Fashion Tips for Short Height Girls: जिन लोगों की हाइट कम होती है वो बेशक कितने भी सुंदर हों लेकिन उन्हें लगता है कि उनपर कोई भी कपड़े अच्छे नहीं लगते हैं। अरे ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, अगर कम हाइट वाली लड़कियां सही आउटफिट का चुनाव करें तो आप खुद को न सिर्फ ज्यादा लंबा बल्कि बेहद स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट भी दिखा सकती हैं। जी हां, कुछ स्मार्ट फैशन ट्रिक्स अपनाकर आप आसानी से टॉल और स्लिम लुक पा सकती हैं। फिर देर किस बात की आइए जानते हैं कि कम हाइट वाली लड़कियों पर कौन-सी ड्रेसेस सबसे ज्यादा जंचती हैं और किन फैशन मिस्टेक्स से बचना चाहिए।
1. मोनोक्रोम आउटफिट पहनें
जिन लोगों की हाइट कम है उन लोगों के लिए मोनोक्रोम आउटफिट सबसे बेस्ट है। जी हां, अगर आप लंबी दिखना चाहती हैं तो सिर से पैर तक एक ही रंग या एक ही कलर फैमिली के कपड़े पहनें। मोनोक्रोम लुक शरीर को एक लंबी लाइन देता है, जिससे हाइट ज्यादा नजर आती है। ब्लैक, नेवी ब्लू, बेज या पेस्टल शेड्स इस लुक के लिए बेहतरीन विकल्प हैं।
2. हाई-वेस्ट जींस और पैंट्स चुनें
अगर आप स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो आपके लिए हाई-वेस्ट जींस, ट्राउजर और स्कर्ट सबसे अच्छे विकल्प माने जाते हैं। ये पैरों को लंबा दिखाते हैं और बॉडी का अनुपात बेहतर बनाते हैं। इन्हें क्रॉप टॉप या टक-इन शर्ट के साथ पहनने से लुक और भी आकर्षक लगता है।
3. वी-नेक और फिटेड ड्रेसेस पहनें
वी-नेक टॉप या ड्रेस गर्दन को लंबा दिखाते हैं, जिससे पूरा लुक ज्यादा एलिगेंट नजर आता है। वहीं बॉडी-फिटेड या टेलर्ड आउटफिट आपकी बॉडी शेप को उभारते हैं और आपको लंबा दिखाने में मदद करते हैं। बहुत ज्यादा ढीले-ढाले कपड़ों से बचना बेहतर रहता है।
4. वर्टिकल स्ट्राइप्स वाले कपड़े पहनें
छोटी हाइट वाली लड़कियों के लिए वर्टिकल स्ट्राइप्स हमेशा अच्छा विकल्प होते हैं। ऊपर से नीचे तक जाती सीधी धारियां शरीर को लंबा दिखाने का भ्रम पैदा करती हैं। वहीं चौड़ी हॉरिजॉन्टल स्ट्राइप्स आपकी हाइट को कम दिखा सकती हैं।
5. नी-लेंथ या मिडी ड्रेस करें ट्राई
घुटनों तक आने वाली ड्रेस या सही लंबाई वाली मिडी ड्रेस कम हाइट वाली लड़कियों पर बेहद स्टाइलिश लगती है। ए-लाइन, रैप ड्रेस और फिट-एंड-फ्लेयर ड्रेस शरीर का बैलेंस बनाए रखती हैं और टॉल लुक देती हैं।
6. न्यूड या पॉइंटेड फुटवेयर पहनें
कपड़ों के बारे में तो आपने जान लिया अब बारी है फुटवेयर की तो आप न्यूड कलर की हील्स या पॉइंटेड टो फुटवेयर ही पहनें जो पैरों को लंबा दिखाते हैं। अगर हील्स पहनना पसंद नहीं है तो प्लेटफॉर्म सैंडल या वेज हील्स भी अच्छा विकल्प हैं।
स्टाइलिंग टिप्स जो हर किसी के हैं काम के
छोटे प्रिंट और मिनिमल डिजाइन चुनें
अगर आपकी हाइट कम है तो आप बड़े-बड़े प्रिंट वाले कपड़े पहनने के बजाए छोटे फ्लोरल प्रिंट वाले सिंपल डिजाइन वाले कपड़े ही चुनें।
छोटी हाइट वाली लड़कियां इन फैशन मिस्टेक्स से बचें वरना हाइट दिखेगी और भी कम
जिन लोगों की हाइट कम होती है उन्हें कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए वरना लुक की बैंड बज सकती है। आप लोग बहुत ज्यादा ओवरसाइज कपड़े न पहनें, क्योंकि इससे हाइट और कम नजर आती है। लो-वेस्ट जींस, लंबे और ढीले कुर्ते, बड़े-बड़े प्रिंट, बहुत चौड़े पलाजो और एंकल स्ट्रैप वाली फ्लैट चप्पलों से बचें। साथ ही बालों की हाई पोनीटेल या हाई बन बनाएं जिससे लंबाई ज्यादा दिखती है।
More Articles
- Relationship Tips: हसबैंड की हाइट है कम और पत्नी हो लंबी, तो ऐसे पुरुष फॉलो करें ये रूल्स
- कौन से आउटफिट के साथ लगाएं किस रंग की लिपस्टिक? आप भी होते हैं कंफ्यूज तो यहां जानें परफेक्ट मैचिंग
- सांवली रंगत पर कौन-से रंग अच्छे लगते हैं? जिन्हें पहन पार्टी से ऑफिस तक आप दिखेंगी स्टाइलिश
- Summer Fashion Tips: चिलचिलाती धूप में ठंडक का एहसास कराएंगे ये 5 रंग, आज ही बदलें अपना वॉर्डरोब
- Onam 2025: इन एक्ट्रेसेस से लें ट्रेडिशनल साउथ इंडियन साड़ी लुक इंस्पिरेशन, नहीं हटेगी लोगों की नजर
- Birthday Special: Retro Queen मंदाकिनी के लुक्स आज भी दे रहे हैं फैशन गोल्स, सादगी में भी दिखती हैं एलिगेंट