For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

1 मई राशिफल: शनिदेव की कृपा से आज इन राशियों के बनेंगे बिगड़े काम

|

आज का दिन कैसा रहेगा आपके लिए शुभ या अशुभ, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों के मामले में आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप लोन लेने की सोच रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा लेकिन आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। यदि आपका कोई काम अटका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। अगर आप शांति से काम नहीं लेंगे तो बात काफी आगे बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अधिक तनाव लेने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में स्थिति नियंत्रण में रहेगी। आप का प्रदर्शन सराहनीय रहेगा और बॉस के साथ तालमेल भी बेहतर होगा। व्यापारियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है आज पैसों की कमी की वजह से आपका कोई बनता हुआ काम बीच में ही अटक जाए। आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। आपकी यह समस्या जल्द ही खत्म होगी। निजी जीवन की बात करें तो आज आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। हालांकि वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए आपको पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। घर के सदस्यों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 10:10 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है आज आप नौकरी बदलने का भी विचार करें। हालांकि इस तरह के फैसले आपको जल्दबाजी में नहीं लेने चाहिए। बेहतर होगा आप ठंडे दिमाग से काम लें। अगर आप व्यापारी है तो अपनी अटकी हुई व्यवसायिक योजना को दोबारा शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको सफलता मिल सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आज धन लाभ का योग बन रहा है। निजी जीवन की बात करें तो घर का वातावरण आज काफी अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ दिन हंसी खुशी में गुजरेगा। अगर आप शादीशुदा है तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। सेहत की बात करें तो आज दांतो से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप विद्यार्थी हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको और कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। आपको अपने परिश्रम का अच्छा फल जरुर मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है खासतौर पर यदि किसी कारणवश आपका प्रमोशन अटका हुआ है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। उचित समय आने पर आपकी तरक्की जरूर होगी। कपड़ों के व्यापारियों को आज अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। वहीं सोना चांदी का कारोबार करने वाले लोगों को भी अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आज आप कुछ चिंतित रहेंगे। बेहतर होगा आप लापरवाही न करें और किसी अच्छे चिकित्सक से तुरंत सलाह लें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 6:45 से शाम 4 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दफ्तर में बॉस का उचित मार्गदर्शन प्राप्त होगा और आज आप अपने कठिन से कठिन कार्य को भी आसानी से पूरे कर पाएंगे। हालांकि आप पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती है लेकिन आपको किसी तरह की समस्या नहीं होगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आज आपको कोई बड़ा आर्थिक लेनदेन करने से बचने की जरूरत है। घर का वातावरण आज कुछ तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। बड़े भाई के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। बेहतर होगा आप छोटी-छोटी बातों को तूल न दें और अपने घर की शांति बनाए रखें। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। अगर आप उक्त रक्तचाप के मरीज है तो आपको अधिक क्रोध से बचने की जरूरत है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। अपनों के साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। इतना ही नहीं आज माता-पिता के साथ आप अपने मन की बात भी साझा कर सकते हैं जिससे आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे। इस राशि के शादीशुदा जातकों को आज वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। जोश में आकर ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। वहीं व्यापारी आज कुछ नयी व्यवसायिक योजनाएं बना सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी फिटनेस पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

इंपोर्ट एक्सपोर्ट का बिजनेस करने वाले जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। बड़ा आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में कंपटीशन काफी बढ़ सकता है। ऐसे में आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना चाहिए। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपनी कोशिशें बढ़ानी होगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम बना रहेगा और आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप कमर या पीठ के दर्द से परेशान हो सकते हैं। इसके अलावा मौसम में बदलाव के कारण भी कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। वहीं दूसरी ओर छोटे व्यापारियों को सोच समझकर अपने फैसले लेने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में महिला सहकर्मियों के साथ अपना बर्ताव ठीक रखें। बेवजह के टकराव से बचें अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आपको बेवजह के खर्चे पर अंकुश लगाने की जरूरत है। अगर आप बिना सोचे समझे खर्च करेंगे तो आपकी भविष्य की योजनाओं में बाधाएं आ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। अधिक भागदौड़ के कारण आज आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ वाद विवाद होने की आशंका है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें और समझदारी से मामले को सुलझाने का प्रयास करें। व्यापारियों को आज अधिक सावधान रहने की सलाह दी जाती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। अगर आप बेरोजगार है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आपको कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है। स्वस्थ आपका कुछ कमजोर रहेगा। मानसिक तनाव के कारण शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 1:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

फैशन से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको कोई नया अवसर मिल सकता है जिससे आपका करियर आगे बढ़ेगा। पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आपके कारोबार में वृद्धि होने होगी और आपकी आर्थिक समस्या का भी समाधान होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। आज आप परिजनों को पर्याप्त समय दे पाएंगे। अगर आप अपने जीवनसाथी को कोई उपहार देने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो खान-पान पर अधिक ध्यान दें। इसके अलावा तनावमुक्त रहकर भी आप खुद को सेहतमंद रख सकते हैं।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

काम के साथ-साथ आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आप अपने कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखें। पैसों के मामले में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आय का न्या स्त्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। आज आप कोई पुराना उधार चुकाने में भी सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ कहासुनी हो सकती है, लेकिन जल्द ही आपके भी सब कुछ सामान्य हो जाएगा। छोटी-छोटी बातों पर आपको अपने प्रिय पर गुस्सा करने से बचने की जरूरत है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। आप इसी तरह मेहनत करते रहें जल्द ही आप सफलता के शिखर पर होंगे। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को सोच समझकर निवेश करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा अगर आप अपने कारोबार में किसी तरह का बदलाव करना चाहते हैं तो जल्दबाजी से बचें। पारिवारिक जीवन में कलह हो सकता है। घर के सदस्यों के बीच तालमेल बिगड़ने की आशंका है। आज जीवनसाथी के साथ खुलकर आप अपने मन की बात साझा कर सकते हैं। हो सकता है आपको अपने कई सवालों के जवाब भी मिल जाएं। सेहत की बात करें तो आज आपको सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 1 May 2021 Saturday

What does your Saturday May 1, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Friday, April 30, 2021, 10:26 [IST]
Desktop Bottom Promotion