What Is Egg Freezing: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्मों के लिए नहीं बल्कि अपने अंडे फ्रीज करवाने की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, एक पॉडकास्ट में खुद कृति ने इस बारे में बताया कि उन्होंने 5 साल पहले ही ये काम कर दिया था। अब एक्ट्रेस 35 साल की हो चुकी हैं और उनका पूरा ध्यान अपने करियर की ओर है, इस वजह से वो अभी शादी करने के बारे में सोच भी नहीं रही हैं। कृति के एग फ्रीजिंग की चर्चाओं के बीच महिलाओं के बीच में ये गुफ्तगु शुरू हो गई है कि ये एग फ्रीजिंग क्या है? इसके लिए सही उम्र क्या है और क्या है पूरा प्रोसेस?

Advertisement

कृति सेनन ने 5 साल पहले करवाए अपने अंडे फ्रीज

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपने एग फ्रीजिंग वाले स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने खुद एक पॉडकास्ट में बताया कि आज से 5 साल पहले उन्होंने अपने अंडे फ्रीज करवाए थे। ये उस समय की बात है जब वो फिल्म 'मिमी' की शूटिंग कर रही थीं और उन्हें अपने किरदार को रियल दिखाने के लिए वजन बढ़ाने की जरूरत थी। ऐसे में उन्होंने समझदारी दिखाते हुए एक साथ दो काम कर लिए। एक तो अंडे फ्रीज करवाए लिए और भविष्य में मां बनने के मौके को सेफ कर लिया और दूसरा किरदार में जान डालने के लिए वजन भी बढ़ गया।

Advertisement

क्या है एग फ्रीजिंग?

अब आसान भाषा में जान लेते हैं कि एक फ्रीजिंग क्या होती है? दरअसल, इसे Oocyte Cryopreservation कहा जाता है जो एक आधुनिक फर्टिलिटी तकनीक है जिसके माध्यम से महिलाएं अपने अंडों को निकलवाकर एक निश्चित तापमान पर उन्हें सुरक्षित रखवा सकती हैं। आज के समय में करियर पर फोकस करने की वजह से बहुत सी महिलाएं लेट शादी करती हैं और इस वजह कई बार मां बनने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को हल करने के लिए ही एग फ्रीजिंग करवाई जाती है ताकि उम्र निकलने पर भी एग फ्रीजिंग के जरिए वो मां बन सकें। उस समय इनअंडों को पिघलाकर IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) की मदद से गर्भाशय मे ट्रांसफर किया जाता है और मां बनने के सुख का आनंद लिया जा सकता है।

Advertisement

क्या है एग फ्रीजिंग की सही उम्र?

अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि एग फ्रीजिंग के लिए महिलाओं की सही उम्र क्या होनी चाहिए। एक्सपर्ट के अनुसार, एग फ्रीजिंग के लिए महिलाओं की सही उम्र 20 से 30 साल के बीच में होनी चाहिए। हालांकि उसके बाद भी ये प्रक्रिया हो सकती है लेकिन जरूरी नहीं की उसका रिजल्ट पॉजिटिव हो। एक्सपर्ट की मानें तो इस उम्र में अंडों की गुणवत्ता और संख्या अपेक्षाकृत बेहतर होती है। 35 वर्ष के बाद अंडों की गुणवत्ता और फर्टिलिटी धीरे-धीरे कम होने लगती है। ऐसे में उम्र निकलने के बाद आपको ज्यादा एग्स फ्रीज करवाने की जरूरत पड़ती है। अच्छी बात ये है कि एग फ्रिजिंग के बाद भी आप नॉर्मल तरीके से मां बनने का भी ट्राई कर सकती हैं।

Advertisement

एग फ्रीजिंग के क्या हैं फायदे?

1. इससे आप भविष्य में मां बनने के लिए सुरक्षित हैं फिर चाहे आपकी उम्र ही क्यों ज्यादा हो गई हो।

2. एग फ्रीजिंग करवाने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि आप ऐसा कर अपने करियर पर फोकस कर सकती हैं।

3. कई महिलाओं को उम्र बढ़ने के साथ कैंसर जैसी बीमारियों का भी खतरा होता है ऐसे में इलाज की वजह से फर्टिलिटी कम हो जाती है लेकिन एग फ्रिजिंग की मदद से आप इस बात से चिंता मुक्त हो सकती हैं।

Advertisement

क्या हैं एग फ्रीजिंग के नुकसान?

1. इस प्रक्रिया का सबसे बड़ा नुकसान ये है कि इसे हर कोई नहीं अपना सकता क्योंकि ये बहुत महंगी होती है।

2. कई बार हार्मोन इंजेक्शन की वजह से साइड इफेक्ट का भी खतरा बढ़ जाता है।

3. आपने एक बार एग फ्रीजिंग करवा लिया है लेकिन उसे लंबे समय तक स्टोर करवाने के लिए आपको अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता है।

Advertisement

एग फ्रीजिंग में कितना खर्चा आता है?

आपने एग फ्रीजिंग के बारे में ये तो जान लिया कि ये क्या है इसके लिए सही उम्र क्या है? अब ये भी जान लें कि इसमें कितना खर्चा आता है। एक्सपर्ट की मानें तो एग फ्रीजिंग के लिए करीब 2 लाख तक का खर्च आता है। इसके बाद हर साल 15-20 हजाह रुपये स्टोरेज के लिए खर्चा आता है। देखा जाए तो ये प्रक्रिया महंगी है जिसे हर व्यक्ति अपना नहीं सकता।