Coronavirus Latest News: अभी कोरोना महामारी के दर्द को लोग भूल भी नहीं पाए हैं कि एक बार फिर से इस जानलेवा बीमारी ने दस्तक दे दी है। दरअसल, आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में कोविड-19 के नए केस मिले हैं जिसने एक बार फिर से लोगों की चिंता को बढ़ा दिया है। अभी तक कोरोना संक्रमण से 2 लोगों की मौत हो गई है और 4 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं जिन्हें आइसोलेट किया गया है। अब एक बार फिर से लोगों को जागरुक होने की जरूरत है तो जान लें कोरोना के लक्षण, कारण और बचाव के उपाय।
कोरोना ने फिर पसारे पैर
आंध्र प्रदेश में एक बार फिर से कोरोना ने पैर पसार लिए हैं। अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी हैं और 4 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनमें से 3 को घर पर ही आइसोलेट किया गया है और 1 को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि ऐसा नहीं है कि उन्होंने कोविड वैक्सीन और डबल डोज ली थी और एक ने तो बुस्टर डोज भी ली थी।
क्या हैं कोरोना के लक्षण?
कोविड-19 के लक्षण व्यक्ति की उम्र, इम्यूनिटी और वायरस के वैरिएंट के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। कुछ लोगों में हल्के लक्षण दिखाई देते हैं, जबकि बुजुर्गों और पहले से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों में संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है। यदि ये लक्षण लगातार बने रहें तो तुरंत जांच करवानी चाहिए।
तेज या हल्का बुखार
सूखी या लगातार खांसी
गले में खराश
नाक बहना या बंद होना
सिरदर्द और शरीर में दर्द
अत्यधिक थकान और कमजोरी
स्वाद और गंध महसूस न होना (कुछ मामलों में)
सांस लेने में तकलीफ या सीने में जकड़न
मतली, उल्टी या दस्त (कुछ मरीजों में)
किन लोगों को सबसे ज्यादा खतरा?
कोरोना संक्रमण किसी भी व्यक्ति को हो सकता है, लेकिन कुछ लोगों में गंभीर संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। इस बारे में नीचे लिखा है-
60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग
डायबिटीज के मरीज
हृदय रोग और हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोग
फेफड़ों की बीमारी (अस्थमा, COPD) वाले मरीज
कैंसर या कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग
किडनी और लिवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीज
गर्भवती महिलाएं
कोरोना कैसे फैलता है?
कोरोना वायरस मुख्य रूप से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है। जब संक्रमित व्यक्ति खांसता, छींकता या बात करता है, तो उसके मुंह और नाक से निकलने वाली छोटी-छोटी बूंदों के जरिए वायरस दूसरे व्यक्ति तक पहुंच सकता है।
संक्रमित व्यक्ति के बहुत करीब रहने से
भीड़भाड़ और बंद जगहों में लंबे समय तक रहने से
संक्रमित सतह को छूने के बाद बिना हाथ धोए आंख, नाक या मुंह छूने से
संक्रमित व्यक्ति के साथ बिना मास्क के संपर्क में आने से
कोरोना से बचाव के आसान उपाय
हालांकि अधिकांश लोगों में अब पहले की तुलना में गंभीर बीमारी का खतरा कम है, लेकिन संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतना अभी भी जरूरी है।
भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें।
बार-बार साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकंड तक हाथ धोएं।
जरूरत पड़ने पर अल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
खांसी या बुखार होने पर दूसरों से दूरी बनाएं।
घर और ऑफिस में अच्छी वेंटिलेशन रखें।
बुजुर्गों और बीमार लोगों के संपर्क में अतिरिक्त सावधानी बरतें।
डॉक्टर की सलाह के अनुसार कोविड वैक्सीन और बूस्टर डोज समय पर लगवाएं।
संतुलित आहार लें, पर्याप्त पानी पिएं और अच्छी नींद लें ताकि इम्यूनिटी मजबूत रहे।
More Articles
- Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण
- अमेरिका में तेजी से फैल रहा कोरोना का नया 'Cicada' वेरिएंट, जानिए लक्षण, कितना खतरनाक और कैसे करें बचाव
- Covid Variant Nimbus : गले को चीर देता है कोरोना का नया वेरिएंट, दर्द ऐसा जैसे रेजर ब्लेड फंसा हो
- Covid 19: कोरोना ने बढ़ाई टेंशन... क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? RT PCR किट का अभाव, परेशान हो रहे पेशेंट
- Covid 19 Cases In India: भारत में कोरोना का प्रकोप, इस उम्र के लोग हो सकते हैं नए वेरिएंट का शिकार
- Covid-19 Latest Updates: कोरोना का कहर जारी! 24 घंटे में 7 की मौत, जानें कितने हैं एक्टिव केस