For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

April 2022 Monthly Horoscope in Hindi : अप्रैल के महीने में कैसा रहेगा आपकी किस्मत का हाल

|

अपने मासिक राशिफल के माध्यम से जानिए अप्रैल का महीना आपके लिए कैसा रहने वाला है। तो आइए देखते हैं इस माह क्या है खास आपके लिए।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना बहुत ही सुखद रहने के आसार है। इस अवधि में आपके जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। यदि मन में किसी भी प्रकार की दुविधा है तो आपकी परेशानी इस दौरान दूर हो जाएगी। कामकाज में आपका मन लगेगा। नौकरीपेशा जातक अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाएंगे। इस दौरान बॉस आपकी मेहनत पर भी गौर करेंगे। व्यापार से जुड़े जातक अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। आप अपने सभी व्यवसायिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेंगे जिनके अच्छे नतीजे जल्द ही आपको मिलेंगे। पारिवारिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इस दौरान संतान की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। उन्हें कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आपको अपने बच्चों पर काफी गर्व महसूस होगा। पैसों के मामले में इस माह आपको सोच समझकर चलने की आवश्यकता है। यदि आप पर पारिवारिक कर्ज का दबाव है तो आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। इस माह स्वास्थ्य का मामला ठीक ठाक रहने के आसार हैं। छोटी मोटी दिक्कतें हो सकती है। काम के साथ-साथ आपको स्वयं के लिए भी समय निकालना होगा।

राशि तत्व: अग्नि

राशि स्वामी: मंगल

शुभ अंक: 7, 11, 22, 37, 44, 50

शुभ दिन: बुधवार, शुक्रवार, रविवार, सोमवार

शुभ रंग: गुलाबी, हरा, भूरा, आसमानी, बैंगनी

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह माह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है, विशेष रूप से यदि हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो इस अवधि में आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। जल्द ही आपके करियर में एक नया मोड़ आ सकता है। नौकरीपेशा जातक यदि तरक्की के लिए कोई नया कोर्स आदि करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय उचित है। आपको अपनी योजना को आगे बढ़ाना चाहिए। व्यापार से जुड़े जातक साझेदारी में नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। इस अवधि में आप प्रचार प्रसार पर अधिक ध्यान देंगे। अगर आप नया घर या वाहन आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। परिजनों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर होगी। इस अवधि में आपको अचानक धन की प्राप्ति भी हो सकती है। अगर आपको सांस से जुड़ी तकलीफ है तो इस दौरान आपको काफी संभलकर रहना होगा। मौसम में बदलाव के कारण आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

राशि तत्व: पृथ्वी

राशि स्वामी: शुक्र

शुभ अंक: 1, 18, 24, 36, 45, 59

शुभ दिन: गुरुवार, शनिवार, मंगलवार, रविवार

शुभ रंग: लाल, गुलाबी, नारंगी, हरा, सफेद

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह माह बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। इस अवधि में आपको काम से जुड़ी छोटी-छोटी कई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। हालांकि आपकी यह यात्राएं आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकती हैं। इस दौरान आपके कामकाज में तेजी देखने को मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों की आमदनी में भी बढ़ोतरी हो सकती है। यदि आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस माह आपको कुछ अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। परिवारिक मोर्चे पर माह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहने वाली है। इस अवधि में परोपकार के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। आप कुछ जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। आपके गुणों की प्रशंसा होगी, साथ ही आपके मान और प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी होगी। माह के अंत में माता का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार हैं। इस दौरान आप उनकी सेहत को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा प्रॉपर्टी में निवेश करना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। यदि आपको आंखों से संबंधित कोई परेशानी हो रही है तो इस माह आपकी यह दिक्कत दूर हो सकती है।

