Just In
- 24 min ago Good Friday के पवित्र दिन ईसाई क्यों खाते हैं मछली, ये है वजह...
- 2 hrs ago Good Friday: इस दिन सूली पर चढ़ाए गए थे ईसा मसीह फिर क्यों कहा जाता है 'गुड फ्राइडे'
- 3 hrs ago Bengaluru Water Crisis : चिरंजीवी को सताई जल संकट की चिंता, एक्टर ने शेयर किए पानी बचाने के टिप्स
- 3 hrs ago First Surya Grahan 2024: साल 1970 में लगा था ऐसा सूर्य ग्रहण, यह अद्भुत घटना क्या भारत में आएगी नजर?
Don't Miss
- News इस दिग्गज CM ने 16 साल छोटी लड़की से की है दूसरी शादी, 50 साल की उम्र में बने तीसरी बार पिता
- Movies करीना-करिश्मा राजनीति में रखेंगी कदम? लोकसभा चुनावों पर आई बड़ी खबर, इस पार्टी से लड़ सकती हैं चुनाव
- Finance National Pension System में आधार वेरिफिकेशन हुआ अनिवार्य, अब इस तरह लॉग इन होगा अकाउंट
- Automobiles हो जाइए तैयार: 15 अगस्त को आ रही है Mahindra Thar 5-door SUV, पावरफुल इंजन के साथ मिलेंगी जबरदस्त फीचर्स
- Travel Good Friday की छुट्टियों में गोवा जाएं तो वहां चल रहे इन फेस्टिवल्स में भी जरूर हो शामिल
- Technology Samsung Galaxy M55 5G ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानिए कीमत
- Education SSC CPO 2024 Registration: 4187 सीपीओ पदों पर बंपर भर्ती के लिए आवेदन करें आज ही, देखें सीधा लिंक
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
16 जून राशिफल: मकर राशि वाले न करें आज ये गलती, बाकी भी जानें अपने दिन का हाल
क्या आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
अगर आप नौकरी करते हैं और दफ्तर में किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो उच्च अधिकारियों और बॉस की ओर से आज आपको कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। आज आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का कोई अच्छा मौका मिल सकता है। अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं तो आपको जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। आप सोच समझकर ही अपना फैसला लें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार संभव है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की जरूरत है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बड़ी बाधा आ सकती है। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपके हाथ निराशा लग सकती है। मगर आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आप प्रयास करते रहें, जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। व्यापारियों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आप के कारोबार में कुछ सकारात्मक बदलाव आने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आपको पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। पैसों को लेकर यदि आपका कोई प्रयास चल रहा है तो आज आपकी मेहनत सफल हो सकती है। आज वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
दफ्तर में छोटे से छोटे काम को भी ध्यानपूर्वक करने का प्रयास करें। यदि आपसे कोई गलती होती है तो आपकी तरक्की रुक सकती है। इसके अलावा बॉस के सामने आपकी छवि भी खराब हो सकती है। व्यापारी आज कोई भी कागजी कार्यवाही करते समय ज्यादा जल्दबाजी न करें। लोहे के कारोबारियों को आज फायदा हो सकता है। आज आपका कोई अटका हुआ काम पूरा होने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो बड़े भाई या पिता के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। बेहतर होगा आप अपना की भावनाओं का आदर करें और उनके विरुद्ध जाकर कोई भी काम न करें। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। अपने बजट से अधिक खर्च करने से बचें। सेहत की बात करें तो मौसम में बदलाव के कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको जबरदस्त फायदा हो सकता है। इसके अलावा आपकी कोई अटकी हुई डील भी आज फाइनल हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में अचानक आपको आपकी तरक्की की खबर मिल सकती है। यह सब आपके कड़े परिश्रम का ही नतीजा है। निजी जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों पर आपके बीच अनबन हो सकती है। अपने वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनाए रखने के लिए आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है।आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि आज आपको उधार देने से बचने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 37
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 7:55 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पैसों की स्थिति में गिरावट संभव है। आज धन हानि हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने आर्थिक फैसले सोच समझ कर लें। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कहासुनी से बचें। बिना सोचे समझे अपने शब्दों का प्रयोग न करें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। आज आप पर कार्यभार अधिक रहेगा। हालांकि आपके सभी काम तय समय पर पूरे होंगे। अगर व्यापारी है तो लाभ कमाने के लिए आज आपको कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है विशेष रूप से यदि हाल ही में अपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको सफलता सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य बात करी तो अगर आपको डायबिटीज की शिकायत है तो आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप व्यापारी है और पार्टनरशिप में आप किसी नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज आपको कोई नया पार्टनर मिल सकता है। दफ्तर में आपको अपने काम पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा सहकर्मियों के कार्यों में भी ज्यादा दखलअंदाजी न करें तो बेहतर होगा। बॉस के साथ आज कोई महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है। आप इसके लिए पहले से ही तैयार रहें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। भाई बहन के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। काम के साथ आपको अपने प्रिय को भी पर्याप्त समय देना होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि आप खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। सेहत की बात करें तो अस्थमा के रोगियों को अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 39
