For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

12 September 2021: तुला राशि वाले आज विवादित मुद्दों पर बहस करने से बचें, ये है आज का राशिफल

|

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और किसके हाथ लगेगी निराशा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

12 September 2021 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मन प्रसन्न रहेगा और आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपका कोई कठिन कार्य तय समय पर पूरा होगा, साथ ही बॉस आप के काम से काफी संतुष्ट भी नजर आएंगे। अगर आप बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। हो सकता है आपको काफी कड़ा परिश्रम भी करना पड़े लेकिन आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। जल्दी ही आपकी बड़ी तरक्की होने के आसार हैं। व्यापारियों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। इस समय आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घरेलू खर्चे बढ़ते नजर आ रहे हैं। बेहतर होगा आप जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 9:45 से रात्रि 8:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दफ्तर में अगर आप किसी उच्च पद पर कार्यरत हैं तो आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान करने की सलाह दी जाती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा, साथ ही गलत शब्दों का प्रयोग करने से आप बचें अन्यथा आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार है। आप अपनी समझदारी से अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे। निजी जीवन की बात करें तो भाई बहनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। ऐसे में आप कुछ तनाव में रहेंगे। बेहतर होगा आप इस तरह की बातों से बचें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आज आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप थका हुआ और और बोझिल महसूस कर रहे हैं तो काम को अलग रखकर आपको आराम पर ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:17

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है विशेष रूप से अगर आप इलेक्ट्रॉनिक्स का काम करते हैं तो आज आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर होगा। जरूरत पड़ने पर आपको उनका सहयोग भी मिलेगा। अगर आप किसी मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करते हैं तो जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। आप अपनी ओर से मेहनत करते रहें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा विशेष रूप से माता के साथ आपका तालमेल काफी अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में जोश और उत्साह बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आज छोटी सी भी समस्या होती है तो आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक: 12

शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से बचना होगा अन्यथा आज आपके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है। यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो उसे तय समय पर पूरा करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा निवेश न करने की सलाह दी जाती है अन्यथा नुकसान हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ गलतफहमियां दूर होने से आपके रिश्ते में सुधार आ सकता है। आपको अपने प्रिय पर अपना भरोसा मजबूत करने की जरूरत है। दूसरों की बातों में आकर अपने प्रिय के बारे में राय नाम बनाएं। स्वास्थ्य की बात करें तो इस महामारी को देखते हुए आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 3:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना मामला उभरने से घर में वाद विवाद होने की आशंका है। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की जरूरत है। घर के बड़ों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। कामकाज की बात करें तो फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। अगर आप बेरोजगार है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयास बढ़ाने होंगे। जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। सेहत की बात करें तो आज अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:11

शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

फैशन से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको बड़ी सफलता मिलने के आसार हैं। अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। किराना, स्टेशनरी आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आज का दिन आपके लिए काफी रोमांटिक रहने वाला है। प्यार मोहब्बत के मामले में आप काफी लकी रहेंगे। आपके पार्टनर की ओर से आपको कोई खूबसूरत सरप्राइज मिल सकता है। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो खानपान में ज्यादा लापरवाही न करें अन्यथा मुश्किल हो सकती है।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक: 31

शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप दफ्तर में किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपको उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप मेहनत और ईमानदारी से काम करेंगे तो जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज किसी भी तरह के बदलाव से बचें। घर के वातावरण में सुधार आ सकता है। अपनों के साथ आज आपको अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा न करें। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप कुछ अच्छा महसूस नहीं करेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 18

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

विधार्थी को आलस्य से का त्याग कर अपनी पढ़ाई पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है खासतौर पर अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो जरा सी भी लापरवाही न करें। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको अतिरिक्त काम सौंपा जा सकता है जिसे पूरा करने के लिए आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को काफी भागदौड़ के बाद आज अच्छी मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। निजी निजी जीवन की बात करें तो पिता के साथ तालमेल बिगड़ने की आशंका है। आपको अपना व्यवहार संतुलित रखने की सलाह दी जाती है। गुस्से में ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर बाद में आपको पछतावा हो। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन सामान्य रहने के आसार हैं।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:37

शुभ समय: सुबह 6:25 से 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का प्यार और सहयोग मिलेगा। पैसों की स्थिति में गिरावट संभव है। अचानक पूरी बढ़ा खर्च होने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। हो सकता है आज आपको उधार भी लेना पड़े। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मौसम में बदलाव के कारण कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:21

शुभ समय:सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

नौकरीपेशा जातकों को आज अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। अगर आप लंबे समय से अपने काम से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आज आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका दिया जा सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ आपका कोई काम आज पूरा होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर में आज किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। लंबे समय बाद अपनों के साथ इतना अच्छा समय बिता कर आप काफी बढ़िया महसूस करेंगे। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक: 26

शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी, साथ हो आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस के सामने अपना बर्ताव ठीक रखने की सलाह दी जाती है। यदि आज वे आपको कोई सलाह देते हैं तो आप उस पर अमल जरूर करें। व्यापार से जुड़े जातकों को लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी इस यात्रा से केवल आपका पैसा और समय नष्ट होगा। निजी जीवन की बात करें तो घर के कुछ सदस्यों के साथ तालमेल बिगड़ने की आशंका है। आपको शांत दिमाग से काम लेने की जरूरत है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय उन्हें अच्छी देखभाल की जरूरत है। अगर आपको पहले से ही कोई रोग है तो आप ज्यादा लापरवाही न करें।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:41

शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 5:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा और आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आज आप कोई बड़ा आर्थिक लेनदेन करने वाले हैं तो पूरी सतर्कता बरतें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार है। काम के साथ आपको अपनों के साथ भी पर्याप्त समय बिताने का प्रयास करना होगा खासतौर पर आज माता पिता के साथ आप कुछ समय बिताने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपको कर्ज या उधार लेने से बचने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको तला, भुना या मसालेदार भोजन से परहेज करने की जरूरत है।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:45

शुभ समय:सुबह 9 बजे से दोपहर से 2:15 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 12 September 2021 Sunday

What does your SUNDAY 12 September 2021, horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, September 11, 2021, 15:37 [IST]
Desktop Bottom Promotion