Policybazaar New Brand Ambassador Amitabh Bachchan: ये किसी को नहीं पता कि कौन सी बीमारी कब हो जाए ऐसे में जरूरी है कि आप जागरुक रहें और अपने व अपने परिवार के लिए हेल्थ और टर्म इंश्योरेंस जरूर लें। लेकिन भारत में आज भी बड़ी संख्या में लोग हेल्थ और टर्म इंश्योरेंस को तब तक टालते रहते हैं, जब तक कोई बड़ी बीमारी, दुर्घटना या आर्थिक संकट सामने नहीं आ जाता। इसी सोच को बदलने के लिए पॉलिसीबाजार ने महानायक अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर देश का अब तक का सबसे बड़ा इंश्योरेंस जागरूकता अभियान शुरू किया है। 'परिवार सबसे पहले' थीम पर आधारित इस अभियान का उद्देश्य लोगों को समय रहते बीमा का महत्व समझाना और हर भारतीय परिवार तक आर्थिक सुरक्षा का संदेश पहुंचाना है। यह पहल IRDAI के 'Insurance for All' विजन को भी मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
अमिताभ बच्चन बने पॉलिसीबाजार के ब्रांड एंबेसडर
अमिताभ बच्चन वो नाम है जो देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी दमदार आवाज के लिए जाने जाते हैं। इसी आवाज को पॉलिसीबाजार ने एक बार फिर से घर-घर पहुंचाने का काम किया है और भारत के इंश्योरेंस सेक्टर की सबसे बड़ी ब्रांड पार्टनरशिप में पॉलिसीबाजार ने अमिताभ बच्चन को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है। कंपनी का मानना है कि दशकों से करोड़ों भारतीयों का भरोसा जीत चुके अमिताभ बच्चन की विश्वसनीय छवि लोगों को हेल्थ और टर्म इंश्योरेंस जैसे महत्वपूर्ण फैसले समय पर लेने के लिए प्रेरित करेगी।
'परिवार सबसे पहले' अभियान का क्या है उद्देश्य?
इस अभियान का मूल संदेश है कि परिवार की सुरक्षा किसी भी अन्य प्राथमिकता से पहले होनी चाहिए। अभियान के जरिए लोगों को यह समझाने की कोशिश की जाएगी कि बीमारी, दुर्घटना या किसी अनहोनी का इंतजार करने के बजाय पहले से आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना अधिक समझदारी है। कंपनी का लक्ष्य देश के हर वर्ग तक हेल्थ और टर्म इंश्योरेंस की जानकारी पहुंचाना और लोगों को अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रेरित करना है।
फिल्मों के जरिए दिया जाएगा मजबूत संदेश
इस अभियान के तहत तैयार की गई विज्ञापन फिल्मों में अमिताभ बच्चन एक ऐसे अभिभावक की भूमिका में नजर आएंगे, जिनकी बात हर परिवार आसानी से समझ सके। अपने सहज अंदाज, अपनापन और हल्के-फुल्के हास्य के साथ वे उन लोगों को जागरूक करते दिखाई देंगे जो जरूरी वित्तीय फैसलों को लगातार टालते रहते हैं। इन फिल्मों का संदेश बेहद स्पष्ट है- मुसीबत सही समय का इंतजार नहीं करती, इसलिए आर्थिक सुरक्षा के फैसले भी समय रहते लेने चाहिए।
IRDAI के 'Insurance for All' विजन को मिलेगा समर्थन
यह अभियान केवल एक ब्रांड प्रमोशन नहीं बल्कि भारत में इंश्योरेंस जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है। इसका उद्देश्य IRDAI के 'Insurance for All' विजन को आगे बढ़ाते हुए अधिक से अधिक भारतीय परिवारों को बीमा सुरक्षा से जोड़ना है, ताकि भविष्य की अनिश्चित परिस्थितियों में आर्थिक बोझ कम किया जा सके।
पॉलिसीबाजार का क्या कहना है?
पीबी फिनटेक के ज्वाइंट ग्रुप सीईओ सरबवीर सिंह ने कहा कि इंश्योरेंस जागरूकता हमेशा से कंपनी के मिशन का महत्वपूर्ण हिस्सा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने इंश्योरेंस जागरूकता बढ़ाने के लिए 3,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। उनका मानना है कि अमिताभ बच्चन जैसे विश्वसनीय व्यक्तित्व इस संदेश को हर भारतीय परिवार तक प्रभावी तरीके से पहुंचा सकते हैं।
टीवी से लेकर सोशल मीडिया तक चलेगा अभियान
यह अभियान लोगों की इसी सोच को बदलने और समय रहते सही वित्तीय निर्णय लेने के लिए प्रेरित करने का प्रयास करेगा। यह इंटीग्रेटेड कैंपेन टेलीविजन, डिजिटल प्लेटफॉर्म, ओटीटी प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जाएगा। इसका उद्देश्य देश के शहरी और उभरते भारत के करोड़ों परिवारों तक पहुंचकर उन्हें हेल्थ और टर्म इंश्योरेंस की आवश्यकता के प्रति जागरूक बनाना है।
More Articles
- Amitabh Bachchan Birthday: 83 की उम्र में भी इतने फिट कैसे हैं अमिताभ बच्चन? जानिए उनका डाइट और फिटनेस प्लान
- 82 साल के अमिताभ बच्चन को पैंट पहनने में आ रही है दिक्कत, बढ़ती उम्र में ऐसे रखें बुर्जुग माता-पिता का ख्याल
- World Hepatitis Day: इस बीमारी से हुआ 'BIG B' का 75% लिवर डैमेज, बचने की कीमत है सिर्फ ₹300
- Celebrities With Serious Diseases: सलमान खान से ऋतिक रोशन तक, इन 5 स्टार्स ने लड़ी गंभीर बीमारियों से जंग
- अमिताभ से लेकर सलमान तक, इन चमत्कारी रत्नों ने खोला स्टार्स की किस्मत का ताला
- Maha Kumbh 2025 : अमिताभ से लेकर आलिया-रणबीर तक लगाएंगे संगम में डुबकी, ये सितारे जमाएंगे महाकुंभ में रंग