Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
अगर लड़की को हुआ है आपसे प्यार तो करेगी ये सब चीज़ें...
हो सकता है कि आप दोनों "जस्ट फ्रेंड्स" हों, लेकिन उसके दिमाग में क्या चल रहा है, आपको नहीं पता। अगर आपको कोई लड़की मन ही मन चाहने लगी है तो, वो आपसे कुछ इशारे जरुर करेगी जिसे आपको समझना होगा।
READ: अगर हुआ है उसे प्यार... तो ये इशारे करेगा आपका आशिक
लड़की अगर आपकी दोस्त है और आज-कल कुछ अलग ढंग से पेश आने लगी है तो, मामला कहीं और ही जा रहा है। वो लड़की आपसे चोरी-चोरी प्यार करती है मगर बताती नहीं है, हो सकता है कि वह इस बात का इंतजार कर रही हो कि एक दिन आप उसके इशरों को समझेंगे और उसे प्रपोज़ करेंगे।
READ: एक पुरुष की नज़र से जानिये गर्लफ्रेंड और बीवी में क्या है अंतर
लड़कियों के मन की बातें, आज हम आपको बताएंगे। इससे आपको पता चल जाएगा कि आपकी अच्छी दोस्त अब आप पर चोरी-चोरी मरने लगी है।

उलटी-पुलटी हरकतें करेगी
अगर वो आपके सामने आते ही अपने बालों से खेलने लगे, उल्टी-पुल्टी बाते करने लगे या फिर कोई ऐसी चीज़ करने लगे जो वो आम तौर पर नहीं करती तो समझे कि वो आप पर फिदा है।

झगडे़ करेगी
वो आपसे लड़ेगी भी और आपको छोड़ कर जाएगी भी नहीं। वो आपको उल्टे जवाब देगी और आपको चिढ़ाएगी। ऐसा वो इसलिये करेगी कि वो नहीं चाहती कि आप उसके अंदर की भावनाओं को समझें।

आपके साथ ज्यादा समय बिताना चाहेगी
अगर लड़की आपको पसंद करती है तो, वह आपको आपके दोस्तों की भीड़ से निकाल कर लाएगी और किसी न किसी बहाने से आपके साथ अकेले समय बिताएगी। वह हर ऐसे तरीके आजमाएगी जिससे कि आप हर वक्त केवल उसके ही करीब रहें।

आपकी बातों से उदास होगी
वैसे तो अगर कोई उसे कुछ भी कहे, उसको किसी की बातों का फरकनहीं पड़ता, पर अगर आपने उसे कुछ बोल दिया तो वह उस बात से नाराज हो जाएगी। आपको पता भी नहीं चलेगा कि वह आपकी कौन सी बात से नाराज है। ऐसा इसलिये होता है क्योकि वह चाहती है कि आप उसे प्यार करें, लेकिन वो ये बात बोल नहीं सकती।

आपके बारे में सब कुछ जानना चाहेगी
वो आपकी लाइफ के बारे में सब कुछ जानना चाहेगी- आपके अपने पैरेंट्स से कैसा रिश्ता है, आपके अकेले में क्या करना पसंद करते हैं, पहले कितनी लड़कियों के साथ डेट कर चुके हैं, स्कूल में कैसे दोस्त थे, लाइफ के प्रति नज़रिया, फेवरेट मूवी, आदि।

आपके साथ फ्लर्ट करेगी
जब भी वह आपके साथ फ़्लर्ट करेगी तो वह आपकी आंखों में देख कर, वो आपने बालो को ठीक करेगी, अपने झुमके या बाली को बार बार छूती रहेगी और या फिर अपने होठो को चबाती रहेगी।

वो खुद को संवारेगी
अगर लड़की को आपसे प्यार हो गया है तो, वह खुद को हमेशा संवार कर रखेगी क्योंकि उसे आपके सामने हर वक्त अच्छा दिखना है। आइब्रोज की थ्रेडिंग और वैक्सिंग समय समय पर करवाएगी, ढंग से कपडे़ पहनेगी, खुद को निखार कर रखेगी तथा खुशबूदार डियो लगाएगी।

आपको सपोर्ट करेगी
वह आपको आंख बंद कर के सपोर्ट करेगी। भले ही आप उसके दोस्तों के सामने कितनी भी बेतुक्की बातें कर रहे हों, लेकिन वह आपको ही सपोर्ट करेगी।

आपको कभी अकेला नहीं छोड़ेगी
घर की पार्टी में अगर आप अपनी बियर की बॉटल ले कर दूर कहीं किनारे बैठे होंगे तो, वह आपके पास किसी न किसी बहाने से आ कर आप से जरुर बात करेगी।

आपकी छोटी सी बात भी उसके लिये बड़ी है
आपका प्रमोशन हुआ है, जन्मदिन है, परिवार में शादी है, आप कॉलेज में फर्स्ट आए, या आपने कोई इम्तेहान पास कर लिया है आदि, उसके लिये हर बात बड़ी है। वो आपकी हर खुशी में ख़ुशी होगी।

आपके बकवास जोक पर भी हंसेगी
भले ही आपका जोक कितना ही बकवास हो और उस पर आपके किसी भी दोस्त को हंसी ना आए, मगर वह खुल कर जरुर हंसेगी।

चैट मैसेज पर करेगी ढेर सारी बातें
फेसबुक हो या फिर वॉट्सएप, वह आपको कुछ न कुछ मैसेज भेज कर उसका जवाब जरुर मांगेगी। वह हर वक्त आपके मैसेज का ही इंतजार करेगी।

थोड़ा-बहुत जलेगी भी
अगर आप उसके सामने दूसरी लड़कियों से बातें करेंगे या फिर दूसरी लड़की की बात करेंगे, तो वह जलने लगेगी और गुस्सा हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
