For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

13 अप्रैल राशिफल: मां भगवती के आशीर्वाद से आज इन राशियों की किस्मत का खुलेगा ताला

|

अगर आप अपने दिन भर का हाल जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने आर्थिक जीवन, पारिवारिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से जुड़ी सारी जानकारियां मिलेगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

यदि कुछ समय से कामकाज में व्यस्त रहने के कारण आप अपने परिजनों के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पा रहे हैं तो आज आपको अपनों के साथ अच्छा समय गुजारने का बढ़िया मौका मिल सकता है। आप अपने परिजनों की सभी शिकायतें दूर करने में सफल रहेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको अपने गति का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को तनाव कुछ बढ़ सकता है। यदि आपका काम होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा है तो आज आपके काम में कुछ गिरावट आने की संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर बड़ा सुधार आ सकता है। पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

स्वास्थ संबंधित दिक्कत आपका दिन बिगाड़ सकती है। हो सकता है आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द से परेशान रहें। बेहतर होगा आप आराम पर ध्यान दें अन्यथा आपकी मुश्किल बढ़ सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपना व्यवहार ठीक रखने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों के साथ अनबन हो सकती है। आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। वाद विवाद या बहसबाजी से नुकसान आपका ही होगा। अनाज का कारोबार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। कपड़ों के व्यापारियों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की संभावना है। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो परिजन आपकी शादी को लेकर सहमत हो सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 2:45 से रात्रि 9:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ध्यानपूर्वक अपना काम करने की सलाह दी जाती है। यदि आपके बॉस ने आपको कोई कार्य सौंपा है तो उसे पूरा करने के बाद एक बार रीचेक जरूर कर लें। आपकी छोटी सी भूल आप पर भारी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। हालांकि इस महामारी को देखते हुए आपको पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। माता पिता के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। पिता की ओर से आर्थिक लाभ भी संभव है। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ आपको सम्मान से पेश आने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों पर कहासुनी से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 25

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। हो सकता है आज आप परिजनों के लिए तोहफे भी खरीदें। यदि कुछ समय से आप अपनी संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित हैं तो आज आपको इस चिंता से मुक्ति मिल सकती है। इंपोर्ट एक्सपोर्ट का कारोबार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया संकेत दे रहा है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आपका कोई कठिन कार्य बिना किसी बाधा के सही समय पर पूरा हो सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज खर्चे अधिक होंगे, कोई परेशानी नहीं आएगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज मांसपेशियों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। अब वजनदार चीजें उठाने से बचें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 9:05 से दोपहर 12 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप नौकरी करते हैं और कुछ समय से कड़े परिश्रम के बावजूद आपको अच्छा परिणाम नहीं मिल रहा है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका आपको मिल सकता है। आपको अपनी ओर से अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना चाहिए। व्यवसायिक रूप से आज का दिन आपके लिए कुछ तनाव भरा रहेगा। अटकी हुए मामले घने हो सकते हैं। आपको आर्थिक तंगी का भी सामना आपको करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। आज परिजनों के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य रहने के लिए आपको सामाजिक दूरी बनाकर रहने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दफ्तर में अचानक आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है जिससे आप काफी तनाव में रहेंगे। हालांकि आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपकी यह समस्या अस्थाई है। जल्द ही वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से आपकी इस परेशानी का अंत होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में सावधान रहने की सलाह दी जाती है। यदि आज आप कोई बड़ा आर्थिक लेन देन करते हैं तो पूरी सावधानी बरतें अन्यथा नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ने से आज आप कुछ बोझिल महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपके प्रेम में वृद्धि होगी। पैसों की बात करें तो अगर आप कोई बड़ा खर्च करने वाले हैं तो इससे आपको बचना होगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक ठाक रहेगा। आप खानपान में कोई लापरवाही न बरतें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। अगर आप अपने बजट के अनुसार खर्च करते हैं तो आज किसी तरह की समस्या नहीं होगी। इसके अलावा आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की जरूरत है। दफ्तर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा और आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। छोटे व्यापारियों को अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो उनका समर्थन मिलने की प्रबल संभावना है। आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप अपने प्रिय के साथ उनकी पसंदीदा जगह पर सैर सपाटे के लिए जाएं। सेहत की बात करें तो आज स्किन से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आज आप किसी गरीब को दान करते हैं तो आपके लिए बहुत ही अच्छा होगा। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। अचानक धन की प्राप्ति होने से आपकी आर्थिक समस्या का अंत होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। परिजनों के साथ आज आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। हो सकता है आज आप घर पर ही छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी करें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत की बात करें तो यदि आप पहले से ही बीमार हैं तो लापरवाही करने से बचें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यदि हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरू किया है और आपको अच्छा फायदा नहीं हो रहा है तो आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। आप जल्दबाजी न करें। उचित समय आने पर चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएगी। नौकरीपेशा यदि नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप विद्यार्थी हैं और अपनी परीक्षा की तैयारियों में जुटे हैं तो आप जरा सी भी लापरवाही न करें। अपने समय का सदुपयोग करें और अच्छी तरह से रिवीजन करें। वैवाहिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। आज जीवनसाथी के साथ आपका वाद विवाद हो सकता है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। सेहतमंद रहने के लिए आप रोजाना योग और ध्यान करें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

घर के छोटे सदस्यों के साथ अपना रिश्ता मजबूत करने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने की आपकी आदत के कारण आज घर का माहौल कुछ बिगड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। पैसों की स्थिति में गिरावट संभव है। अगर आप बिना सोचे समझे अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो आने वाले दिनों में आप पर दबाव काफी बढ़ सकता है। फैशन से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। दफ्तर में आज छोटे से छोटे काम को भी समय पर पूरा करने का प्रयास करें। अचानक आपके बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। तनाव और थकान के कारण स्वास्थ्य में गिरावट संभव है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। ऑफिस पॉलिटिक्स से आप बच कर रहें। लोहे के कारोबारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं कॉस्मेटिक के कारोबारियों को नुकसान होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज आपके बीच की सारी कड़वाहट खत्म हो सकती है। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। पैसों की बात करें तो अगर आप कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो इससे आपको बचने की जरूरत है। सेहत कुछ कमजोर रहेगी अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो आज जरा सी भी लापरवाही न करें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आपको लीवर से जुड़ा कोई रोग है तो आज आपको काफी सावधान रहने की सलाह दी जाती है। समय पर अपनी दवाइयां लें और डॉक्टर की सलाह अनुसार ही चलें। व्यापारियों को मंदी का सामना करना पड़ सकता है। मुमकिन है आपका कोई बनता हुआ काम अचानक बिगड़ जाए। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दफ्तर में कार्यभार कुछ कम रहने से आप काफी राहत महसूस करेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ पुराने रिश्तेदारों से मिलना हो सकता है। लंबे समय बाद आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है, लेकिन जल्द ही आपके बीच सबकुछ सामान्य हो जाएगा। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपसे कितना प्रेम करते हैं। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आप अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 36

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 13 April 2021 Tuesday

What does your Tuesday April 13, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Monday, April 12, 2021, 15:12 [IST]
Desktop Bottom Promotion