Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

लड़कियों से कैसी बाते करना पसंद करते हैं लड़के ?

Posted by:
Published: Wednesday, April 11, 2012, 15:57 [IST]

अगर आप अपने पार्टनर से बात करते करते बीच में 'तुम बताओ' जैसा वाक्‍य सुन-सुन कर थक चुकी हैं, तो वक्‍त आ गया है कि यह जान लें कि आपको उनसे क्‍या बात करनी चाहिये। वैसे आदमियों को लड़कियों के मुकाबले ज्‍यादा बाते करना पसंद नहीं होता। यही वजह है कि उनको इधर-उधर की बिन मतलब वाली बातें अच्‍छी नहीं लगती और वे अपनी पाटर्नर से लड़ बैठते हैं। लड़को को कुछ बाते बहुत ही ज्‍यादा पसंद होती हैं, लेकिन यही बाते लड़कियों को थोड़ा कम पसंद होती हैं। आज हम इसी बात पर चर्चा करेंगे की लड़कों को लड़कियों से किस तरह की बातें करना बहुत ज्‍यादा पसंद है।

what men love talk about with girls aid0204

क्‍या हैं वे बातें-

1. लवमेकिंग- लगभग हर लड़के को अपनी गर्लफ्रेंड से केवल लवमेकिंग के बारे में ही बात करना पसंद होता है। प्रेम क्रिया से जुड़ी सारी बातें जैसे, चरमआनंद, सेक्‍स और अन्‍य ऐसी ही बातें लड़के ज्‍यादा करना पसंद करते हैं। वह खुद भी लड़की की भावनाओं के बारे में तथा वह सेक्‍स के बारे में क्‍या सोंचती है, उन्‍हें जानना होता है। लड़के अपनी पाटर्नर से काफी ओपन होते हैं इसलिये वे कोई भी समय सेक्‍स और संभोग के बारे में बात कर सकते हैं।

2. दोस्‍तों की बातें- जब कभी आप उनसे बात करते करते इस सोंच में पड़ जाएं की आगे क्‍या बात की जाए, तो अगर आप उनके दोस्‍तों के बारे में कुछ पूछेंगी तो वह जरुर खुश हो जाएंगे। लड़को के पास उनके दोस्‍तों की कहानी सुनाने के लिए बहुत समय होता है। कुछ ऐसी हरकते और बातें जो उन्‍हें हमेशा के लिए याद रहती हैं, उसे वह सुनाने में गर्व महसूस करते हैं।

3. हंसी-मजाक- आदमियों को न केवल उन महिलाओं से बात करने में अच्‍छा लगता है, जो स्‍मार्ट और सुंदर होती हैं, बल्कि उन्‍हें मजाक को सहना और करना भी आता हो। लड़कों को हर वक्‍त रोने-धोने वाली बाते करना पसंद नहीं होती इसलिए आपको एक अच्‍छी पर्सनैलिटी होने के साथ ही अपनी बातों पर भी ध्‍यान देना आना चाहिये।

4. फ्यूचर प्‍लैन- आदमियों को अपने कैरियर, परिवार और रिश्‍तों को लेकर आगे के फ्यूचर प्‍लैन के बारे में बात करना बहुत अच्‍छा लगता है। पर कभी-कभी होता ऐसा है कि कई लड़के प्‍यार के रिश्‍तों में आने वाली जिम्‍मेदारियों के बारे में बात करने से डरते हैं। या फिर ऐसा रिश्‍ता जिसके बारे में वे अभी तक अपना मन नहीं बना पाए हैं, उसके बारे में बात नहीं करना चाहते।

English summary
Men like to talk about few things which is of interest to them. Take a look at the things men love to talk about with girls.