For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

17 July Horoscope: पैसों के मामले में मिथुन राशि वाले रहेंगे आज लकी, जानें आपकी राशि का हाल

|

आज आपके जीवन में कौन-कौन से उतार-चढ़ाव आएंगे। अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। बेहतर होगा आप अपने दिनभर की योजनाएं पहले ही बना लें। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की अगर आप नौकरी करते हैं तो बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा कर्ज या उधार लेने से बचने की जरूरत है अन्यथा आने वाले दिनों में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। निजी जीवन की बात करें तो छोटी सी बात पर जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करने की जरूरत है।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:41

शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 5:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहें और अपने जरूरी काम पर फोकस करें। यदि आप इसी तरह चिंता करते रहेंगे तो इसका बुरा असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो आपको अपने कर्मचारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है। बेवजह के टकराव से व्यापार में नुकसान हो सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपना कोई भी काम आज पेंडिंग न रहने दें। यदि आज आपका कोई भी काम अधूरा रह जाता है तो इसका गलत असर आपकी तरक्की पर पड़ सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप सिर दर्द से परेशान रहेंगे। आप को समझना होगा कि काम के साथ-साथ आपका स्वास्थ्य भी उतना ही जरूरी है इसलिए आप स्वयं का भी ध्यान रखें।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:21

शुभ समय:सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। लंबे समय से अटके हुए धन की प्राप्ति होने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आज आपके हाथ कोई बड़ा मौका लग सकता है। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ गप्पेबाजी करना आप पर भारी पड़ सकता है। इधर उधर की बातें करने की आपकी आदत की वजह से आज आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपने काम पर ध्यान दें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ आज घूमने फिरने की योजना बन सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। आपकी आपसी समझ बेहतर होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो ज्यादा तला, भुना और मसालेदार भोजन से आप परहेज करें अन्यथा पेट से जुड़ा पुराना रोग उभर सकता है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:8

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आपको एक अच्छी प्लानिंग की जरूरत है। दवा का कारोबार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि बॉस ने आपको कोई कठिन कार्य सौंपा है तो आज आप उसे बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। आपकी मेहनत और लगन देखकर उच्च अधिकारी भी बेहद प्रभावित होंगे। पैसों की बात करें तो आपको अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम लगाने की जरूरत है। जरूरत से ज्यादा खर्च आपका बजट असंतुलित कर सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है। हो सकता है आज आपको आराम करने के लिए पर्याप्त समय न मिले।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 36

शुभ समय:सुबह 11:05 से रात्रि 8:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। यदि लंबे समय से घर में कोई विवाद चल रहा है तो आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। अगर आज आप कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते हैं तो आपको बहुत ही सोच समझ कर अपना फैसला लेने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आपके काम में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है। आय का नया स्त्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है खासतौर पर अगर आपको किडनी से संबंधित बीमारी है तो आप अधिक सतर्क रहें।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:17

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कुछ लोग आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं। बेहतर होगा आप ऐसे लोगों से संभल कर रहें। कामकाज की बात करें तो सहकर्मियों के मामलों में दखलअंदाजी करने से बचें। बेवजह की बातों से दूर रहें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। खुदरा व्यापारियों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। वहीं शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों को अच्छा फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपके रिश्ते में कड़वाहट आ गई है तो आज सारी खटास दूर करने का मौका आपको मिल सकता है। बेहतर होगा आप इस अवसर का लाभ उठाएं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहेगा। आज आप जमकर खरीदारी कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो इस वैश्विक महामारी को देखते हुए आपको सारी जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक: 12

शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

नौकरीपेशा जातकों को जमकर मेहनत करने की सलाह दी जाती है। आपके लिए तरक्की का योग बन रहा है। आज बॉस आपको जो भी काम सौंपे उसे तय समय पर पूरा करने का प्रयास करें और उन्हें शिकायत का एक भी मौका न दें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा। साथ ही आपके कारोबार में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहने के आसार हैं। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा खासतौर पर बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आपको खुलकर अपने मन की बात साझा करने का मौका मिलेगा। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो ज्यादा तनाव लेने से बचें विशेष रुप से अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आपको बेवजह की चिंता से दूर रहना होगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 3:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

हंसी मजाक कही हुई बातों को दिल पर लेने से बचें। आपकी यह आदत आज आपका दिन बिगाड़ सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए इसका सदुपयोग करें। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े मुनाफे के लिए अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है। आपको प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। निजी जीवन की बात करें तो घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद होने की आशंका है। इसके अलावा जीवनसाथी का गुस्सैल स्वभाव भी आज आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही सूझबूझ और धैर्य से काम लेने की जरूरत है। सेहत की बात करें तो आपको आंखों से संबंधित कोई दिक्कत हो रही है तो उसे अनदेखा न करें।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:29

शुभ समय:सुबह 7 बजे से शाम 6:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज दिन की शुरुआत हनुमान जी की पूजा अर्चना से करें। आपको अच्छे फल की प्राप्ति होगी। पैसों की बात करें तो आज आपको उधार देने करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका पैसा लंबे समय के लिए अटक सकता है। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। विपरीत परिस्थिति में भी आप सरलता से काम कर पाएंगे। आपकी यह कला आपके बॉस को बेहद प्रभावित कर सकती है। यदि आप इसी तरह मेहनत और लगन से काम करते रहेंगे तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। वहीं दूसरी ओर माता की सेहत का ध्यान रखें। लापरवाही उनके स्वास्थ्य में भारी गिरावट का कारण बन सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करना चाहिए। इससे आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान रहेंगे।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:11

शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन लगभग सामान्य रहेगा। अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं और आपके मार्ग में कोई बड़ी बाधा आ रही है तो जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। दफ्तर में आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। बेवजह का गुस्सा आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकता है जिसका बुरा असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा। यदि हाल ही में आपने नौकरी ज्वाइन की है तो आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। भाई बहनों के साथ रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। वहीं बिना सोचे समझे आज जीवनसाथी से कोई भी वायदा न करें नहीं तो आने वाले दिनों में आपके रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। सुस्ती और आलस्य भगाने के लिए आपको रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करने की जरूरत है।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक: 31

शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी यह इच्छा जल्द ही पूरी हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को अति आत्मविश्वास में आज अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है विशेष रूप से अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो सोच समझ कर ही अपना कदम बढ़ाए। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। अचानक कोई खुशखबरी मिल सकती है जिससे आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। यदि कुछ समय से आपके प्रिय की सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आज उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 18

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 7:00 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही कठिन रहने वाला है। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, अगर आप व्यापार करते हैं तो आज किसी भी दस्तावेज पर बिना सोचे समझे जल्दबाजी में हस्ताक्षर करने से बचें। इसके अलावा पैसों के मामले में आप आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें तो बेहतर होगा। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को बॉस से कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। आप अपना प्रदर्शन अच्छा रखें, साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ अपना तालमेल ठीक रखने का प्रयास करें। अगर आप अच्छे और शांत मन से काम करेंगे तो इसका उचित फल आपको जरूर मिलेगा। निजी जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है। बेवजह अपने प्रिय पर शक करने से बचें। स्वास्थ्य की बात करें तो नसों या मांसपेशियों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:37

शुभ समय: सुबह 6:25 से दोपहर 1 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 17 July 2021 Saturday

What does your Saturday July 17, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Desktop Bottom Promotion