Just In
- 2 hrs ago गर्मी में पेट को शांत रखता है यूपी-बिहार का सन्नाटा रायता, ये हैं फायदे और बनाने का तरीका
- 3 hrs ago Mangal Gochar 2024: ग्रहों के सेनापति मंगल ने किया मीन राशि में प्रवेश, इन 3 राशियों के लिए शुरू हुआ बुरा समय
- 3 hrs ago मूंछों की वजह से 10वीं टॉपर का बना मजाक, इस बीमारी से लड़कियों के फेस उगते है बाल
- 4 hrs ago Hanuman Puja: हनुमान जी के इस पैर पर सिंदूर लगाने से बनते हैं सभी बिगड़े काम
Don't Miss
- News Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, गरीबी के मुद्दे को लेकर कही यह बात
- Technology भारत में लॉन्च हुआ Redmi Pad SE टैबलेट, कीमत से लेकर जाने सारी जानकारी
- Movies Aishwraya Rai को सबसे S*xy लगते थे Salman Khan, वायरल वीडियो में प्यार का इजहार करती नजर आई एक्ट्रेस
- Finance SBI ATM PIN: चुटकियों में सेट करें एसबीआई डेबिट कार्ड का पिन, 4 तरीकों से से हो सकता है यह काम
- Automobiles 100 साल की उम्र में 50 साल पुरानी विंटेज कार चला रहे हैं केरल के बुजुर्ग, VIDEO देख हैरान रह जाएंगे आप!
- Education UPSC CDS 2 Final Result 2023 OUT: यूपीएससी सीडीएस 2 रिजल्ट घोषित, कुल 197 अभ्यर्थियों का चयन, सीधा लिंक
- Travel पर्यटकों के लिए खुलने वाला है मुंबई का 128 साल पुराना BMC मुख्यालय, क्यों है Must Visit!
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
10 मई राशिफल: सेहत और पैसों को लेकर ये राशियां रहें आज अधिक सावधान
आज किन राशियों को मिलेगी अपने प्रयासों में सफलता और किसकी किस्मत का खुलेगा ताला, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अपने बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने का मौका आपको मिल सकता है। आप सारी गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश करें। यदि कुछ समय से जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आपको किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। अगर आप बेरोजगार है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके हाथ निराशा लगेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। हो सकता है वे आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डालने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आर्थिक लेन देन करने के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 31
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से रात्रि 9 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप विद्यार्थी है तो आज आपकी शिक्षा में कोई बड़ी बाधा आ सकती है जिससे आप काफी तनाव में रहेंगे। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। सेहत में भारी गिरावट आने की संभावना है। साफ-सफाई का अधिक ध्यान रखें और गर्म पानी का सेवन करें। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला है। हो सकता है पैसों को लेकर आज किसी के साथ आपका वाद विवाद भी हो जाए। आपको जोश से नहीं होश से काम लेना होगा। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 6:45 से दोपहर 1:25 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
मानसिक रूप से आज आप काफी मजबूत रहेंगे और हर चुनौती का सामना बड़ी आसानी से कर पाएंगे। कामकाज के मोर्चे पर चीजें आपके पक्ष में रुख कर सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को भी अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है, लेकिन आप समझदारी से बात को खत्म करने में सफल रहेंगे। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। अपने आर्थिक फैसलें सोच समझ कर लें। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। अगर आप व्यापारी है तो आपको कानूनी मामलों में लपरवाही न करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप लंबे चक्कर में फंस सकते हैं। वहीं नौकरी करने वाले जातकों का दिन सामान्य रहेगा। हालांकि आपको कोई भी काम अधूरा न छोड़ने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। हो सकता है आज आप अपनी आर्थिक योजनाओं में कुछ बदलाव भी करें। निजी जीवन की बात करें बेवजह का गुस्सा अपने जीवनसाथी पर निकालने से बचें। आपका कड़क रवैया आपके प्रिय के दिल को ठेस पहुंचा सकता है। सेहत की बात करें तो आज कान में दर्द आदि से आप परेशान हो सकते हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 23
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप व्यापार करते हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आपको एक बेहतर योजना की जरूरत है। हो सके यो अपने करीबियों और अनुभवी लोगों से आप सलाह लेकर ही आगे बढ़ें। अगर आप नौकरीपेशा है तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों की सलाह को नज़रंदाज न करें। