Just In
- 3 hrs ago
ग्रीन टी के ये 5 इस्तेमाल सेहत संग दमकाएंगे आपका रूप भी
- 9 hrs ago
7 दिसंबर राशिफल: मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में आएगा सुधार, आप भी जानें अपने दिन का हाल
- 1 day ago
हैदराबाद कांड के चारों आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, ट्विटर पर आयी प्रतिक्रियाएं
- 1 day ago
जानें नॉक्टेर्नल यानी नाइटटाइम अस्थमा के लक्षण, रात में सांस लेने में होती है दिक्कत
Don't Miss
- Automobiles
टाटा नेक्सन ईवी सिर्फ चुनिंदा शुरू में होगी लॉन्च, पढ़े अधिक जानकारी
- Finance
दालों तक पहुंच गई महंगाई की मार, 2500 रुपये तक बढ़े दाम
- Sports
IND vs WI: पहले टी-20 में भारत की खराब फील्डिंग पर युवराज ने उठाया सवाल
- News
रेप की वारदातों पर भड़कीं नुसरत जहां, बोलीं- 'ना बेल ना दया, दोषियों को एक महीने में दी जाए फांसी'
- Movies
Leaked- तमिलरॉकर्स ने HD में लीक की अर्जुन कपूर की फिल्म पानीपत-धड़ल्ले से हो रही है डाउनलोड
- Technology
Xiaomi Super Sale 2019: 12 दिसंबर तक शाओमी के सभी स्पेशल स्मार्टफोन पर भारी छूट
- Travel
ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का संगम : पठानकोट
- Education
IIT दिल्ली में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 50 पदों पर भर्ती, जानिए आवेदन प्रक्रिया और योग्यता
16 नवंबर राशिफल: मीन राशि वालों की सेहत में आएगा सुधार
आज का दिन किन राशियों पर पड़ेगा भारी और किन के लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आपके बड़े भाई को अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा। किसी गंभीर समस्या के संकेत मिल सकते हैं। आप नौकरीपेशा हैं तो आज कोई बड़ा परिवर्तन हो सकता है। मुमकिन है आज आपके ट्रांसफर की सूचना आपको मिले। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और आप काफी उत्साहित रहेंगे। पैसों की बात करें तो धन लाभ का योग बन रहा है लेकिन खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आज आप काफी शांत और बेहतर महसूस करेंगे। आपके सामने चाहे जैसी भी परिस्थिति हो आप बहुत ही सहजता से उसका सामना करेंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आपकी डेट बहुत ही खास और रोमांटिक रहेगी। शादीशुदा जातकों को भी अपने जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने परिश्रम का फल मिल सकता है। जल्द ही आपकी पदोन्नति हो सकती है। व्यापार में आपको सफलता मिल सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 3:30 से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कार्यक्षेत्र में चीजें आपके पक्ष में नजर आ रही हैं। अतीत में किये हुए परिश्रम का फल आज आपको मिलने की प्रबल संभावना है। प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि संभव है। आर्थिक स्थिति की बात करें तो बिना सोचे समझे खर्च करने की आपकी आदत आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। बेहतर होगा आप समय रहते संभल जाएं। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। आपके जीवनसाथी का मूड बढ़िया रहेगा और आप दोनों के बीच प्रेम और अपनापन रहेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बेहद रोमांटिक रहेगा। अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ ढेर सारी प्यार मोहब्बत की बातें करेंगे और एक दूसरे को पर्याप्त समय भी देंगे। आज आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी जिससे आप कुछ अलग और बेहतरीन कर पाएंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज आपका करियर एक नया मोड़ लेगा। आप महसूस करेंगे कि आप सही दिशा में प्रयास और मेहनत कर रहे हैं। इसी तरह आप मेहनत करते रहेंगे तो जल्द ही आपके सारे सपने पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा मुनाफा मिलने की संभावना है। निवेश के मामले में आपको बहुत ही सोच समझकर फैसला करने की जरूरत है। दांपत्य जीवन में खुशियां और शांति बनी रहेगी। अगर आप विद्यार्थी हैं तो सफलता का स्वाद चखने के लिए आपको अपनी पढ़ाई लिखाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इधर उधर की बातों