राशि तत्व: वायु

राशि स्वामी: बुध

शुभ अंक: 5, 10, 21, 38, 43, 57

शुभ दिन: गुरूवार, रविवार, शनिवार, सोमवार

शुभ रंग: पीला, मैरून, नीला, हरा, गुलाबी

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के दृष्टिकोण से कर्क राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। इस अवधि में आपका पूरा फोकस आपके काम पर होगा। नौकरी हो या व्यापार आप किसी भी तरह का जोखिम उठाने के मूड में नहीं रहेंगे। दफ्तर में कंपटीशन अधिक रहेगा। ऐसे में आप अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखने के लिए जी तोड़ परिश्रम करेंगे। व्यापारियों के लिए यह समय कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। सरलता से पूरे होने वाले कार्यों में भी बाधाएं आ सकती हैं। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित और परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। धीरे-धीरे परिस्थिति में सुधार जरूर नजर आएगा। इस दौरान यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करते हैं तो आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। इस दौरान आप अपनों के लिए पर्याप्त समय निकालेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपके गृहस्थ जीवन की गाड़ी पटरी पर रहेगी। पैसों के मामले में आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। अपनी आर्थिक योजनाओं के बारे में ज्यादा इधर-उधर बातें करने से बचें। यदि पहले से ही आपको कोई रोग है तो आपको अपना अधिक ध्यान रखना होगा अन्यथा आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

राशि तत्व: जल

राशि स्वामी: चंद्रमा

शुभ अंक: 9, 19, 25, 39, 47, 50

शुभ दिन: बुधवार, शुक्रवार, मंगलवार, सोमवार

शुभ रंग: पीला, मैरून, नीला, जामुनी, केसरिया

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। इस दौरान आपको अपनी वाणी और व्यवहार का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आपका अनियंत्रित क्रोध आपके बनते हुए कार्यों को भी बिगाड़ सकता है। अगर आप व्यापारी हैं तो इस अवधि में आपको कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से दूसरों के कहने पर आप ऐसे निर्णय लेने से बचें। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। पैसों की कमी के कारण आपका काम धीमी गति से आगे बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह माह बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। इस अवधि में आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है। कामकाज के प्रति लापरवाही आपकी नौकरी खतरे में डाल सकती है। इस अवधि में आप काफी दबाव महसूस कर सकते हैं। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। बेवजह के खर्च करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा इस दौरान आप पैसों से जुड़ा कोई लेन देन न करें तो बेहतर होगा। मानसिक दबाव बढ़ने से इस दौरान आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा।

राशि तत्व: अग्नि

राशि स्वामी: सूर्य

शुभ अंक: 1, 5, 18, 36, 45, 59

शुभ दिन: रविवार, गुरूवार, बुधवार, सोमवार

शुभ रंग: हल्का पीला, क्रीम, आसमानी, मैरून

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

इस माह आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और अपनी मेहनत के अनुरूप आपको फल की प्राप्ति होगी। व्यापार से जुड़े जातक अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती है। ऑनलाइन व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह माह बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। इस दौरान आपका कारोबार दुगनी तेजी से आगे बढ़ेगा। आपके सरकारी काम बिना किसी बाधा के पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। हालांकि इस अवधि में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियों का बोझ उठाना पड़ सकता है। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। इस दौरान आपका धन कहीं अटक सकता है। माह के अंत में आर्थिक तंगी की वजह से आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। पैसों को लेकर बड़े भाई के साथ मनमुटाव संभव है। बेहतर होगा आप किसी के साथ भी गलत बर्ताव करने से बचें अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। माह के अंत में जीवनसाथी के साथ आपको लंबी यात्रा करने का मौका मिलेगा। आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके औसत रहने वाला है।

राशि तत्व: पृथ्वी

राशि स्वामी: बुध

शुभ अंक: 8, 15, 20, 39, 44, 51

शुभ दिन: शनिवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, सोमवार

शुभ रंग: क्रीम, पीला, सफेद, मैरून, भूरा

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

परिवार के साथ यह माह बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। इस दौरान आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। अपनों का प्रेम और सहयोग मिलने से आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी, साथ ही विपरीत परिस्थितियों में भी आपकी हिम्मत बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ इस दौरान आप अतिरिक्त समय बिता पाएंगे। एक दूसरे को जानने और समझने का एक बार फिर आपको मौका मिल सकता है। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो इस माह आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आय का नया स्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। इस समय आपको पैसों के मामले में बहुत ही समझदारी से काम लेने की जरूरत है। कामकाज के दृष्टिकोण से यह माह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है और व्यापार करने वाले लोगों की रुकी हुई योजनाएं दोबारा शुरू हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें, साथ ही ज्यादा तनाव लेने से भी आप बचें।

