Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

ससुराल में जाते ही कैसे जीतें अपने पति का दिल

Posted by:
Published: Wednesday, March 28, 2012, 17:32 [IST]

How Be Perfect Wife Love 1 Aid0204
 

क्‍या आपकी शादी होनी होने वाली है? अगर हां, तो बहुत ही जल्‍दी आपके पास ढेर सारे कामों की लिस्‍ट होगी, जिसमें से शौपिंग की लिस्‍ट सबसे लंबी होगी। यही नहीं इसके अलावा अब तो आपके पास तरह-तरह के उपदेश भी आने शुरु हो गए होगें, की आपको अपने ससुराल वालों को कैसे खुश रख कर परफेक्‍ट बहु का अवार्ड जीतना है। खैर ये बात तो हुई अच्‍छी बहु बनने की, पर क्‍या आपको किसी ने ये बताया कि आपको अपने पति देव का दिल जीतने के लिए क्‍या-क्‍या करना चाहिये। अगर नहीं तो हम आपको बताएगें की आप ससुराल में जाते ही अपने पति का दिल कैसे जीतें। प्रस्‍तुत हैं कुछ टिप्‍स-

ऐसे जीतें पति का दिल-

1. हमेशा खुश रहें- अपने पति से कभी भी रुखा बर्ताव न करें। उन लोगों की तरह व्‍यावहार न करें जो हर किसी को अपने गुस्‍से के चलते अपने आगे-पीछे लोगों को दौड़ाते फिरते हैं। अगर पति ऑफिस से घर वापस लौट कर आए, तो उसका स्‍वागत हमेशा मुस्‍कुराते हुए करें। अपने पति की सारी बाते सुनें, उनसे पूछें की आज उनका दिन ऑफिस में कैसा रहा और क्‍या आज उनके साथ कुछ खास हुआ। यह करने से उन्‍हें लगेगा कि आप उनके काम में दिलचस्‍पी लेती हैं और आपको उनका हर वक्‍त ख्‍याल रहता है।

2. रिस्‍पेक्‍ट दिखाएं- एक अच्‍छी वाइफ अपने पति का हर वक्‍त सम्‍मान करती है। भले ही आप घर में हों या फिर किसी पार्टी या दोस्‍तों के बीच में, हमेशा उनका और उनकी कही हुई बातों का सम्‍मान रखें। उनको कभी भी दूसरों के सामने लज्‍जित या बेज्‍जती न करें, अगर आपको उनसे कोई शिकायत है भी तो उसे घर पर आकर शांतिपूर्वक ढंग से सुलझा लें। जब भी कोई बात करें, तो उससे पहले सोंच लें कि आपकी कही हुई बातों से उन्‍हें चोट तो नहीं लगेगी। इसलिए हमेशा सोंच समझ कर ही बोलें।

3. बात करें- बातें करना, एक अच्‍छी और मजबूत शादी की चाभी है। अपने दिनभर के काम से अपने पति से दो बोल बोलने का समय निकालें। अगर ज्‍यादा टाइम न तो कम से कम आधे घंटे का ही समय निकाल लें, पर बात जरुर करें। अगर आप दोनों में लड़ाई-झगड़ा या सुबह की किसी बात पर मनमुटाव चल रहा हो, तो उसे पूरी दुनियां को पता न चलने दें। इस समस्‍या को दो पल साथ में बैठ कर आपस में ही सुलझा लें।

English summary
If you are getting married soon, than be prepaired to become good wife. Here are a few pointers on how you can please your hubby.
Subscribe Newsletter