में पड़कर अपना कीमती समय नष्ट ना करें। आज आपको स्वार्थी लोगों से बचना होगा, आज ऐसे लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करे सकते हैं। सेहत आपकी एकदम बढ़िया रहेगी और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर पुरानी यादों को फिर से ताजा करेंगे। हो सकता है आप दोनों अपनी मनपसंद जगह पर घूमने के लिए भी जाएं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। दफ्तर में आज आपका किसी से विवाद हो सकता है। अपने सहकर्मियों की बुराइयां और उनकी गलतियां निकालने से आपको बचने की जरूरत है। आप बस शांति से अपना काम करते रहिये। व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर रहेगा। आप अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। रोमांटिक लाइफ आज एक खूबसूरत मोड़ लेगी और आपके प्रेमी/प्रेमिका का एक अनोखा रूप आपके सामने आएगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: प्रातः 4:15 बजे से शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
जीवन में कुछ कर दिखाने के लिए सकारात्मक सोच के साथ मेहनत भी जरूरी है लेकिन जरूरत से ज्यादा काम करके आप अपनी सेहत को कमजोर बना रहे हैं। आप अपनी खोयी हुई ऊर्जा वापस पाना चाहते हैं तो अच्छे खान पान के साथ पर्याप्त आराम भी करें। पैसों की स्थिति कुछ ठीक नजर नहीं आ रही है। अचानक धन हानि होने की संभावना है। आपका पैसा चोरी या फिर गुम हो सकता है, आपको सावधानी बरतनी होगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता पिता आपसे प्रसन्न रहेंगे और उनका आशीर्वाद भी आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता रहेगी। जरूरत के समय आपको अपने प्रिय का साथ और समर्थन प्राप्त होगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बढ़िया रहेगा। अपने पार्टनर के साथ समय बिताकर आपकी खुशियों में वृद्धि होगी।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 22
शुभ समय: प्रातः 6:15 से दोपहर 1:40 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दफ्तर में आज आपके वरिष्ठ आपके काम से ज्यादा प्रसन्न नहीं रहेंगे। आपसे हो रही लगातार गलतियों को वे काफी समय से नजरअंदाज कर रहे हैं लेकिन आज उनका पारा काफी चढ़ सकता है। बेहतर होगा आप अपनी ओर से आज कोई भी लापरवाही ना करें। वैवाहिक जीवन में अगर आप शांति चाहते हैं तो जीवनसाथी के मामलों में दखल देने से बचें। आज छोटी सी बात पर आप दोनों के बीच बड़ा झगड़ा हो सकता है। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो अपने पार्टनर से जो भी कहना है स्पष्ट कहें, झूठ का सहारा भूलकर भी ना लें। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम दे सकता है। लॉटरी और सट्टेबाजी से आज दूर रहें। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ आर्थिक लाभ आपको मिल सकता है। सेहत की बात करें तो आज आप कुछ मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
वैवाहिक जीवन में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज आप दोनों के रिश्ते में सुधार आने की संभावना है। आपके प्रिय के बर्ताव में नरमी रहेगी और वे आपके पास बातचीत के लिए भी आ सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि आप भी नाराजगी छोड़कर उनकी बातों को ध्यान से सुनें और समझें। कार्यक्षेत्र में चुनौती आ सकती है। आपको अपना दृष्टिकोण सकारात्मक रखने की जरूरत है। आप महसूस करेंगे कि चीजें अपने आप ही आपके पक्ष में रुख कर रही हैं। पैसों के मामले में आपको सावधानी रखने की जरूरत है। आज आपके पैसे चोरी या खो भी सकते हैं। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आप थोड़ा सुस्त और बोझिल महसूस करेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 10:35 से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
