसमें मसाला भरकर रोल कर लें। दोनों साइड पानी से गीला कर चिपका लें और कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें। रोल्स को हलका सुनहरा करें। डेढ़ इंच के टुकड़े में तिरछा काट लें। 1 प्लेट में कटी गाजर, पत्ता गोभी मटर, प्याज के लच्छे के साथ रोल रखकर सर्व करें। सॉस के साथ गरमागरम सर्व करें।

English summary
Today we are going to prepare Veg Role Recipe. You can make it with in 30 minutes . Here is the recipe of Veg Role.
Subscribe Newsletter