29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की जिंदगी में एक नई खुशखबरी आई। दोनों पहली बार माता-पिता बने हैं और उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। इस खास पल की जानकारी कपल ने सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों के साथ शेयर की। पोस्ट सामने आने के बाद फैंस के साथ-साथ टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी उन्हें ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं दीं।
सोशल मीडिया पर शेयर की गुड न्यूज
करिश्मा तन्ना ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर कर अपने बेटे के जन्म की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर हमें जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद मिला है। 29 जुलाई 2026 को हमारे नन्हे बेटे ने इस दुनिया में कदम रखा। हमारे छोटे से राजकुमार का स्वागत है। - करिश्मा और वरुण।" इस पोस्ट के साथ कपल ने अपनी खुशी भी फैंस के साथ साझा की।
सेलेब्स और फैंस ने दी शुभकामनाएं
करिश्मा और वरुण के माता-पिता बनने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। अभिनेत्री खुशी कपूर ने रेड हार्ट इमोजी के साथ शुभकामनाएं दीं। वहीं सोनू सूद, सोनल चौहान, वामिका गब्बी, जैस्मिन भसीन, स्टेबिन बेन, अनीता हसनंदानी, आमिर अली, अनुष्का रंजन, मोनालिसा, स्मृति ईरानी सहित कई कलाकारों और फैंस ने भी कमेंट कर कपल को नए सफर की शुभकामनाएं दीं।
गुरु पूर्णिमा पर जन्मे बच्चे कैसे माने जाते हैं?
गुरु पूर्णिमा हिंदू धर्म का एक बेहद पवित्र और शुभ पर्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरु पूर्णिमा के दिन जन्म लेने वाले बच्चों को सौभाग्यशाली माना जाता है। ऐसा विश्वास है कि उन पर गुरु की विशेष कृपा बनी रहती है और उनके जीवन में ज्ञान, अच्छे संस्कार तथा सही मार्गदर्शन का महत्व अधिक होता है। ऐसे बच्चों को मेहनती, सकारात्मक सोच वाला और सीखने की इच्छा रखने वाला भी माना जाता है। अगर आपके घर भी गुरु पूर्णिमा के शुभ दिन नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है, तो नीचे हम आपको कुछ खास, मॉडर्न और अर्थपूर्ण नाम (Guru Purnima Baby Names) बताने जा रहे हैं, जो आप अपने बच्चे के लिए चुन सकते हैं -
गुरु पूर्णिमा पर जन्मे बेटे के नाम
वेदांत - ज्ञान का अंतिम सार, आध्यात्मिक बुद्धि
आर्यव - श्रेष्ठ और सम्मानित व्यक्ति
ऋत्विक - यज्ञ करने वाला, धार्मिक कार्यों से जुड़ा
विवान - जीवन से भरा हुआ, ऊर्जावान
अद्वैत - एकमात्र, जो अलग न हो
दिव्यांश - ईश्वर का अंश, पवित्र आत्मा
सार्थक - जिसका जीवन अर्थपूर्ण हो
शौर्य - बहादुरी और साहस
आदित्य - सूर्य, तेज और ऊर्जा का प्रतीक
यशस्वी - सफल और प्रसिद्ध होने वाला
गुरु पूर्णिमा पर जन्मी बेटी के नाम
तनिष्का - देवी लक्ष्मी, कीमती और खास
आन्या - दयालु और कृपालु
समीरा - ठंडी हवा, शांति का प्रतीक
काव्या - कविता, सुंदर रचना
ईशानी - माता पार्वती, शक्ति का रूप
विद्या - ज्ञान और शिक्षा
श्रुति - वेदों का ज्ञान, पवित्र ध्वनि
दीक्षा - नई शुरुआत, शिक्षा ग्रहण करना
प्रज्ञा - बुद्धिमत्ता और समझदारी
आर्या - सम्मानित और श्रेष्ठ स्त्री
More Articles
- करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की रॉयल शादी की डिटेल्स, जानें संगीत से लेकर गेस्ट लिस्ट
- मौनी रॉय और करिश्मा तन्ना ने व्हाइट स्कर्ट-टॉप में फ्लॉन्ट किया फिगर, किसका लुक लगा इंप्रेसिव
- Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल
- Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
- Guru Purnima 2026: कब है गुरु पूर्णिमा? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
- Guru Purnima Wishes For Teacher : गुरु है वो दीपक जो अंधेरा मिटाए..इन शानदार कोट्स से दें गुरु को शुभकामनाएं