For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

12 सितंबर राशिफल: मकर राशि वालों के साथ हो सकती है आज दुर्घटना, जल्दबाजी से बचें

|

अगर आप अपने आज से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल और उठाएं इसका भरपूर लाभ। तो आइए जानते हैं आज ग्रहों की चाल आपके लिए कैसे संकेत दे रही है।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आपका आज का दिन बहुत ही आनंदमय रहेगा। परिजनों के साथ आप खूब मौज मस्ती करने वाले हैं। आज आप स्वयं को तनाव मुक्त पाएंगे। अपनों के साथ बिताए यह पल आपके लिए यादगार बन जाएंगे। वैवाहिक जीवन में परिणाम उम्मीद के अनुसार मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और बेहतर होगी जिससे आपकी गृहस्थी की गाड़ी सुचारु रूप से आगे बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। पढ़ाई में आपका रुझान बढ़ेगा। आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इसमें आपके गुरुजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों की बात करें तो आज घरेलू सुख सुविधा पर आप कुछ अधिक खर्च कर सकते हैं। आर्थिक योजनाएं बनाने के लिए समय अच्छा है। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई बढ़िया मौका मिल सकता है जिससे आप खुद को साबित कर सकते हैं। मुमकिन है आपके वरिष्ठ भी आपकी परीक्षा ले रहे हों इसलिए जमकर मेहनत करें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 25

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

विपरीत परिस्थितियों में भी आप खुद को शांत रखेंगे जिससे बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान आप बहुत आसानी से कर लेंगे। पारिवारिक मुद्दों को सुलझाने में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप उन पर संदेह करने से बचें अन्यथा आप दोनों के बीच मनमुटाव संभव है। कामकाज के क्षेत्र में आज व्यापार करने वाले लोग सावधान रहें। आपके काम में कोई बाधा आ सकती है। आज आपको किसी के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आप अपनी सूझबूझ से अटका हुआ धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे। इससे आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आपको एक नई ऊर्जा और उत्साह की अनुभूति होगी।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

घर परिवार में आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। अचानक आपके कुछ पुराने दोस्त या रिश्तेदारों के आने से आप उनकी आवभागत में लगे रहेंगे। उनके साथ समय बिताकर आपको अच्छा महसूस होगा। घर में चल रहे किसी झगड़े का आज अंत होगा जिससे वातावरण शांत और सुकून भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। संतान पक्ष से जुड़ी किसी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। रोमांस के मामले में दिन अच्छा है। आपकी मुलाकातों का सिलसिला जारी रहेगा। आज आपकी डेट किसी खास जगह पर हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर दिन बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। आप खुद का व्यापार शुरू करने का विचार कर रहे हैं तो आज आपको कोई बढ़िया प्रस्ताव मिल सकता है। कड़ी मेहनत और प्रयासों के बल पर आज आपको धन लाभ मिलने के आसार हैं। अगर आप ऐसे ही परिश्रम करते रहेंगे तो जल्द ही कोई बड़ा आर्थिक फायदा आपको मिलने की संभावना है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 17

शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 1:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आपकी सेहत कुछ नाज़ुक रहेगी। काम का बढ़ता हुआ बोझ और निजी जीवन की कुछ परेशानियां शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी आपको प्रभावित कर सकती है। आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ ना करें। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए कुछ जरूरी कदम उठाने चाहिए। जरूरत से ज्यादा तनाव लेने से आपको बचना चाहिए। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल बिगड़ सकता है। जमीन जायदाद से जुड़ा कोई विवाद उभरने के संकेत मिल रहे हैं। आपको समझदारी भरा बर्ताव करना चाहिए। जीवनसाथी को भी आपसे कोई शिकायत रहेगी। हो सकता है आप अपनी शादीशुदा जिंदगी पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। पैसों के मामले में दिन ठीक नहीं है। दैनिक आय प्रभावित हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 4

शुभ समय: दोपहर 1:25 से 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। कई बार आप जोश में आकर कुछ ऐसे फैसले ले लेते हैं जिसका नतीजा आपके पक्ष में नहीं होता। इससे ना सिर्फ आपके लिए बल्कि पूरे परिवार के लिए परेशानी खड़ी हो जाती है। आपको अपना हर कदम बहुत ही सोच समझकर बढ़ाने की जरूरत है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज आपके हाथ निराशा लगेगी। आपके पार्टनर का बदला हुआ बर्ताव आपको इस रिश्ते के बारे में दोबारा सोचने पर मजबूर कर देगा। इस तरह के संवेदनशील मामलों में आपको जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। आपके मन में जो भी है खुलकर अपने साथी से कहें। कामकाज की बात करें तो व्यापार करने वाले जातकों को आज छोटा मोटा नुकसान होने की संभावना है। यदि समय रहते आपने परिस्थिति को नहीं संभाला तो आपको पछताना पड़ सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 24

