Sawan 2026 Food Rules: भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना शुरू हो चुका है। इस पूरे महीने में श्रद्धालु पूजा-पाठ करते हैं, व्रत रखते हैं और धार्मिक नियमों का पालन करते हैं। धार्मिक दृष्टिकोण से सावन के महीने में खानपान को लेकर कई नियम बताए गए हैं। मान्यता है कि इस दौरान कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से परहेज करना चाहिए। लेकिन इसके पीछे सिर्फ धार्मिक कारण ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य भी एक वजह है। दरअसल, सावन में बारिश बहुत ज्यादा होती है। बारिश के मौसम में नमी बढ़ने से बैक्टीरिया और फंगस तेजी से पनपते हैं, जिससे कुछ खाद्य पदार्थ जल्दी दूषित हो सकते हैं। ऐसे फूड्स के सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में, आइए डीपीयू सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की चीफ डायटीशियन समीक्षा चोर्डिया से जानते हैं कि सावन के महीने में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं -
सावन में क्या न खाएं? (What Not To Eat In Sawan 2026)
बैंगन
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के महीने में बैंगन खाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। लेकिन इसके पीछे एक वैज्ञानिक वजह भी बताई जाती है। दरअसल, बारिश के मौसम में बैंगन में कीड़े लगने की संभावना बढ़ जाती है, जो कई बार बाहर से दिखाई नहीं देते। ऐसे बैंगन का सेवन करने से फूड पॉइजनिंग या पेट से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।
पत्तेदार सब्जियां
सावन के दौरान पालक, मेथी, सरसों और अन्य पत्तेदार सब्जियों में नमी के कारण कीड़े और सूक्ष्म जीव तेजी से पनप सकते हैं। कई बार ये पत्तियों से चिपके रहते हैं और अच्छी तरह साफ करने के बाद भी रह जाते हैं। इसलिए इस मौसम में इनका सेवन नहीं करना चाहिए।
दही
बारिश के मौसम में दही जल्दी खराब हो सकती है और इसमें बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए सावन में दही खाने से बचना चाहिए। अगर दही का सेवन करना हो, तो केवल ताजी और अच्छी तरह जमी हुई दही ही खाएं।
डेयरी उत्पाद
सावन के दौरान दूध, पनीर और अन्य डेयरी उत्पादों का भी ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए। बारिश के मौसम में ये चीजें जल्दी खराब हो सकती हैं, इसलिए लंबे समय तक रखे हुए डेयरी उत्पादों के सेवन से बचना बेहतर माना जाता है।
नॉनवेज
सावन में अधिकतर लोग धार्मिक आस्था के कारण मांसाहार से दूरी बनाते हैं। इसके अलावा, बारिश के मौसम में नॉनवेज जल्दी खराब होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इस मौसम में पाचन क्रिया भी धीमी रहती है, जिससे भारी भोजन पचाने में समय लग सकता है। इसलिए सावन के दौरान हल्का और सात्विक भोजन करने की सलाह दी जाती है।
सावन में क्या खाएं? (What To Eat In Sawan 2026)
मौसमी फल खाएं
सावन में सेब, केला, अमरूद, पपीता, नाशपाती और अनार जैसे ताजे मौसमी फलों का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। ये शरीर को जरूरी पोषक तत्व देते हैं और पाचन को भी बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं।
सात्विक और हल्का भोजन करें
सावन के महीने हल्का, ताजा और सात्विक भोजन करने की सलाह दी जाती है। मूंग दाल, लौकी, तोरी, कद्दू जैसी सब्जियां, सादा खिचड़ी और घर का बना ताजा भोजन पाचन के लिए बेहतर माना जाता है।
अदरक और हल्दी
सावन के दौरान भोजन में सीमित मात्रा में अदरक और हल्दी का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये दोनों प्राकृतिक मसाले रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और पाचन को बेहतर रखने में मदद करते हैं। हालांकि व्रत रखने वाले लोग अपनी धार्मिक परंपरा के अनुसार इनका सेवन करें।
व्रत में इन चीजों का करें सेवन
अगर आप सावन सोमवार का व्रत रखते हैं तो साबूदाना, कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, राजगिरा, समा के चावल, मखाना और सूखे मेवे खा सकते हैं।
पर्याप्त पानी और नारियल पानी पिएं
बारिश के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी होता है। दिनभर पर्याप्त पानी पिएं। चाहें तो नारियल पानी, नींबू पानी या घर का ताजा पेय भी ले सकते हैं, जिससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
ताजा और घर का बना भोजन खाएं
सावन के दौरान बाहर का बासी, तला-भुना या प्रोसेस्ड खाना खाने से बचें। घर का ताजा और साफ-सफाई से बना भोजन स्वास्थ्य के लिए अधिक सुरक्षित माना जाता है।
More Articles
- Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र
- Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव
- Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं
- Sawan Somwar 2026: कब है सावन का पहला सोमवार? नोट करें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
- कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा
- Sawan 2026: 4 या 5? इस बार सावन में पड़ेंगे कितने सोमवार, देखें व्रत की पूरी लिस्ट