Couple Relationship Tips: आजकल तलाक और ब्रेकअप की खबरें इतनी ज्यादा सुनने में आ रही हैं कि अब तो रिलेशनशिप को लेकर मन में एक डर सा बैठ गया है। लेकिन ये तो आप भी मानेंगे कि हर रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए कदम दोनों तरफ से बढ़ाए जाते हैं और एक-दूसरे की जरूरतों व मान-सम्मान का ख्याल रखा जाता है। फिर चाहे वो महिला हो या पुरुष दोनों को ही एक-दूजे की भावनाओं और रिश्तों की कद्र करनी चाहिए। कई बार गुस्से व मजाक में कही गई बातें दिल को लग जाती हैं और रिश्ते में दूरी पैदा कर देती हैं। इसलिए ये समझना हर कपल के लिए जरूरी है कि रिलेशनशिप को हेल्दी रखने के लिए वो अपने पार्टनर से क्या बोल रहे हैं और उसका क्या असर होगा। आज के आर्टिकल में हम आपको अपने अनुभव से वो 5 बातें बताने जा रहे हैं जो आपके प्यार भरे रिश्ते को बर्बाद कर सकती हैं।
1. परिवार को लेकर न दें ताना
अक्सर देखा जाता है कि कपल फिर चाहे वो मेल हो या फिमेल अपने पार्टनर को उनके परिवार वालों, रिश्तों को लेकर ताने देते हैं। अगर आपके बीच कुछ विवाद या अनबन है तो उसे आपस में सुलझाएं न कि परिवार वालों को बीच में लाएं। कभी भी पति-पत्नी को एक-दूसरे के परिवार वालों को लेकर ऐसा कुछ भी नहीं बोलना चाहिए जो मर्यादा के परे हो।
2. कमजोरियों को न बनाएं निशाना
असली पार्टनर वो होता है जो अपने साथी को उसकी कमजोरियों और ताकत दोनों के साथ अपनाता है। न कि वो जो बात-बात में अपने जीवनसाथी की कमजोरियों को निशाना बनाकर उसे ताना मारता है। अगर सुख में आप अच्छे साथी हैं तो जरूरी है कि मुश्किल समय में भी एक-दूजे का साथ पूरी ईमानदारी और प्रेम के साथ निभाएं।
कभी भी अपने पार्टनर की आर्थिक स्थिति को लेकर ताना नहीं मारना चाहिए। दरअसल, पैसों से जुड़ी बातें कपल के बीच की बातें हैं जिसे पर्सनल तौर पर निबटाना चाहिए न कि किसी तीसरे के सामने उसे मुद्दा बनाकर साथी को नीचा दिखाने की कोशिश करनी चाहिए। कई बार समय के साथ कुछ लोगों को ऐसा लगने लगता है कि उनका रिश्ता एक मजबूरी का रिश्ता बन गया है। वो एक दूसरे को जताने लगते हैं कि अब उन्हें अपने रिश्ते पर पछतावा है और गुस्से में कुछ ऐसा कह देते हैं जो सीधे दिल पर वार करती है। अगर आप रिश्तों में प्यार चाहते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि अपनी वाणी पर संयम रखें अगर आप दोनों वर्किंग हैं तो आपकी ये जिम्मेदारी बनती है कि एक-दूसरे का हाथ बटाएं। न कि सिर्फ ये कहकर बात टाल दें कि ये तुम्हारा काम है तो तुम ही करो। जरूरी नहीं है कि किसी काम पर किसी के नाम की मोहर लगी हो। फिर चाहे वो पति हो या पत्नी दोनों को ही अपने पार्टनर की परेशानियों को समझना चाहिए।3. आर्थिक मामलों को लेकर न दें ताना
4. रिश्ते पर न करें पछतावा
5. एक-दूसरे का साथ देना
More Articles