Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

कैसे बात करें अपनी पसंद की लड़की से

Posted by:
Published: Friday, March 16, 2012, 17:58 [IST]

Tips Talk A Girl You Like Aid0204
 

अगर आप किसी लड़की की फीलिंग से परिचित नहीं हैं तो उससे बात करना आपके लिए थोड़ा मुश्‍किल हो सकता है। उसको इम्‍प्रेस करने के लिए आपको उससे ठीक प्रकार से बात करनी होगी। किसी भी लड़की से अगर आप अच्‍छे से बात करेगें तो उसका दिल जीतना आसान हो जाएगा। अगर आप भी किसी लड़की को पसंद करते हैं और उससे बात करना चाहते हैं तो हम आपकी जरुर मदद करेगें। हम बताएगें की अपनी मन पसंद की लड़की को पहली ही बातों में कैसे इम्‍प्रेस किया जाए।

4 टिप्‍स जिससे होगी लड़की इम्‍प्रेस

1. जाने उसको - इससे पहले की आप किसी लड़की से बात करने की सोंचे, उसके बारे में पिछली जानकारी हांसिल कर लेना बहुत जरुरी है। इससे बात करने में और बात को धीरे-धीरे आगे बढ़ाने में काफी आसानी हो जाएगी। साथ ही आप फालतू की और गोल-गोल बात करने से भी बच जाएगें।

2. उसकी रुची को ढूंढ़े - लड़की से बात करने से पहले उसकी रुची और पसंद को जान लेना ठीक होगा। लड़कियों को पसंद है की लड़के उनकी हर बात को याद रखें। इससे वह चाही जाने की ख्‍वाहिश रखती हैं और इससे आपका उनके बारे में सरोकार भी समझ में आता है।

3. तरीफ करें - हर लड़की को पसंद है कि उसकी नई ड्रेस, हेयरस्‍टाइल या फिर नए जूतों की कोई तारीफ करे। उससे बात करते करते भूलियेगा नहीं कि उसकी तारीफ भी आप ही को करनी है। लेकिन एक बात का ख्‍याल यह रखें की बार बार तारीफ करने से वह समझ जाएगी कि आप उसे मक्‍ख्‍ख लगा रहें हैं। इसलिए बार-बार तरीफे न करें।

4. बी योर सेल्‍फ - जब भी आप अपनी पसंद की लड़की से बात कर रहें हों तो खुद की पहचान न खोएं। लड़कियों को बनावटी लड़के बिल्‍कुल पसंद नहीं हैं और वह उन्‍हें ही पसदं करती हैं जो खुद को पसंद करते हैं। अगर आप ज्‍यादा शो ऑफ करेगें तो यह लड़की को टर्न ऑफ कर सकता है।


5. कम बोलें - ज्‍यादा बात करने से आपकी इमेज पर असर पड़ सकता है। उसको अपनी छोटी-छोटी बातों में उलझाएं और देखें की क्‍या वह अपनी तरफ से बातों में रुची लेती है या नहीं। आग दोनों तरफ से लगनी चाहिये। जब आप अपनी पसंद की लड़की से बात कर रहें हों तो तुरंत ही अपनी फीलिंग को उसे न बताएं। जब तक यह न पता चल जाए कि वह लड़की भी आपमें रुची ले रही है तब तक कुछ न बताएं।

English summary
If you like a girl and want to impress her on the very first talk, here are few relationship tips which can help you win her!
Subscribe Newsletter