Raw Garlic Health Benefits: लहसुन में कई सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं जो हमारी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। इसमें मौजूद इंफ्लेमेटरी गुण इंफ्लेमेशन को दूर करते हैं और हमारी पूरी सेहत को दुरुस्त रखते हैं। अब ये तो हम जानते हैं कि लहसुन खाने का टेस्ट बढ़ाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कच्चा लहसुन खाने से हम ओवरऑल हेल्दी रहते हैं। एक्ट्रेस सोहा अली खान ने भी बताया कि वो दिन की शुरुआत एक कली कच्चा लहसुन खाकर करती हैं। ऐसे में इस बात की चर्चा बढ़ गई है कि कच्चे लहसुन खाने से क्या फायदे होते हैं। आइए आज के आर्टिकल में हम इसके लाभ जानते हैं।
सोहा अली खान कच्चे लहसुन के साथ करती हैं दिन की शुरुआत
अपने एक पोस्ट में खुद सोहा अली खान ने इस बारे में बताया कि वो दिन की शुरुआत कच्चा लहसुन खाकर करती हैं। एक्ट्रेस ने इसके फायदों के बारे में कैप्शन में लिखा। सोहा के इस ज्ञानवर्धक पोस्ट पर लोगों ने कमेंट भी किए और अपने कई सवाल भी पूछे। ये तो आप जानते ही हैं कि सोहा अपनी फिटनेस की वजह से अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। 47 की उम्र में भी सोहा की फिटनेस और फेस का ग्लो हर किसी के लिए एक मिसाल है। वो अक्सर जिम में पसीना बहाती नजर आती हैं या फिर अपनी डेली हेल्दी लाइफ के बारे में अपने फैंस को बताती हैं।
कच्चा लहसुन खाने के 5 फायदे आप भी जान लें
1. दिल रहता है हेल्दी
कच्चा लहसुन खाने से आपका दिल हेल्दी रहता है। इसमें मौजूद इंफ्लामेंटरी गुण ब्लड प्रेशर लेवप को नॉर्मल रखते हैं और हार्ट अच्छे से काम करता है। अगर आप अपने दिल का ख्याल रखना चाहते हैं तो आज से ही डेली लाइफ में एक कली कच्चे लहसुन की शामिल कर लें।
जो लोग लहसुन की गंध से दूर भागते हैं वो ये जान लें कि ये हमारी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद गुण रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं और मौसमी बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं। आजकल मानसून के मौसम में तो एक कली कच्चा लहसुन आप सभी अपनी डाइट में शामिल कर लें। जिन लोगों को पेट संबंधी परेशानियां हैं उनके लिए भी कच्चा लहसुन किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद गुण पेट के एंजाइम्स के लिए गुणकारी हैं। अगर आप रोजाना कच्चा लहसुन खाते हैं तो पेट फूलने की समस्या दूर होती है और गैस की समस्या दूर होती है। जिन लोगों का वजन ज्यादा है उन लोगों के लिए भी कच्चा लहसुन फायदेमंद होता है। बता दें कि लहसुन में मौजूद गुण आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं और शरीर के टॉक्सिंस को निकाल फैट लॉस करते हैं। कच्चा लहसुन खाने से शरीर के टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं और इससे मुंहासों, झाइयों की समस्या दूर होती है और बालों की जड़ें मजबूत होती हैं। अगर आप चाहते हैं कि सोहा अली खान की तरह आप पर भी बढ़ती उम्र का असर कम से कम दिखे तो अपनी डेली लाइफ में कच्चा लहसुन जरूर शामिल कर लें।2. इम्यूनिटी होती है मजबूत
3. पाचन रहता है मस्त-मस्त
4. वजन होता है कम
5. स्किन के लिए भी वरदान
More Articles