राशि तत्व: वायु

राशि स्वामी: शुक्र

शुभ अंक: 4, 10, 29, 32, 40, 52

शुभ दिन: रविवार, बुधवार, शुक्रवार, मंगलवार

शुभ रंग: पीला, गुलाबी, आसमानी, जामुनी

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यह माह आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मन में असंतोष का भाव रहेगा और चाह कर भी आप अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पाएंगे। ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव के कारण आपकी वाणी में भी कटुता रहेगी। इस दौरान छोटी-छोटी बातों को लेकर आपको चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो बात आपकी नौकरी पर आ सकती है, यानी आपको अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसलिए इसका सदुपयोग करें और कड़ी मेहनत करते रहें। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई पुराना कोर्ट कचहरी का मामला इस अवधि में परेशान कर सकता है। आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपका काफी धन भी खर्च हो सकता है। माह के अंत में आपको राहत मिलने की प्रबल संभावना है। इस अवधि में आपके मार्ग में आ रही सारी बाधाएं दूर हो सकती हैं। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आपको उधार के लेन-देन से बचने की सलाह दी जाती है। घर के सदस्यों के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। बड़े बुजुर्गों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। यदि आपको किडनी से संबंधित कोई रोग है तो इस अवधि में आप किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचें।

राशि तत्व: जल

राशि स्वामी: मंगल और प्लूटो

शुभ अंक: 6, 19, 28, 37, 44, 58

शुभ दिन: सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार

शुभ रंग: नारंगी, आसमानी, पीला, सफेद, लाल

 धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दूसरों की खुशियों के बारे में सोचना अच्छी बात है, लेकिन खुद को नजरअंदाज करना भी आपके लिए ठीक नहीं होगा। यदि कुछ समय से आप कुछ दबाव महसूस कर रहे हैं तो आपको अपने लिए भी समय निकालने की आवश्यकता है। हो सके तो परिजनों और दोस्तों के साथ आप ज्यादा समय व्यतीत करने का प्रयास करें या फिर घूमने फिरने की भी योजना बनाएं। इससे आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे, साथ ही आप एक नई शुरुआत भी कर सकते हैं। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं तो इस अवधि में आपकी मेहनत सफल हो सकती है। यदि आप विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो हो सकता है इस दौरान आपके हाथ निराशा लगे, लेकिन आप अपने प्रयास जारी रखें। समय आने पर आपको सफलता जरूर मिलेगी। छोटे व्यापारियों के लिए यह माह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको सरकारी योजनाओं का अच्छा लाभ होगा। इसके अलावा आपके कामकाज में भी बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक मोर्चे पर सप्ताह के शुरुआती दिन कुछ ठीक नहीं रहेंगे। इस अवधि में घर का माहौल काफी तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। घर के सदस्यों के बीच की एकता भंग हो सकती है। बाहरी लोगों को अपने निजी मामलों में दखलंदाजी करने न दें। माह के अंत में संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझ सकता है। इस अवधि में आपको आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। आप अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान भी शामिल करें। इसका फायदा आपको जरूर होगा।

राशि तत्व: अग्नि

राशि स्वामी: बृहस्पति

शुभ अंक: 3, 5, 17, 21, 36, 48, 50

शुभ दिन: मंगलवार, शनिवार, गुरूवार, सोमवार

शुभ रंग: मैरून, गहरा नीला, क्रीम, नारंगी

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

इस माह आपको अपना हर फैसला बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। निजी हो या पेशेवर जीवन आप किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में इस दौरान कुछ उथल पुथल रहेगी। अपनों के साथ गलतफहमियां बढ़ सकती है। आपके परिजन आपको गलत समझ सकते हैं। इस तरह की परिस्थिति में आपको शांति और समझदारी से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। अपने रिश्तो को संजो कर रखने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही खास गुजरने वाला है। इस अवधि में आपके वैवाहिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। जीवनसाथी की ओर से इस दौरान आर्थिक लाभ भी संभव है। कामकाज की बात करें तो साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों के लिए यह माह बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपका तालमेल बेहतर हो सकता है। आप अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह समय थोड़ा उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस दौरान आपके प्रदर्शन कुछ गिरावट आ सकती है जिसके कारण उच्च अधिकारी आप से असंतुष्ट नजर आएंगे। यदि आप तरक्की प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको कामकाज के प्रति ज्यादा लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है। किसी कारणवश इस दौरान आपका वेतन भी अटक सकता है जिससे आपकी मानसिक चिंताएं काफी बढ़ती नजर आ रही है। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपने बढ़ते वजन पर काबू रखना होगा।

