Latest Updates
-
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क
क्या आपका पाटर्नर आप पर शक करता है?
किसी भी रिश्ते कि बुनियाद केवल और केवल होता है। एक बार किसी का विश्वास टूट जाये तो उसे वापस पाना बहुत ही मुश्किल होता है। अगर आप अपने साथी में विश्वास खो देते हैं, तो उनकी हर बात पर आप को शक होने लगेगा। अगर आपका साथी भी आप पर किसी बात को लेकर शक करने लग गया हो, तो इन संकेतो पर जरा ध्यान दीजियेगा।

जीवन साथी में शक के संकेत
1. हमेशा नज़र रखना: आप के हर कार्य पर उनकी नज़र रहेगी। चाहे फिर आप दफतर में हो या कहीं बाहर, हर पल की खबर जानने के लिए वे बार-बार फ़ोन या मेसेज करेंगे। शुरुआत में तो वह आपको कॉल करने का बहाना ढूंढेगे लेकिन बाद में वह आपको नहीं छोड़ेगे। यह सब किसी ना किसी बहाने से किया जायेगा।
2. बेचैनी: वैवाहिक जीवन में जब मनुष्य असुरक्षित और अविश्वासी होने लगता है, तो वह बेचैन हो जाता है। जिसके कारण वह हमेशा अपने जीवन साथी को अपने आस-पास या अपने नियंत्रण में रखने की कोशिश करने लगता है।
3. हमेशा पास रहना: जब आप का जीवन साथी हमेशा आप के साथ रहे और आपको कभी भी अकेला ना छोड़े, तो इसका मतलब साफ है कि वे आप पर शक करते हैं।
4. सब से दूर रखना: वे हमेशा आपको आपके दोस्तों से दूर रखने की कोशिश करेंगे। अगर आप के दोस्त अन्य लिंग के है तो यह कोशिश और भी ज्यादा होगी।
इन कुछ संकेतो से आप अपने जीवन साथी के शकी स्वाभाव के बारे में जान सकती हैं।
शक को किस तरह से दूर करें?
1. बात करें: अपने जीवन साथी के साथ आराम से बैठकर बात करें। पता करे कि उनके इस बर्ताव कि वजह क्या है। उनकी उलझनों को सुलजाये।
2. होशियार रहें: जब आप को पता चले कि आप के जीवन साथी आप पर शक करते हैं, तो अपने हर कार्य के बारे में उन्हें सूचित करें इस से उनका भरोसा आप पर बना रहेगा।
3. हमेशा ध्यान रखें: शक यू हीं नहीं पनपता। उसके कई कारण होते हैं, जैसे कि पूर्व अनुभव या आपकी कुछ गलतियाँ। शक कि वजह को जाने और अपने प्यार और विश्वास से उसे अपने जीवन से दूर करें।
अपने जीवन साथी के मन से शक को निकालने के लिए इन सुझावों को ध्यान में रखे। अपने वैवाहिक जीवन को सुखद बनाने के लिए, शक के बीज को पेड़ बनने से पहले ही काट गिराएं।



Click it and Unblock the Notifications