For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

15 सितंबर राशिफल: मकर राशि वालों के प्रेम जीवन की हो सकती है आज शुरुआत

|

अपने दिन भर का हाल जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल जहां आपको अपने जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी जानकारियां हासिल होगी। तो आइए जानते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आपके वैवाहिक जीवन या प्रेम जीवन में कोई समस्या चल रही है तो आज आप इससे निपटने की पूरी कोशिश करेंगे। हो सकता है आज आपको सफलता ना मिले लेकिन आपका उत्साह और जोश कम नहीं होगा। आज घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है जिससे वातावरण काफी अच्छा रहेगा। आप बढ़ चढ़कर इसमें हिस्सा लेंगे और पूरे मन से तैयारियां करेंगे। दफ्तर में जरूरत से ज्यादा काम का बोझ लेकर खुद को ना थकाएं तो बेहतर होगा। इससे आप सिर्फ शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी परेशान रहेंगे। हालांकि काम के प्रति आपका समर्पण देखकर उच्च अधिकारी काफी प्रभावित होंगे और आपकी जमकर तारीफ करेंगे लेकिन आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। पैसों के मामले में दिन अच्छा है। आमदनी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 4 से रात्रि 10:00 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिलने के आसार हैं। नौकरी करने वाले जातकों को अपने उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और वे आपकी बातों को काफी महत्व देंगे। व्यापार में भी आपको लाभ मिलने के आसार हैं। किसी अटके हुए काम के पूरे होने की प्रबल संभावना है। इससे आपको अच्छे खासे रकम की प्राप्ति हो सकती है। आज आपके प्रति जीवनसाथी का व्यवहार काफी सकारात्मक और प्रेमपूर्ण रहेगा। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर आज आप सैर सपाटे पर जा सकते हैं। प्रेमी जोड़ों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। हो सकता है आज आपको समझने में आपके पार्टनर से भूल हो जाए और आप दोनों के बीच गलतफहमी पैदा हो। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा और आप काफी उत्साहित रहेंगे।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अपने उज्जवल भविष्य की योजना बनाने के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं और इसके लिए आपको वित्तीय मदद की जरूरत है तो बैंक में लोन का आवेदन देने के लिए समय अनुकूल है। आज किसी करीबी से भी आपको आर्थिक सहायता मिलने के आसार हैं। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजन आपसे काफी खुश रहेंगे। उनका समर्थन भी आपको मिलेगा। आपके माता पिता आपके हर फैसले में आपका साथ देंगे। आज किसी अच्छी नौकरी का भी प्रस्ताव आपको मिल सकता है। आज आप अपने शत्रुओं और विरोधियों पर हावी रहेंगे, वे चाहकर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन खत्म करने में आप सफल रहेंगे। आप अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश रहेंगे। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 3:30 से शाम 7:55 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

घर के किसी सदस्य के साथ आपके संबंध में कड़वाहट आ गई थी और वे अपनी हर परेशानी की जड़ आपको ही मान रहे थे तो आज आपके प्रति उनका रवैया बदलेगा। आप महसूस करेंगे कि उनका दृष्टिकोण सकारात्मक हो रहा है। यह सब आपके ही प्रयासों का नतीजा है। प्यार मोहब्बत के मामले में आपको अपने जिद्दी स्वभाव पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। अगर आप इसी तरह अपनी बात को लेकर अड़े रहेंगे तो आपका रिश्ता टूटने की कगार पर आ सकता है। आपको अपने पार्टनर के पक्ष को भी समझना चाहिए। जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार विनम्र बनाए रखें। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी का नया जरिया मिलने के आसार हैं लेकिन खर्चों पर काबू नहीं रहेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को अपने काम पर ध्यान लगाना चाहिए। लापरवाही के कारण आज आपसे कोई बड़ी गलती हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 3 से शाम 4:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आपकी सेहत नरम गरम रहेगी। किसी बात को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आलस के कारण आप कोई भी काम ठीक से नहीं कर पाएंगे। यदि आप किसी दुविधा में हैं तो आपको अपने किसी करीबी से इस विषय में खुलकर बात करनी चाहिए। बातचीत के द्वारा बड़े से बड़े मसलों का हल किया जा सकता है। इससे आपकी परेशानी भी दूर हो सकती है। पैसों के मामले में आपको सावधान रहने की जरूरत है। आज उधार देने से आपको बचना होगा अन्यथा आपका पैसा लंबे समय के लिए अटक सकता है। वैवाहिक जीवन में आज आप अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। आप अपने पुराने दिनों की यादें ताजा करेंगे। प्रेम और रोमांस के लिहाज से आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। अपने पार्टनर के साथ इस दिन का भरपूर आनंद उठाएंगे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