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप नौकरी करते हैं और कड़े परिश्रम के बावजूद आपको अच्छी सफलता नहीं मिल रही है तो आपको अपने काम करने के तरीके में कुछ जरूरी बदलाव करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप बॉस या वरिष्ठ अधिकारियों को प्रसन्न करने के लिए खुद पर जरूरत से ज्यादा काम का दबाव न डालें। एक समय पर आप एक ही काम निपटाने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को जल्दबाजी में कोई भी काम न करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आपको कानूनी दांव से भी बचने की जरूरत है। पारिवारिक मोर्चे पर तनाव संभव है। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद हो सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है अन्यथा रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। साथ ही आपके घर की एकता भी भंग हो सकती है। सेहत की बात करें तो आज आपको कमजोरी महसूस हो सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 1:30 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
नौकरीपेशा जातकों को आज के दिन संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। यदि आप रोजाना दफ्तर लेट पहुंचते हैं तो आज आपकी यह आदत आपको मुसीबत में डाल सकती है। बॉस कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद थकान भरी रहेगी लेकिन आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। घर के सभी सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। भाई बहनों के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आर्थिक रूप से आज आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का भी मौका मिल सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की जरूरत है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:25 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा जिस कारण आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है। बेहतर होगा आप अपनी सेहत को प्राथमिकता दें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। पैसों से जुड़ा कोई भी लेन देन न करें। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो आपको सोच समझकर अपना फैसला लेने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी का बर्ताव आपके प्रति काफी अच्छा रहेगा। आज आपको अपने प्रिय के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आज भविष्य की योजनाओं पर आपकी जरूरी चर्चा भी हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कार्यस्थल पर आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। बॉस के सामने ठीक से बर्ताव करें। साथ ही आपको उग्र होने से भी बचना होगा। इसके अलावा आज आपको अपने लंबित कार्यों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। अगर व्यापार करते हैं तो किसी कागजी अड़चन के कारण आपका कोई बनता हुआ काम बीच में ही अटक सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण है इसीलिए इसे बेवजह की बातों में न गवाएं। मन लगाकर पढ़ाई करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। जीवनसाथी के साथ तक वाद विवाद होने की आशंका है। आपको सोच समझकर बोलने की सलाह दी जाती है। बेवजह बात को बढ़ाने की जगह यदि आप शांति से काम लेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है। सेहत की बात करें तो आपको काम के साथ आराम पर भी ध्यान देने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: प्रातः 4:40 से दोपहर 3 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप नौकरी करते हैं तो आज अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्य करने वाले जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही तनावपूर्ण रहने वाला है। आज आपको किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मोर्चे पर दिन खर्चीला रहने वाला है। आज खर्चों की लिस्ट कुछ बढ़ सकती है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें। इसके अलावा आज उधार देने से भी बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। अचानक कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है जिससे घर का वातावरण और भी बढ़िया हो जाएगा। माता पिता का आशीर्वाद और अन्य परिजनों का प्रेम प्राप्त होगा। पिछले कुछ समय से अगर आपके जीवनसाथी रोजमर्रा के कार्यों में व्यस्त चल रहे हैं और आपकी ओर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ बढ़िया गुजरने वाला है। आज घर पर ही आपके प्रिय आपके लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार संभव है। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज का दिन ठीक ठाक रहेगा लेकिन आपको हल्का फुल्का व्यायाम प्रतिदिन करना चाहिए। इससे आप फुर्तीले रहेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक