World Paper Bag Day 2026: हर साल 12 जुलाई को दुनियाभर में वर्ल्ड पेपर बैग डे (World Paper Bag Day) मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को प्लास्टिक बैग की जगह पर्यावरण के अनुकूल पेपर बैग अपनाने के लिए प्रेरित करना है। आपने देखा होगा की जगह-जगह प्लास्टिक की थैलियों के ढेर लगे रहते हैं और हमारी गाय भी उन्हें खाती है। ऐसे में कई गाय और जानवरों की मौत भी हो जाती है। ऐसे में वर्ल्ड प्लास्टिक दिवस बढ़ते प्लास्टिक प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के दौर में यह दिन पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश देता है। आइए जानते हैं वर्ल्ड पेपर बैग डे का इतिहास, इसकी शुरुआत कैसे हुई और इसका महत्व क्या है।
वर्ल्ड पेपर बैग डे कब मनाया जाता है कैसे हुई इसकी शुरुआत?
हर साल 12 जुलाई को विश्वभर में वर्ल्ड पेपर बैग डे मनाया जाता है। इस अवसर पर स्कूलों, कॉलेजों, संस्थानों और पर्यावरण संगठनों द्वारा जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। लोगों को प्लास्टिक बैग छोड़कर पेपर बैग और अन्य इको-फ्रेंडली विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है। बता दें कि दुनिया में प्लास्टिक प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। प्लास्टिक बैग मिट्टी, नदियों, समुद्र और वन्यजीवों के लिए गंभीर खतरा बन चुके हैं क्योंकि इन्हें पूरी तरह नष्ट होने में सैकड़ों वर्ष लग जाते हैं। इसी समस्या को कम करने और लोगों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनाने के उद्देश्य से वर्ल्ड पेपर बैग डे मनाने की परंपरा शुरू हुई। यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमारी छोटी-छोटी आदतें भी पर्यावरण संरक्षण में बड़ा योगदान दे सकती हैं।
पेपर बैग का इतिहास क्या है?
कम ही लोगों को पता होगा कि पेपर बैग का इतिहास लगभग 19वीं सदी से जुड़ा हुआ है। फ्रांसिस वोले ने पहला पेपर बैग बनाया था। अब आप सोच रहे होंगे कि कौन हैं फ्रांसिस वोले तो जान लें कि वो अमेरिका के शिक्षक थे। फ्रांसिस वोले ने वर्ष 1852 में पहला मशीन से बनने वाला पेपर बैग तैयार किया। उनका उद्देश्य किताबें और सामान ले जाने के लिए एक सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध कराना था।
मार्गरेट ई. नाइट ने दिया आधुनिक रूप
इस कार्य में एक कदम आगे बढ़ाते हुए साल 1870 में मार्गरेट ई. नाइट (Margaret E. Knight) ने फ्लैट बॉटम पेपर बैग बनाने वाली मशीन विकसित की, जिससे मजबूत और अधिक उपयोगी पेपर बैग बनने लगे। आज इस्तेमाल होने वाले अधिकांश पेपर बैग इसी डिजाइन पर आधारित हैं। बाद में William Goodale ने पेपर बैग निर्माण मशीन में सुधार किया और 12 जुलाई 1859 को उन्हें पेपर बैग मशीन से संबंधित महत्वपूर्ण पेटेंट प्राप्त हुआ। इसी ऐतिहासिक उपलब्धि के कारण 12 जुलाई को वर्ल्ड पेपर बैग डे के रूप में मनाया जाता है।
यह दिन केवल एक जागरूकता अभियान नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण का वैश्विक संदेश है। नीचे प्वाइंट में बताया गया है कि क्या है पेपर बैग दिवस मनाने का महत्व। प्लास्टिक बैग का उपयोग कम करना। प्लास्टिक बैग पर्यावरण के सबसे बड़े प्रदूषकों में शामिल हैं। इनसे होने वाले नुकसानों की बात करें तो इससे मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित होती है। नालियां और जल निकासी व्यवस्था जाम होती है।नदियां और समुद्र प्रदूषित होते हैं। पशु और समुद्री जीव प्लास्टिक निगल लेते हैं। माइक्रोप्लास्टिक के रूप में यह मानव शरीर तक पहुंच सकता है। पेपर बैग पर्यावरण के लिए अपेक्षाकृत सुरक्षित विकल्प माने जाते हैं। इसके फायदों की बात करें तो इसे आसानी से रिसाइकिल किए जा सकते हैं। प्राकृतिक रूप से जल्दी विघटित हो जाते हैं। प्लास्टिक की तुलना में कम प्रदूषण फैलाते हैं। पर्यावरण संरक्षण में मदद करते हैं।क्या है वर्ल्ड पेपर बैग दिवस का महत्व?
पेपर बैग जैसे इको-फ्रेंडली विकल्प अपनाना।
पर्यावरण प्रदूषण को कम करना।
वन्यजीवों और समुद्री जीवों की सुरक्षा करना।
आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण बनाना।प्लास्टिक बैग क्यों हैं नुकसानदायक?
पेपर बैग इस्तेमाल करने के फायदे