नींबू के रस से बालों को झड़ने से रोकने के 10 नुस्खे


10 uses of Lemon for Hair fall | नींबू से ऐसे रोकें झड़ते बाल | BoldSky

नींबू का रस बालों के लिए औषधि की तरह है जो कई सालों से इस्तेमाल में लाया जाता रहा है और इससे बालों की कई समस्याएं जैसे बालों का झड़ना, डैडरफ आदि से छुटकारा मिल सकता है। इसे विश्व भर में इस्तमाल किया जाता है और कई महिलाएं इसके असरदार होने का प्रमाण भी देती हैं।

Advertisement

नींबू का रस आपके बालों की समस्याओं को दूर करता है और आपके बालों की सुन्दरता को बढ़ाता है।

Advertisement

आज बोल्डस्काई में हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने वाले हैं जिससे आप बालों को झड़ने से रोक सकती हैं।

नींबू के रस में भारी मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंटस होते हैं जो आपके बालों को मजबूत बनाते हैं और झड़ने से रोकते हैं। आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि नींबू का रस इस्तमाल करने में कितना आसान है और इससे आपके बाल जड़ से कैसे मजबूत होते हैं। यहाँ पर हमने कुछ ट्राय किये हुए नुस्खों के बारे में बताया है जिससे पता चलता हैं कि नींबू के रस से बालों का झड़ना कैसे रूक सकता है।

1. ओलिव आयल के साथ नींबू का रस:

एक बड़ा चम्मच निम्बू के रस में 2 बड़े चम्मच ओलिव आयल मिलाएं। इस मिश्रण को सर की खाल में अच्छे से लगायें। इसे 40 मिनट तक रहने दें और उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। इस घर पर किये जाने वाले उपचार को हफ्ते में एक बार करें और बालों का झड़ना रोकें।

2. अरंडी तेल के साथ नींबू का रस:

2 बड़े चम्मच निम्बू के रस में आधा छोटा चम्मच अरंडी तेल लें। इसे बालों में अच्छी तरह से लगा लें। 30 से 35 मिनट बाद इसे शैम्पू और गुनगुने पानी से धो लें। इसे दो हफ्ते में एक बार लगाने से बालों का झड़ना रुक जाएगा।

3. नारियल तेल और लहसन के साथ नींबू का रस:

तीन छोटे चम्मच नारियल तेल में लहसन की एक कली को मसल कर डालें और इसे 2 बड़े चम्मच निम्बू के रस में मिला दें। इस मिश्रण को पूरे सर में लगायें और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसे हलके गुनगुने पानी से धोएं। अगर इस मिश्रण को महीने में एक बार सर पर लगायेंगे तो आपको अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे।

4. एलो वेरा जेल के साथ नींबू का रस:

1 बड़े चम्मच एलो वेरा जेल में 2 छोटे चम्मच निम्बू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को सर की खाल पर लगायें और 20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में दो बार ऐसा करने से आपके बाल झड़ेंगे नहीं।

5. नारियल पानी के साथ नींबू का रस:

3 छोटा चम्मच नारियल पानी में 2 छोटा चम्मच निम्बू का रस मिलाएं। बालों को शैम्पू करने के बाद इस मिश्रण से बालों को धो लें। इसे बालों में 5 मिनट तक लगा रहने दें और उसके बाद नार्मल पानी से धो लें। बालों की जड़ों को मजबूत करने के लिए इस मिश्रण को हफ्ते में एक बार लगा सकते हैं।

6. आमला तेल के साथ नींबू का रस:

3 छोटे चम्मच आमला तेल में 2 छोटे चम्मच निम्बू का रस मिला लें। इस मिश्रण को सर की खाल पर अच्छी तरह से लगा लें और इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें। गुनगुने पानी से बालों को धो लें। हफ्ते में एक बार इस मिश्रण को लगाने से आपके बाल झड़ना बंद हो जायेंगे।

7. प्याज के रस के साथ नींबू का रस:

1 छोटे चंच प्याज के रस में 2 बड़े चम्मच निम्बू का रस मिलाएं। 2 कप डिस्टिल्ड पानी में इसे मिलाएं। इस मिश्रण से बालों को धोएं और बालों को 10 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। अब शैम्पू से बालों को धो लें। महीने में एक बार निम्बू के रस को इस तरीके से इस्तमाल करें और बालों को झड़ने से रोकें।

8. अंडे की ज़र्दी के साथ नींबू का रस:

1 अंडे की ज़र्दी में 2 से 3 छोटा चम्मच निम्बू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को बालों में अच्छी तरह से लगायें और बालों में 1 घंटे तक लगा रहने दें। अब बालों को हल्के शैम्पू और गुनगुने पानी से धो लें। इस मिश्रण को बालों में हफ्ते में एक बार लगाने से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

9. दही के साथ नींबू का रस:

1 बड़ी चम्मच दही में दो चोटे चम्मच निम्बू का रस मिलाएं। बालों को धोने से पहले सर की खाल में इस मिश्रण को अच्छी तरह से लगा लें। इसे बालों में आधे घंटे तक रहने दें और उसके बाद शैम्पू से धो लें। हफ्ते में 2 से 3 बार ऐसा करने से बालों का झड़ना रुक सकता है।

10. हिना के साथ नींबू का रस:

हेना हेयर पैक बनाएं और इसमें 2 से 3 छोटे चम्मच निम्बू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को बालों में अच्छी तरह से लगायें और आधे घंटे तक रहने दें। अब बालों को हलके शैम्पू और गुनगुने पानी की मदद से धो लें। इस मिश्रण को महीने में एक बार लगाने से आपके बाल मजबूत बनेंगे और झड़ेंगे भी नहीं।

Read more...

English Summary

Lemon juice is the best way to control hair fall. So, read to know the ways to use lemon juice for hair fall.