Radhika Ambani Look: अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका अंबानी एक बार फिर अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में वह पति अनंत अंबानी के साथ लंदन में एक इवेंट में शामिल हुईं, जहां उनका सादा लेकिन बेहद स्टाइलिश अंदाज लोगों को खूब पसंद आया। बिना भारी जूलरी और हैवी मेकअप के नजर आईं राधिका की सिंपल ड्रेस की कीमत ने हर किसी को चौंका दिया। आइए, जानते हैं राधिका की ड्रेस की खासियत और कीमत -
राधिका अंबानी का एलिगेंट लुक बना चर्चा का विषय
इस इवेंट में राधिका अंबानी ने फ्रेंच लग्जरी फैशन ब्रांड Dior की मिड-लेंथ बेल्टेड ड्रेस पहनी थी। हल्के ग्रे रंग की यह स्लीवलेस ड्रेस हाउंड्सटूथ पैटर्न में डिजाइन की गई थी, जो लंबे समय से फैशन की दुनिया में क्लासिक स्टाइल मानी जाती है। सिंपल डिजाइन होने के बावजूद इसकी फिटिंग और फिनिशिंग ने उनके लुक को बेहद आकर्षक बना दिया। ड्रेस की सबसे खास बात इसकी नेकलाइन और कमर पर दिया गया डिजाइन था। नेकलाइन पर सिल्वर फिनिश वाला मेटल डिटेल इसे अलग लुक दे रहा था, जबकि कमर पर उसी रंग की बेल्ट ने आउटफिट को और स्टाइलिश बना दिया। यही वजह है कि यह ड्रेस कैजुअल और सेमी-फॉर्मल, दोनों तरह के मौकों के लिए बेहतरीन विकल्प बनाती है.
मिनिमल जूलरी में भी दिखीं बेहद स्टाइलिश
राधिका ने अपने आउटफिट के साथ बेहद कम एक्सेसरीज चुनीं। उन्होंने सिर्फ छोटे स्टड ईयररिंग्स, एक स्लीक ब्रेसलेट और अपनी शादी की अंगूठी पहनी। उन्होंने भारी नेकलेस या अन्य जूलरी से दूरी रखी, जिससे पूरा फोकस उनकी ड्रेस पर बना रहा। मेकअप की बात करें तो उन्होंने सॉफ्ट और नेचुरल लुक अपनाया। हल्का बेस, न्यूड लिप्स, आंखों पर हल्का मेकअप और खुले बालों ने उनके पूरे लुक को और भी खूबसूरत बना दिया।
ड्रेस की कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
राधिका की यह ड्रेस दिखने में भले ही बेहद सिंपल हो, लेकिन इसकी कीमत काफी ज्यादा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Dior की इस मिड-लेंथ बेल्टेड ड्रेस की कीमत 6,471 डॉलर है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 5.7 लाख रुपये के बराबर बताई जा रही है। राधिका अंबानी का यह लुक एक बार फिर साबित करता है कि स्टाइलिश दिखने के लिए हमेशा भारी जूलरी या चमकदार कपड़ों की जरूरत नहीं होती। कई बार सादगी, सही फिटिंग और बेहतरीन डिजाइन ही पूरे लुक को खास बना देते हैं।
More Articles
- राधिका और अनंत की शादी बनी अध्यात्म और परंपरा का संगम, आशीर्वाद देने पहुंचे देश के सबसे बड़े गुरु
- शादी या आध्यात्मिक उत्सव? अनंत-राधिका का वैवाहिक समारोह बना संस्कृति की मिसाल
- Most Stylish People 2024 की लिस्ट में Anant-Radhika की जोड़ी छाई, लिस्ट में हैं काफी बड़े नाम
- रकुलप्रीत से लेकर राधिका मर्चेंट तक, ये 5 नई नवेली सुहागनें सेलिब्रेट करेंगी अपना पहला करवा चौथ
- करोड़ों के लग्जरी रिजॉर्ट में हनीमून मनाने पहुंचे अनंत-राधिका, यहां एक रात ठहरने की कीमत हैं..
- कौन हैं कंटेंट क्रिएटर काव्या? जिसने रिजेक्ट किया अनंत-राधिका की शादी का ऑफर, जानें वजह