Home Remedies For Cold And Cough: बारिश का मौसम गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी साथ लेकर आता है। दरअसल, बारिश के मौसम में संक्रमण का खतरा अधिक बढ़ जाता है। साथ ही, इस मौसम में हमारी इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है, जिसके कारण हम बीमारियों की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। बारिश के मौसम में कई लोग सर्दी-जुकाम, खांसी और गले में खराश से परेशान रहते हैं। ऐसे में, अधिकतर लोग इन समस्याओं से राहत पाने के लिए एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन आप चाहें तो कुछ कुछ घरेलू उपायों की मदद से सर्दी-खांसी की समस्या से राहत पा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सर्दी और खांसी से जल्द राहत दिला सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Advertisement

अदरक

सर्दी-खांसी से राहत पाने के लिए आप अदरक का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, इसमें एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो खांसी और गले में खराश की समस्या से राहत दिला सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच अदरक के रस में में एक चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स करके खाएं।

Advertisement

तुलसी

सर्दी-खांसी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप तुलसी का काढ़ा पी सकते हैं। दरअसल, तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप एक पैन में एक गिलास पानी लें। इसमें 6-7 तुलसी के पत्ते और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह उबाल लें। उसके बाद इसे एक छान लें और थोड़ा सा शहद मिलाकर इसका सेवन करें। इसके सेवन से आपको सर्दी-खांसी और गले की खराश से जल्द राहत मिल सकती है।

Advertisement

हल्दी

सर्दी-खांसी को दूर करने के लिए हल्दी का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो खांसी, जुकाम और गले के इन्फेक्शन को दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर सेवन करें। इससे आपको जल्द राहत मिल सकती है।

Advertisement

शहद और काली मिर्च

सर्दी-खांसी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए शहद और काली मिर्च का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, शहद और काली मिश्र में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो संक्रमण से लड़कर इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। यह मिश्रण खांसी और गले की सूजन को कम करने में भी मदद करता है। इसके सेवन से बलगम को पतला करने में मदद मिलती है। इसके लिए आप एक चम्मच शहद लें। इसमें 2-3 काली मिर्च कूटकर मिक्स करें। उसके बाद आप इसका सेवन करें।

Advertisement

भाप लें

अगर सर्दी के कारण आपकी नाक बंद हो गई है और सांस लेने में दिक्क्त हो रही है, तो भाप लेने से आपको जल्द राहत मिल सकती है। इसके लिए एक बर्तन में गर्म पानी लें। इसमें थोड़ा सा विक्स या अजवाइन डालकर भाप लें। इससे बंद नाक खुलती है और सांस की नली साफ होती है, जिससे सांस लेने में आसानी होती है।