राशि तत्व: पृथ्वी

राशि स्वामी: शनि

शुभ अंक: 6, 18, 24, 36, 44, 54

शुभ दिन: सोमवार, गुरूवार, मंगलवार, शनिवार

शुभ रंग: क्रीम, बैंगनी, लाल, केसरिया

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

व्यक्तिगत और पेशेवर रूप से भी यह माह आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। इस दौरान आपके कामकाज में काफी तेजी आएगी। अगर आप बड़े व्यापारी हैं और विदेशों में अपना कारोबार फैलाना चाहते हैं तो इस दौरान आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आपके मार्ग में आ रही समस्याओं का अंत हो सकता है। हिम्मत और आत्मविश्वास से किए हुए हर कार्य में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में कोई बड़ा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। दफ्तर में अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप उच्च अधिकारियों के साथ बहुत का दिल जीतने में भी सफल रहेंगे। हालांकि आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा वे आपकी छवि को प्रभावित कर सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। शौक मौज पर आप काफी धन खर्च कर सकते हैं। माह के अंत में आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। इस अवधि में आपकी जमा पूंजी में इजाफा होगा। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। छोटे भाई बहनों का मार्गदर्शन करने का भी अवसर मिलेगा। अगर आप शादीशुदा है तो आपको अपने जीवनसाथी की खुशियों का भी ख्याल रखने की आवश्यकता है। आपको अपने प्रिय के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना चाहिए। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि आप आराम पर भी ध्यान दे तो बेहतर होगा।

राशि तत्व: वायु

राशि स्वामी: यूरेनस, शनि

शुभ अंक: 9, 17, 22, 39, 46, 52

शुभ दिन: गुरूवार, सोमवार, शुक्रवार, मंगलवार

शुभ रंग: गहरा लाल, पीला, नीला, भूरा

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आपको अपने पेशेवर और निजी जीवन पर बराबर ध्यान देने की आवश्यकता है। काम के साथ-साथ आप अपनों के लिए भी पर्याप्त समय निकालें, विशेष रूप से अपने बच्चों पर आप नजर बनाकर रखें अन्यथा वे अपने मार्ग से भटक सकते हैं। माह के शुरुआती दिनों में आप कुछ तनाव में रहेंगे। इस अवधि में आपका काम में मन नहीं लगेगा। घरेलू जिम्मेदारियों का बोझ भी कुछ बढ़ने के आसार हैं। हालांकि अपनों का सहयोग मिलने से विपरीत परिस्थितियों में भी आपको हिम्मत मिलेगी। इस दौरान जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपके लिए कितने मायने रखते हैं। पैसों के मामले में यह माह आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। इस दौरान बढ़ते हुए खर्च आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। माह के अंत में आपको उधर भी लेना पड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ कहासुनी से बचने की सलाह दी जाती है, इस दौरान आपके स्वभाव में उग्रता रहेगी। कार्यस्थल पर इस तरह की बातों से आपको बचने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों को जल्दबाजी में कोई भी नया काम शुरू करने से बचना होगा। इसके अलावा निवेश से जुड़े फैसले भी अब समझदारी से लें नहीं तो आप किसी चालकी भरी योजना में फंस सकते हैं। बढ़ते हुए तनाव के कारण इस दौरान आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। आपको अनिद्रा की भी समस्या हो सकती है।

राशि तत्व: जल

राशि स्वामी: नेपच्यून, बृहस्पति

शुभ अंक: 4, 14, 26, 34, 45, 55

शुभ दिन: मंगलवार, गुरूवार, शनिवार, सोमवार

शुभ रंग: हरा, बैंगनी, लाल, सफेद, क्रीम

English summary

April 2022 Monthly Horoscope in Hindi

April mahine ka rashifal 2022 in Hindi: Check April monthly horoscope for all 12 zodiac signs in hindi. Know your monthly astrology predictions on Boldsky Hindi.
Desktop Bottom Promotion