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। विशेषकर इस राशि के अविवहित जातकों के जीवन में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। मुमकिन है आज आपके लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आए और इस बात की भी प्रबल संभावना है कि आपकी चट मंगनी और पट ब्याह हो जाए। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने के आसार हैं। आज आपका सोचा हुआ हर काम सफलतापूर्वक पूरा होगा जिससे आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। नौकरी करने वाले जातक आज थोड़ा व्यस्त रहेंगे। दफ्तर में आप किसी मीटिंग की तैयारी में लगे रहेंगे। आज कार्यक्षेत्र से जुड़े किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात संभव है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। पुरानी संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा मिलने का योग बन रहा है। स्वास्थ्य का मामला एकदम बढ़िया रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 7 बजे से 11:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कार्यक्षेत्र में आपको उचित परिणाम मिल सकता है। आप ऐसे ही चलते रहें आपकी तरक्की का सपना जल्द ही पूरा हो सकता है। आपकी किस्मत के सितारे भी आपके पक्ष में ही हैं। पारिवारिक जीवन में आपको बहुत समझदारी और धैर्य से काम लेने की जरूरत है। बात जब अपनों की आती है तो अहंकार का त्याग करने में ही भलाई होती है। यदि आज घर में किसी से आपकी कहासुनी हो जाती है तो आप अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही तोलमोल कर करें और अपने बड़ों के सामने ठीक से बर्ताव करें। आपको समझना होगा कि वे आपका भला ही चाहते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बिठाकर चलें। उनको आपसे बहुत उम्मीदें हैं। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अचानक धन लाभ का योग बन रहा है लेकिन इस समय पैसों के मामले में आपको सोच विचार करके ही आगे बढ़ना चाहिए।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

छोटी मोटी परेशानियों को यदि अलग रखें तो आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। सेहत की बात करें तो आज स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा जिससे मानसिक रूप से भी आप अच्छा महसूस करेंगे। बाहर खुली हवा में सैर करने का भरपूर आनंद आप उठाएंगे। अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो इसके लिए अच्छी और पर्याप्त नींद बहुत जरूरी है। देर रात तक जागकर काम करने से बचें। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। यदि आज पैसा कमाने का कोई मौका आपको मिलता है तो सोच समझकर ही फैसला लें, जल्दबाजी ना करें अन्यथा आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। दफ्तर का माहौल काफी बढ़िया रहेगा। काम में आपका मन लगेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 6

शुभ समय: दोपहर 12:50 से 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पिछले कुछ दिनों से आप अपने पारिवारिक मसलों को लेकर काफी परेशान चल रहे थे लेकिन आज का दिन आपके लिए बहुत ही सुकून और शांति से भरा रहेगा। घर में चल रहा विवाद समाप्त हो सकता है। मुमकिन है आपके परिजन आपका पक्ष समझेंगे और आपके फैसले में साथ देंगे। जीवनसाथी की ओर से भी आपको सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आप कोई बड़ा आर्थिक लेन देन कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को काम से जुड़ी कोई खास सलाह अपने बॉस से मिल सकती है। आपको उनकी सलाह पर जरूर गौर करना चाहिए। इसमें आपका ही फायदा है। सेहत के मामले में आज का दिन अच्छे संकेत दे रहा है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 30

शुभ समय: प्रातः 6 से 10:25 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज वाहन या किसी धारदार वस्तु का प्रयोग करते समय आपको सावधान रहने की जरूरत है अन्यथा आपके साथ दुर्घटना हो सकती है। घर के बिगड़े हुए माहौल को सुधारने के लिए आज आप कुछ जरूरी निर्णय ले सकते हैं। समस्या का समाधान करने के लिए आपको बात की जड़ तक पहुंचने की जरूरत है। आप सोचें कि किस तरह आप अपने परिवार की एकता और प्रेम को बनाए रख सकते हैं। वैवाहिक जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है। यह सब उनकी लापरवाही का नतीजा है इसलिए उनका अच्छे से ध्यान रखें। उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। पैसों के मामले में दिन फायदेमंद नहीं है। आपका खर्चा बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों को आलस करने से बचना होगा।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 8 से दोपहर 12:30 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दांपत्य जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आपके जीवनसाथी पुरानी सारी बातें और कड़वाहट भूलाकर एक बार फिर प्यार से अपना हाथ आपकी ओर बढ़ा सकते हैं। आपको भी अपना पूरा सहयोग देना चाहिए। शादीशुदा जिंदगी में प्रेम और शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने प्रिय की बातों और भावनाओं को महत्व देना होगा। रोमांटिक लाइफ में भी आज कुछ सकारात्मक बातें हो सकती हैं। आपके पार्टनर आपके साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का मन बना सकते हैं। मुमकिन है आपके सामने वे विवाह का प्रस्ताव रखें। सेहत की बात करें तो आज कामकाज को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी जिसकी वजह से आपको थकावट रहेगी। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में आपको आराम करने का पर्याप्त समय मिलेगा। आर्थिक तंगी के कारण आपकी किसी योजना में बाधा आ सकती है। आज मिलने वाला वित्तीय मुनाफा भी कुछ समय के लिए टल सकता है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 9

शुभ समय: प्रातः 5:55 से 9:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कार्यक्षेत्र में आपको उचित परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आप नौकरीपेशा हैं तो अपने बॉस से वेतन वृद्धि की बात करने के लिए दिन अच्छा है। इस बात की प्रबल संभावना है कि आपको सकारात्मक जवाब मिले। व्यापार करने वाले जातकों को किसी अंतराष्ट्रीय व्यवसाय में निवेश करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। इस समय आपकी सेहत आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आपको अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। हद से ज्यादा काम का बोझ लेकर आप अपनी सेहत के प्रति लापरवाही ना बरतें, इससे आपका पारिवारिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है। आपको उनके लिए भी समय निकालने की जरूरत है। आज आप अपने माता पिता से अपने पार्टनर की मुलाकात करा सकते हैं, सकारात्मक जवाब की उम्मीद है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 28

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

English summary

Daily Horoscope for 12 September 2019 Thursday

What does your Thursday, September 12, 2019 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Wednesday, September 11, 2019, 16:08 [IST]
Desktop Bottom Promotion