भारतीय समाज में पीढ़ियों से चली आ रही कई परंपराएं और मान्यताएं आज भी लोगों के जीवन का हिस्सा हैं। घर के बड़े-बुजुर्ग अक्सर कुछ नियमों और रीति-रिवाजों का पालन करने की सलाह देते हैं, जिन्हें शुभ-अशुभ से जोड़कर देखा जाता है। ऐसी ही एक लोक मान्यता के अनुसार, जब पति या परिवार का कोई सदस्य किसी जरूरी काम से घर से बाहर जाए, तो उसके तुरंत बाद कुछ कार्य करने से बचना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर की सकारात्मकता और सौभाग्य प्रभावित हो सकता है। हालांकि, इन मान्यताओं का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। लेकिन लोक मान्यता है कि पति के घर से निकलने के तुरंत बाद महिलाओं को कुछ काम नहीं करने चाहिए। आइए, जानते हैं ऐसे कौन-कौन से काम हैं, जो महिलाओं को पति के घर से निकलने के तुरंत बाद नहीं करने चाहिए -
बालों में कंघी करना
लोक मान्यताओं के अनुसार, पति के घर से निकलते ही बालों में कंघी करना या बाल खोलकर बैठना शुभ नहीं माना जाता। कहा जाता है कि इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित हो सकती है और आर्थिक मामलों में परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसी वजह से कई परिवारों में महिलाओं को कुछ समय बाद ही बाल संवारने की सलाह दी जाती है।
घर में झाड़ू-पोछा करना न करना
मान्यताओं में माना जाता है कि पति के घर से बाहर निकलने के तुरंत बाद झाड़ू लगाना या कूड़ा बाहर फेंकना अच्छा नहीं होता। लोक विश्वास है कि ऐसा करने से घर की बरकत कम हो सकती है और बाहर गए व्यक्ति के कार्यों में रुकावट आने की आशंका रहती है।
तुरंत स्नान करना
कुछ धार्मिक और लोक मान्यताओं के अनुसार, पति के घर से जाने के तुरंत बाद स्नान करना शुभ नहीं माना जाता। इसलिए कई लोग सलाह देते हैं कि थोड़ी देर रुककर ही स्नान किया जाए। हालांकि, यह केवल पारंपरिक मान्यता है और इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
श्रृंगार उतारना या बदलना
मान्यता है कि विवाहित महिलाओं को पति के घर से निकलते ही अपना श्रृंगार नहीं उतारना चाहिए और न ही उसमें तुरंत बदलाव करना चाहिए। माना जाता है कि कुछ समय बाद ऐसा करना अधिक शुभ रहता है और वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा माना जाता है।
घर के बाहर पानी बहाना
मान्यताओं के अनुसार, पति के बाहर जाने के तुरंत बाद घर के बाहर पानी डालना या बहाना उचित नहीं माना जाता। कई लोग इसे घर की सुख-समृद्धि और सकारात्मकता से जोड़कर देखते हैं। इसी कारण बड़े-बुजुर्ग इस काम को थोड़ी देर बाद करने की सलाह देते हैं।
खाली बर्तन देखना
पारंपरिक मान्यताओं में घर से निकलते समय खाली बर्तन देखना शुभ नहीं माना जाता। इसलिए यदि कोई बाल्टी, घड़ा या अन्य पात्र खाली हो तो उसे सामने रखने के बजाय अलग या उल्टा रख दिया जाता है। माना जाता है कि इससे शुभता बनी रहती है और नकारात्मक प्रभावों से बचाव होता।
More Articles
- Vastu Tips: सास-बहू में रहती है अनबन तो आजमाएं ये 5 वास्तु उपाय, सुधर जाएगा रिश्ता
- Vastu Shastra: ड्रेसिंग टेबल पर भूलकर भी न रखें ये 7 चीजें, वरना छिन जाएगी घर की सुख-शांति
- Vastu Tips: घर की उत्तर दिशा में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, वरना घर में छा जाएगी कंगाली
- घर में क्लेश और बार-बार होने वाली बीमारियों के पीछे हो सकती है बुरी नजर, दूर करने के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय
- डाइनिंग टेबल पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, वरना छिन सकती है सुख-समृद्धि
- Vastu Tips: घर में कपूर के साथ मिलाकर जलाएं ये दो चीजें, दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा और मिलेगा सुकून