World Lung Cancer Day 2026: कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जो शरीर के कई अंगों को प्रभावित कर सकती है। इसमें लंग्स यानी फेफड़े भी शामिल हैं। दुनियाभर में कैंसर से होने वाली मौतों में फेफड़े का कैंसर सबसे प्रमुख कारण है। जब फेफड़ों में कोशिकाएं असामान्य और अनियंत्रित रूप से बढ़ने लती हैं। ये कोशिकाएं ट्यूमर बनती है, जो आगे जाकर यह कैंसर का रूप लेता है। फेफड़ों का कैंसर मुख्य रूप से दो प्रकार का होता है: नॉन-स्मॉल सेल (NSCLC) और स्मॉल सेल (SCLC)। नॉन-स्मॉल सेल धीरे-धीरे और स्मॉल सेल बहुत तेज़ी से फैलता है। अगर फेफड़ों के कैंसर का समय पर इलाज न कराया जाए तो यह शरीर के अन्य हिस्सों तक फैल सकता है।फेफड़ों के कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 1 अगस्त को वर्ल्ड लंग कैंसर डे (World Lung Cancer Day 2026) मनाया जाता है। आइए, डॉ राजीत चनाना, वरिष्ठ सलाहकार - मेडिकल ऑन्कोलॉजी, धर्मशिला नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, दिल्ली से जानते हैं फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षणों के बारे में -

Advertisement

फेफड़ों के कैंसर का कारण

फेफड़ों के कैंसर के 80-90% मामलों के पीछे तंबाकू या सिगरेट का धुंआ प्रमुख कारण माना जाता है। हालांकि, धूम्रपान न करने वाले लोगों में भी यह बीमारी हो हो सकती है। फेफड़ों के कैंसर का जोखिम आनुवांशिकता, वायु प्रदूषण, रेडॉन गैस व अन्य रसायनों के संपर्क के कारण भी बढ़ जाता है। इसके अलावा, पहले से फेफड़ों की कोई बीमारी या परिवार में फेफड़ों के कैंसर का इतिहास भी जोखिम को बढ़ाता है।

Advertisement

फेफड़ों में कैंसर होने के शुरुआती लक्षण - Early Symptoms Of Lungs Cancer In Hindi

लगातार खांसी, जो समय के साथ ठीक न हो
खांसी के साथ बलगम या खून आना
सांस लेने में तकलीफ या घरघराहट
छाती में दर्द, विशेषकर खांसते या सांस लेते समय
आवाज में बदलाव या भारीपन
अचानक वजन कम होना
कमजोरी और थकावट
भूख कम लगना
निगलने में मुश्किल होना
शरीर में दर्द
सिरदर्द होना
पाचन संबंधी समस्याएं

Advertisement

फेफड़ों के कैंसर से बचाव कैसे करें

धूम्रपान और तंबाकू से दूरी बनाए रखें
सेकंडहैंड स्मोक से बचें
घर में रेडॉन गैस की जांच कराएं
काम की जगह पर हानिकारक रसायनों और कार्सिनोजन से बचें
संतुलित और पौष्टिक आहार लें
नियमित व्यायाम करें