Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

क्‍या वह मैरिज मटीरियल है?

Posted by:
Updated: Saturday, September 22, 2012, 13:21 [IST]

जब भी आप अपनी पहली डेट पर जाती हैं तो आपके दिमाग में केवल उस डेट को इन्‍जॉय करना होता है। आप सब कुछ भूल कर बस अपनी डेट के साथ बिताए हर पल को जीना चाहती हैं। लेकिन तब क्या होता है जब आपका मक्सद ना केवल मस्ती करना बल्कि अपने लिये एक सही जीवन साथी ढूंडना होता है? तो उस समय आप अपनी डेट को सीरियस लेना शुरू कर देती हैं, आपके मन में तरह-तरह के ख्याल आने लगते हैं, जैसे क्या यह लड़का मैरिज मटीरियल है? या फिर क्या मैं इसके साथ अपनी पूरी लाइफ ढंग से बिता पाउंगी आदि। महिलाओं को पुरुषों का दिमाग पढने में बहुत पेरशानी होती है, इसलिये यहां कुछ टिप्स खास उन महिलाओं के लिये हैं जो अपने जीवन में सही इंसान की तलाश कर रही हैं!

is he the right one you

ऐसे पहचाने उन्‍हें-

1. क्‍या वह आपको वैसा ही पसंद करता है- यह देखने के लिये कि वह भविष्य में आपके साथ एडजस्ट कर सकेगा या नहीं, उसके लिये यह बिन्दु मुख्य माना जाता है। कई पाटर्नर अपनी जीवन संगिनी को अपने अनुसार बदलने की सोंच रखते हैं, लेकिन किसी भी इंसान में बदलाव लाना बहुत मुश्किल काम होता है। ऐसे बहुत से कम लोग होते हैं जो आपको बिल्कुल वैसे ही अपनाएंगे जैसी आप खुद हैं। अगर आपके नजर में कोई ऐसा बंदा है तो आप उस पर आंख मूंद कर भरोसा कर सकती हैं।

2. क्‍या वह हर समय मदद करने के लिये तैयार रहता है- किसी भी रिश्ते में दरार तब आती है जब पुरूष का ईगो सामने आ जाता है और उस समय वह बिल्कुल भी झुकने के लिये तैयार नहीं होता। अगर वह आपको अपने बराबर माने और आपकी हर परेशानी में कंधे से कंधा मिलाएं तो वह आप ही के लिये बना हुआ है।

3. क्‍या वह आपकी इज्‍जत करता है- वैसे तो लड़के बहुत होशियार होते हैं और अपने आगे लड़कियों को कुछ नहीं समझते। पर कई अच्‍छे लड़के ऐसे भी होते हैं जो लड़की की बात को ऊपर रख कर चलते हैं और उनकी दिल से इज्‍जत करते हैं। अगर वह अपने दोस्‍तों या परिवार वालों के सामने ही नहीं बल्कि अकेले में भी आप से तमीज से बात करे और आपका ख्‍याल रखें, तो लड़का परफेक्‍ट है।

4. क्‍या वह आपका सपोर्ट करता है- वैसे तो खुद लड़कियां ही लड़कों की सबसे बड़ी सपोर्ट होती हैं, लेकिन कभी-कभार उन्‍हें भी कोई चाहिये होता है, जो उनका दुख-दर्द बांट सके। क्‍या जब भी आप किसी मुश्‍किल दौर से गुजर रही होती हैं या फिर किसी से अपनी दिल की बात शेयर करना चाहती हैं, तो क्‍या वह इंसान आपके पास होता है या नहीं? अगर वह दिन भर केवल अपने काम और परेशानियों में ना उलझा रह कर आपकी भी परेशानियों को समझे, तो यही वह इंसान है जिसकी आपको सबसे ज्‍यादा जरुरत है।

5. कहीं वह मतलबी तो नहीं- केवल अपनी खुशी के बारे में सोंचना ही कुछ लड़को कि फितरत होती है। उन्‍हें जो अच्‍छा लगे वही आप करिये या फिर उन्‍हें जहां घूमने का मन हो वहीं चलिये आदि, से पता चल जाता है कि लड़का मतलबी किसम का है और वह बस आपको केवल टाइम पास समझता है।

Story first published:  Friday, July 6, 2012, 11:52 [IST]
English summary
A woman finds it difficult to read a man's mind. So, here are few ways to know if man is the right choice for you or not.