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है। आज अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी पर आपका विश्वास मजबूत होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको चेस्ट कंजेशन हो सकता है। लापरवाही न करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। घर हो या कार्यक्षेत्र आप पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप अपने दिन भर की योजना पहले ही बना लें। दफ्तर में आज बॉस का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। आप कोई लापरवाही न करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति न होने से आपकी चिंता बढ़ सकती है। घर के सदस्यों के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। भाई बहनों के साथ भी आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। हो सकता है आज वे आप से कुछ नाराज रहें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा। अगर आपको सर्दी, जुकाम आदि जैसी समस्या हो रही है तो आपको जल्द से जल्द इससे छुटकारा पाने के उपाय करने होंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आपको संभल कर रहना होगा। सेहत और पैसों को लेकर आपको अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। काम के साथ-साथ आप अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। इसके अलावा जरूरत से ज्यादा खर्च करने से भी आपको बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा विशेष रूप से घर के बड़ों का आशीर्वाद मिलने से आपका मनोबल बढ़ेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको छोटा मोटा मुनाफा हो सकता है। किसी नए कार्य की शुरुआत करने से बचें। नौकरीपेशा जातकों को वरिष्ठ अधिकारियों के सामने ठीक से बर्ताव करने की जरूरत है। अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 24
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आपको दूसरों की आलोचना करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपको अपमानजनक परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने काम पर ध्यान दें और दूसरों के बारे में ज्यादा न सोचें। प्रोपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपकी कोई अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में बॉस का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। आपको कोई बड़ा खर्च करने से बचना होगा। माता के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सिर। दर्द या बुखार की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 17
शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 2 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दफ्तर के नियमों का पालन आपको कठोरता से करना होगा। यदि जरा सी भी लापरवाही होती है तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं और हाल ही में आपको बड़ा नुकसान हुआ है तो आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। जल्द ही अपने नुकसान की भरपाई करने का अच्छा मौका आपको मिल सकता है साझेदारी में कारोबार कर रहे जातकों को अपने पार्टनर पर भरोसा मजबूत करने की सलाह दी जाती है। यदि कोई मनमुटाव है तो उसे दूर करने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति में गिरावट संभव है। घरेलू खर्चे बढ़ने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो पैरों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय: सुबह 9:45 से दोपहर 3 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
मानसिक रूप से यदि आप उथल पुथल महसूस कर रहे हैं तो आज किसी अपने से मन की बात साझा करें। इससे आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। हो सकता है आपकी परेशानी का हल ही भी मिल जाए। अगर आप शादीशुदा है तो आपको अपने जीवनसाथी पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। बाहर का तनाव आप घर पर न ही लाएं तो बेहतर होगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको कोई कठिन और महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है। आपको ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से आपका काम समय पर पूरा होगा। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए आप रोजाना योग और ध्यान करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 10 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आज आपको कोई चुनौतीपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप पूरी मेहनत और लगन से अपना काम करें। हो सकता है आपकी यह मेहनत जल्द ही आपके लिए तरक्की के नए द्वार खोल दें। सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे जातकों को सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापार से जुड़ा हुआ कोई पुराना मामला आज आपका तनाव बढ़ा सकता है। हो सकता है आपको कुछ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़े। परिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका न मिले। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 9:50 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आपको लड़ाई, झगड़े, बहसबाजी आदि से बचने की सलाह दी जाती है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें। यदि आज आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा। भावुक होकर या जोश में आकर गलत निर्णय लेने से बचें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। दफ्तर में सहकर्मियों के निजी मामलों में दखलअंदाजी करने से बचें। साथ ही आपको अपनी गुप्त जानकारियां बांटने से भी बचना होगा। व्यापारियों को किसी भी नए व्यवसायिक प्रस्ताव पर ठीक से विचार करना होगा। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे। मानसिक रूप से आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। खुद को तंदुरुस्त और तरोताजा रखने के लिए आप रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 26
शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 12 बजे तक