प्यार मोहब्बत के मामले में आपको जल्दबाजी करने से बचना होगा। यदि आज आपको मालूम पड़ता है कि दफ्तर में कोई आपको पसंद करता है और आपके साथ अपने प्रेम संबंध की शुरुआत करना चाहता है तो धैर्य से काम लें। फौरन कोई भी निर्णय ना लें वरना इसका बुरा प्रभाव आपके काम पर पड़ सकता है। आप भली भांति जानते हैं कि कितनी मेहनत से आपने यह मुकाम हासिल किया है इसलिए अभी आप अपने काम पर ही फोकस करें। आज पैसों को लेकर लापरवाही ना करें। हो सकता है आज आप बिना सोचे समझे खर्च करें और शाम को खाली हाथ ही घर लौटना पड़े। इस समय आपको बचत पर ध्यान देने की जरूरत है ताकि भविष्य की योजनाओं में कोई बाधा ना आए। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आज परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:30 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अपनी शादीशुदा जिंदगी में सुख और शांति बनाए रखने के लिए आपको अपनी वाणी और व्यवहार को विनम्र और लचीला बनाए रखने की जरूरत है अन्यथा आपके उग्र स्वभाव के कारण आप दोनों के बीच की दूरियां बढ़ती जाएगी। रोज के आपके झगड़ों का बुरा असर आपके बच्चों पर भी हो रहा है। इससे पहले बात हाथ से निकल जाए आप परिस्थिति को संभाल लें। कामकाज के मामले आज आप काफी सुस्त रहेंगे। दफ्तर में आपके काम में वो तेजी नहीं रहेगी जिसकी आपके वरिष्ठ उम्मीद करते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि अपने उच्च अधिकारियों के सामने बहुत ही तोलमोल कर बोलें वरना आज आपका कहा आपके ही खिलाफ जा सकता है। पैसों के मामले में दिन औसत रहेगा। आज आप कोई आर्थिक लेन देन करते भी हैं तो उसकी पक्की रसीद लेना ना भूलें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 12:20 बजे से 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न और आप काफी संतुष्ट रहेंगे। आज आपको घूमने फिरने और मौज मस्ती करने का अवसर मिलेगा। कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात संभव है जिससे आपके संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। आप अपने अच्छे और संतुलित व्यवहार से सभी पर अच्छी छाप छोड़ने में सफल रहेंगे। आपके ये नए संपर्क भविष्य में आपके काफी काम आ सकते हैं। आप नौकरीपेशा हैं तो आज आपके वरिष्ठ आपके काम से बहुत खुश रहेंगे। आपने उनकी सलाह अनुसार अपने काम करने के तरीके में जो बदलाव किए थे यह सब उसी का नतीजा है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन लाभ कमाने वाला रहेगा। आपके हाथ कोई लुभावना मौका लग सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता पिता भाई बहन सभी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज के दिन आपको कुछ खट्टे मीठे अनुभव हो सकते हैं। कामकाज को लेकर आज आप काफी गंभीर रहेंगे। दफ्तर में आप अपनी ओर से पूरा प्रयास करेंगे कि वरिष्ठों को शिकायत का मौका ना दें। आप अपनी इस कोशिश में काफी हद तक सफल भी होंगे। उच्च अधिकारियों से आपको सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है। व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा धीमा रहेगा। उम्मीद के अनुसार परिणाम ना मिलने से आपको थोड़ी निराशा हो सकती है। आप हिम्मत ना हारें। आपको समझना होगा व्यापार में इस तरह के उतार चढ़ाव आते रहते हैं। आप बस मेहनत करते रहें, जल्द आपको अच्छे फल की प्राप्ति होगी। पिछले कुछ दिनों से आपके जीवनसाथी के व्यवहार में काफी रूखापन देखने को मिल रहा था। आप काम में इतने मशगूल थे कि कारण जानने का प्रयास नहीं कर पाए लेकिन आज मौका है कि आप उनसे खुलकर बात करें और समस्या की जड़ तक पहुंच सके। पैसों की स्थिति आज सामान्य रहेगी।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 6

शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से 11 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आपके प्रेम जीवन की शुरुआत हो सकती है। यदि हाल ही में आपने किसी से अपने प्यार का इजहार किया था तो आज उनकी ओर से आपको सकारात्मक जवाब मिलने के आसार हैं। आज आप काफी खुश और उत्साहित रहेंगे और अपनी पहली डेट की तैयारी पूरे जोर शोर से करेंगे। आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी को कोई सरप्राइज देने के लिए दिन अच्छा है। आज आप अपने प्रिय को कैंडललाइट डिनर पर ले जा सकते हैं। वैसे भी लंबे समय से आप दोनों ने ऐसा समय नहीं बिताया है, आज मौके का फायदा उठाएं। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आप आसानी से हर काम पूरा कर पाएंगे। नौकरी हो या व्यापार परिणाम आपको उम्मीद के अनुसार ही मिलेगा। पैसों के मामले में दिन अच्छा है। धन लाभ का योग बन रहा है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 45

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा। आज घर का वातावरण ठीक रहेगा लेकिन आपको सलाह दी जाती है कि आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। हो सकता है आपके कड़वे बोल आपके जीवनसाथी को भावनात्मक रूप से आहत करें। अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही संभल कर करें। पैसों के मामले में जल्दबाजी करने से बचें। बड़े लाभ कमाने के चक्कर में आप गलत फैसला ना ले लें इसलिए जो भी करें बहुत ही सोच समझकर। दफ्तर में यदि किसी काम को लेकर मन में कोई दुविधा है तो अपने वरिष्ठों से बात करने में संकोच ना करें बल्कि पूरे आत्मविश्वास से अपनी बात उनके सामने रखें। सेहत को लेकर लापरवाही ना ही करें तो बेहतर होगा। आलस से दूर रहने के लिए हल्का फुल्का व्यायाम करते रहें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 10:30 से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज का बोझ अधिक रहने के कारण आपको थोड़ी झुंझलाहट महसूस होगी। वैसे यह सब आपकी लापरवाही के कारण ही हुआ है। पिछले कुछ दिनों से आप अपने कार्यों को टालते आ रहे थे आज उन्हें पूरा करने के लिए आपके पास समय की भी कमी हो सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है जिसका आपको अच्छा खासा फायदा मिलेगा। इस बात की प्रबल संभावना है कि इस यात्रा से आपके पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। आप अपने समय का सदुपयोग करेंगे जिससे आज आपको कुछ नया सीखने को भी मिल सकता है। शाम को अचानक किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। सेहतमंद रहने के लिए आपको पर्याप्त आराम करने की जरूरत है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 1:45 से रात्रि 8 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 15 September 2019 Sunday

What does your Sunday, September 15, 2019 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, September 14, 2019, 16:24 [IST]
Desktop Bottom Promotion