सेहत आपकी एकदम बढ़िया रहेगी। आप काफी उत्साहित और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आप अपने छोटे मोटे काम आसानी से निपटा लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते है। अचानक आपको मालूम पड़ेगा कि आपके वरिष्ठ आपके काम की जांच कर रहे थे और वे आप से बेहद प्रसन्न और संतुष्ट है। इस बात की भी प्रबल संभावना है कि जल्द ही आपकी तरक्की का सपना पूरा हो जाएगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आप दोनों मिलकर पारिवारिक समस्याओं का समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपको पुराने किसी कर्ज से मुक्ति मिलने के आसार है। कोई नया काम या व्यापार शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतियां लेकर आएगा जिस कारण कुछ मानसिक उथल पुथल संभव है। घर का माहौल अशांत रहेगा। अगर आप चाहें तो शांति से मामले हो हल कर सकते हैं। रुपए पैसों के मामले में आज आपको ज्यादा सावधानी बरतनी होगी। आज पैसों को लेकर कोई बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज निवेश से आपको बचना होगा। आज दफ्तर में काम का बोझ कुछ अधिक रहेगा जिस कारण आप थका हुआ महसूस करेंगे। कुछ समय से घर और काम का दबाव आप पर लगातार बना हुआ है, ऐसे में आपको खुद के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है। आपको स्वयं पर भी ध्यान देने की जरूरत है। विरोधी आज सक्रिय रहेंगे, आप सावधान रहें। सेहत आज कुछ नरम रहेगी। मानिसक शांति के लिए आज आप किसी धार्मिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 11
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
वैवाहिक जीवन में कलह रहेगी। अपने जीवनसाथी से बेरुखी से पेश ना आएं। कठिन परिस्थितियों में खुद को शांत रखें। मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। आज आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे और वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। लेकिन घर के लोग आपके खर्चीले स्वभाव की आलोचना करेंगे। दूसरों की खामियों को ढूंढने में समय बर्बाद ना करें और अपने काम पर ध्यान दें। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। माता पिता की सेहत अच्छी रहेगी और उनका पूरा सहयोग प्राप्त होगा। अपनी ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने के लिए आप काम के साथ खुद को पर्याप्त आराम भी दें अन्यथा मुश्किल हो सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 23
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से शाम 5 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप अपनी मानसिक शांति को बनाए रखना चाहते हैं तो ज्यादातर समय आशावादी सोच के लोगों के साथ बिताएं। ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें जिन्हें हमेशा दुखी रहने की आदत हो क्योंकि इससे आपके मन में भी नकारात्मक विचार घर कर सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा है। पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। आपके पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज कुछ समस्याएं आ सकती हैं। भाई बहनों से मतभेद गहरे हो सकते हैं। ऐसे में आपको काफी समझदारी से बात को संभालना होगा। इस समय आपको उग्र होने से बचना होगा अन्यथा घर की शांति भंग हो सकती है और इससे आपके माता पिता का भी तनाव बढ़ेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। अगर आप अपने प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं तो आज आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 31
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
काफी समय से आप स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे थे लेकिन आज आपकी सेहत में सुधार आएगा और आप अपने अटके हुए कुछ कार्यों को पूरा कर पाएंगे। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। आज आपको वित्तीय सहायता मिलने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। आप दोनों की आपसी समझ और बेहतर होगी जिससे घर के छोटे बड़े फैसले लेने में आपको किसी तरह की दिक्कत महसूस नहीं होगी। वहीं दूसरी ओर प्यार मोहब्बत के मामले में आज स्थिति प्रतिकूल रहेगी। दूसरों की बातों में आकर अपने पार्टनर के बारे में राय ना ही बनाएं तो बेहतर होगा। दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा और वरिष्ठों के साथ सहकर्मियों का भी तालमेल बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक