For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

10 अप्रैल राशिफल: इन राशियों को मिलेगा आज भाग्य का साथ

|

आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा अच्छा या बुरा, अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने सभी सवालों के जवाब मिलेंगे। तो आइए देखते हैं, क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आप जोश और उत्साह से भरे रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा और आप जमकर मौज मस्ती करना चाहेंगे। व्यापार करने वाले जातकों के व्यापारिक रिश्ते अच्छे बनेंगे और जल्द ही आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। यदि कुछ दिनों से आपका कोई काम अटका हुआ है तो उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में कंपटीशन काफी बढ़ सकता है। ऐसे में आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी पर अनावश्यक क्रोध करने से बचें अन्यथा आपके बीच तनाव बढ़ सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज आप कोई बड़ा खर्च कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यदि आज आप किसी मुसीबत में फंस जाते हैं तो आपके अपने आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। आपको अपने परिजनों और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। काम का बोझ कुछ बढ़ सकता है। हो सकता है किसी कारणवश आपका कोई कार्य अधूरा ही रह जाए। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। अटके हुए धन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप गैस्ट्रिक, अपच,एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। खानपान में सावधानी बरतें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप ऑनलाइन व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। आप अपने व्यवसायिक फैसले सोच समझ कर लें अन्यथा आने वाले दिनों में नुकसान हो सकता है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है खासतौर पर अगर आप बैंकिंग सेक्टर में है तो आज आपको आपकी तरक्की के संकेत मिल सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अगर आपने कर्ज या उधार लिया है तो जल्द से जल्द उसे चुकाने का प्रयास करें। निजी जीवन की बात करें तो यदि घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत रखने के लिए आप रोजाना योग और ध्यान करें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप किसी विदेशी कंपनी में कार्यरत हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आपके समक्ष कोई बड़ी मुसीबत आकर खड़ी हो सकती है। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। छोटे व्यापारियों का दिन शुभ रहेगा। यदि आपका काम किराना, स्टेशनरी आदि से जुड़ा है तो आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। सुख-सुविधाओं की चीजों पर आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। पिता के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। आपको उनका स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने का प्लान बन सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो घर से बाहर निकलते समय पूरी सावधानी बरतें, साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 23

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आज आप काफी कड़ी मेहनत करेंगे। काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें अन्यथा आपकी तरक्की रुक सकती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। अपने कारोबार के विस्तार के लिए कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। पैसों की बात करें तो जल्दबाजी में अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें विशेष रूप से यदि आप कर्ज या उधार लेने की सोच रहे हैं तो सोच समझ कर अपना फैसला लें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। आज आपके प्रिय काफी अच्छे मूड में भी रहेंगे। अगर आपको शराब और सिगरेट की बुरी लत है तो जल्द से जल्द इससे छुटकारा पाने का प्रयास करें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

नौकरीपेशा जातकों का दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। आज अचानक आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद सुखद रहेगी। अगर आप नौकरी में बदलाव के विषय में सोच रहे हैं और कोई नया कोर्स करना चाहते हैं तो अपनी योजना को आगे बढ़ाने के लिए आज का दिन अनुकूल है। व्यापारियों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आपका काम शेयर बाजार से जुड़ा है तो जल्दबाजी न करें। घर के वातावरण में सुधार आने की संभावना है। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो अपने बीच की कड़वाहट को आप शांति से दूर करने का प्रयास करें। लड़ाई, झगड़े, बहसबाजी आदि से बचें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। अगर बात सेहत की करें तो आज कान से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। मन में कई सारी चिंताएं रहेंगी और आप कुछ उदास महसूस करेंगे। खुद पर भरोसा रखें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। आज आप कोई छोटा मोटा उधार चुकाने में भी सफल रहेंगे। आज आप आलस्य और सुस्ती महसूस करेंगे। ऐसे में आप काम पर ठीक से फोकस नहीं कर पाएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। आप पर काफी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां रहेंगी। व्यापारी आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें खासतौर पर अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं इसके लिए ठीक नहीं है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के स्वभाव में रूखापन रहेगा। किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आप अपनी कार्यकुशलता और रचनात्मकता से अपने वरिष्ठ अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। यदि आप इसी तरह मेहनत से काम करते रहेंगे तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। अगर आप व्यापारी हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। आपको कोई बढ़िया मौका भी मिल सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। हालांकि आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। दूसरों के कहने पर अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें। वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आज आपको किसी बड़ी मानसिक चिंता से छुटकारा मिलने की संभावना है। मानसिक और शारीरिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

निजी हो या पेशेवर जीवन आज आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ बढ़ सकता है। ऐसे में आप काफी तनाव में रहेंगे और बोझिल महसूस करेंगे। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें और अपने सभी कार्यों को बेहतर योजना के अनुसार पूरा करने का प्रयास करें। रोमांटिक लाइफ में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। यदि कुछ दिनों से आपके पार्टनर के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज आपके बीच सब कुछ शांत हो जाएगा। एक दूसरे के साथ आप पर्याप्त और अच्छा समय भी बिताएंगे। वहीं दूसरी ओर अगर आप शादीशुदा है तो किसी तीसरी तीसरे की दखलंदाजी की वजह से आप के बीच तनाव बढ़ सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो थकान और तनाव सेहत में गिरावट की वजह बन सकते हैं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:55 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। यदि आपका कारोबार विदेशी कंपनियों से जुड़ा है तो आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का कोई अटका हुआ काम आज बिना किसी बाधा के पूरा हो जाएगा, साथ ही आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं। निजी जीवन की बात करें तो आज माता पिता के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो उनका आशीर्वाद जरूर लें। आज बिजली के यंत्रों का इस्तेमाल करते समय आप अधिक सावधानी बरतें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 12 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि करियर संबंधित कुछ दिक्कतें आ रही हैं तो आपको किसी अच्छे सलाहकार से सलाह लेने की आवश्यकता है। अपना कोई भी फैसला लेने में आप जरा सी भी जल्दबाजी न करें। दफ्तर में आप पर कार्यभार बढ़ सकता है, इसलिए आप खुद को मानसिक रूप से तैयार रखें। आज कोई भी जिम्मेदारी लेने में आप आनाकानी न करें। अगर आप कारोबार करते हैं और आपको अच्छा फायदा नहीं हो रहा है तो आपको प्रचार प्रसार पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। छोटे भाई बहनों के साथ अब बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। आज आप परिजनों के साथ शॉपिंग के लिए भी जा सकते हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 9:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। आपको अपने खान-पान का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। साथी ही आप पानी का सेवन भी अधिक मात्रा में करें। पारिवारिक जीवन की बात करें तो यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो अपने बड़े बुजुर्गों की सलाह जरूर लें। उनकी बातों को नजरअंदाज करने की भूल आप न करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपको अपने प्रिय के साथ आज पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आपको अच्छा ऑफर मिल सकता है। व्यापारियों के लिए दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। किसी अटके हुए कार्य को लेकर आपका तनाव कुछ बढ़ सकता है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 10 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 10 April 2021 Saturday

What does your Saturday April 10, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Friday, April 9, 2021, 15:53 [IST]
Desktop Bottom Promotion