Sonam Wangchuk Hunger Strike Day 20: सोशल एक्टिविस्ट और एजुकेटर सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। सोनम कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा नीट के एग्जाम सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओ के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। 59 साल के सोनम पिछले 20 दिनों से सिर्फ पानी पर निर्भर हैं ऐसे में उनका अब तक करीब 9 किलो वजन घट गया है और हालत खराब होती जा रही है। ऐसे में सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है कि आखिर व्यक्ति बिना खाना खाए कब तक जीवित रह सकता है। अगर आपका भी यही सवाल है तो चलिए जानते हैं राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के डॉक्टर शशांक शर्मा से इस बारे में विस्तार से।
कब से भूख हड़ताल पर हैं सोनम वांगचुक?
बता दें कि सोनम वांगचुक 20 दिनों से यानी 28 जून से आज 17 जुलाई तक भूख हड़ताल पर बैठे हैं। आगे ये अनशन कब तक रहने वाला है ये किसी को पता नहीं है क्योंकि सोनम वांगचुक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अड़े हुए हैं तो सरकार भी अपनी जिद्द पर बैठी है। हालांकि सोनम की हालत दिन-प्रतिदन खराब होती जा रही है। उनका शुगर लेवल डाउन हो गया है और बीपी भी गिर रहा है। ऐसे में आमिर खान से लेकर अरविंद केजरीवाल और कई जानी-मानी हस्तियों ने उनसे इस भूख हड़ताल को खत्म करने की मांग की है। लेकिन सोनम हैं कि वो अपनी बात पर अडिग हैं।
एक व्यक्ति कितने दिन तक बिना खाना खाए जिंदा रह सकता है?
सोनम वांगचुक बीते 20 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं, वो सिर्फ पानी पीकर ही जिंदा हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल जरूर उठ रहा होगा कि एक व्यक्ति बिना खाना खाए कितने दिनों तक जिंदा रह सकता है। डॉक्टर शशांक शर्मा ने बताया कि यदि पर्याप्त पानी मिलता रहे, तो कोई व्यक्ति कई सप्ताह तक और कुछ मामलों में लगभग 1-2 महीने या उससे अधिक समय तक भी बिना भोजन के जीवित रह सकता है। यह व्यक्ति की उम्र, शरीर में वसा (fat stores), पहले से मौजूद बीमारियों, जल की उपलब्धता और चिकित्सकीय देखभाल पर निर्भर करता है। वहीं बिना पानी के अधिकांश लोग सामान्य परिस्थितियों में लगभग 3-5 दिन से अधिक जीवित नहीं रह पाते, हालांकि परिस्थितियों के अनुसार इसमें अंतर हो सकता है।
भूखा रहने पर शरीर में होती है क्या प्रतिक्रिया
आपने ये तो जान लिया कि व्यक्ति 30-60 दिनों तक बिना खाना खाए जीवित रह सकता है। अब ये भी जान लें कि इस दौरान शरीर में क्या-क्या प्रतिक्रिया होती है। 1 से 2 दिन तक हमारा शरीर एनर्जी के लिए ब्लड और लिवर में जमा ग्लूकोज को ग्रहण करता है। इसके बाद आने वाले 30 दिनों तक एनर्जी के लिए शरीर फैट को जलाना शुरू करता है और जब फैट खत्म हो जाता है तो मांसपेशियों के प्रोटीन को लेना शुरू कर देता है जिसमें हालत बहुत ही नाजुक हो जाती है।
More Articles
- कितने पढ़े-लिखे हैं सोनम वांगचुक और कितनी है उनकी नेट वर्थ? जानें कहां-कहां से होती है कमाई
- खाना खाने के तुरंत बाद फिर भूख लगना हो सकता है इन 5 बीमारियों का संकेत, न करें नजरअंदाज
- वजन कम करने के दौरान भूख पर नहीं कर पा रहे हैं काबू, डाइट में इन फूड्स को शामिल कर भूख को करें कंट्रोल
- Hunger at midnight: सोते वक्त आधी रात को आपको भी लगती है भूख, तो ये हो सकते हैं रीज़न