For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

17 मई राशिफल: धनु राशि वाले पैसों के मामले में रहें आज सावधान

|

क्या है आज आपके भाग्य में? अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने सभी सवालों के जवाब मिलेंगे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज छोटी छोटी बातें भी आपकी प्रसन्नता का कारण बनेंगी। विपरीत परिस्थियों में भी शांति से काम लेंगे। दफ्तर में वरिष्ठों की मदद से आपके कार्य में आ रही बाधा दूर होगी। इसके अलावा आज आपको कोई बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है। व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा लाभ हो सकता है। आज आपको अपना कारोबार आगे बढ़ाने का कोई बढ़िया मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप कम प्रयास में धन कमाने में कामयाब रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। माता पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर दिन बहुत ही बढ़िया है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपके हाथ कोई बड़ा मौका लग सकता है। बेहतर होगा आप इस अवसर का भरपूर फायदा उठाएं। नौकरी करने वाले जातकों को बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ लम्बे समय से चला आ रहा विवाद आज खत्म हो जाएगा और आपके बीच नजदीकियां बढ़ेगी। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो अपने पार्टनर पर बेवजह शक करने से बचें। मजबूत रिश्ते की नींव भरोसे पर टिकी होती है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। अति उत्साहित होकर ज्यादा खर्च न करें। आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की जरूरत है, इसलिए काम के साथ भरपूर आराम भी करें।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 5 से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पैसों की बात करें तो आपकी आमदनी में वृद्धि होगी, लेकिन आपको अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम लगाने की जरूरत है। बेहतर होगा आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना सीख लें। आज आप अपने वैवाहिक जीवन पर ज्यादा ध्यान देने की कोशिश करेंगे। आपकी व्यस्तता आपके दाम्पत्य जीवन को बेरंग और नीरस बना रही है। लम्बे समय बाद आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा। आज बिना किसी बाधा के आपके सभी काम पूरे होंगे। व्यापारियों को निवेश का मौका मिल सकता है। अपने खाने पीने का ध्यान रखें नहीं तो आप बीमार पड़ सकते हैं। समय पर भोजन न करने की आपकी आदत कई बीमारियों का कारण बन सकती हैं।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 9:45 से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन बावजूद इसके आपको सफलता मिलेगी। व्यापारी वर्ग जिस आर्थिक मुनाफे की लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे हैं वो आज मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप कोई नया काम शुरू करने वाले हैं तो आपको अपनी प्लानिंग पर ध्यान देने की जरूरत है। निजी जीवन में चल रही समस्याओं का अंत हो सकता है। अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आज आप कुछ समझौते भी कर सकते हैं। अगर आप शादीशुदा है तो आज आपके जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधित परेशानी से दो-चार होना पड़ सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सामाजिक दूरी बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। बेवजह घर से बाहर निकलने से बचें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 10 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप व्यापार से जुड़े हैं तो आज आपको बड़ा मुनाफा मिलने की संभावना हैं। आप अपनी योजनाओं के अनुसार ही अपने हर काम को पूरा करेंगे। वहीं नौकरी करने वालों को जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। जरा सी भूल आपकी मेहनत पर पानी फेर सकती है। घर का माहौल ठीक नहीं रहेगा। जीवनसाथी को आपसे शिकायतें हो सकती हैं । ऐसे में बेहतर होगा कि आप शांति से बातचीत के द्वारा अपने बीच की कड़वाहट को कम करने का प्रयास करें। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज आपके पार्टनर आपसे अपने मन की बातें साझा कर सकते हैं। आपके बीच नजदीकियां बढ़ेगी और आपके प्रेम में भी वृद्धि होगी। आज पैसों के मामले में आपको बहुत ही सावधान रहना होगा। उधार लेन देन से बचें। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 9:50 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपको काफी सावधान रहना होगा। कुछ लोग आपकी उदारता का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। अपने जरूरी फैसले स्वयं ही लें और किसी के दबाव में आकर कोई भी कदम आगे न बढ़ाएं। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। आपको उम्मीद के अनुसार फायदा हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा। आज कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है। आपको अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा नहीं तो आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं। दिन का दूसरा हिस्सा आपके लिए काफी अच्छा साबित होगा। आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। आज का दिन भाग दौड़ भरा रहेगा लेकिन आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा लेकिन आपको लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 12 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ आज आप काफी बढ़िया समय बिताएंगे। आप खूब मौज मस्ती करेंगे और जमकर खर्च भी करेंगे। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज अपने पार्टनर से किसी भी तरह का वादा करने से पहले अच्छी तरह सोच लें। यदि आप अपने इस वायदे को पूरा नहीं कर पाएंगे तो आपके बीच कड़वाहट आ सकती है। शादीशुदा जातकों को जीवनसाथी की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आज आपको किसी घरेलू परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अगर आप नौकरी बदलने का सोच रहे हैं तो आज आपको कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। हालांकि ऐसे मामलों में ज्यादा जल्दबाजी ठीक नहीं है। सेहत की बात करें तो आज यदि आपको पहले से कोई बीमारी है तो समय पर अपनी दवाइयां लेते रहें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 7:55 से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का बर्ताव काफी कड़क रहेगा। छोटी छोटी गलतियों पर आपको उनके गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो अटके हुए मामले घने हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज पैसों को लेकर कोई परेशानी नहीं होगी। साथ ही आप बचत भीं कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन हंसी मजाक में बीतेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। संतान से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होगी। हो सकता है उनकी शिक्षा को लेकर आप कोई बड़ा फैसला लें। सेहत की बात करें तो आज मन कुछ अशांत रहेगा जिससे शारीरिक रूप से भी आप ज्यादा अच्छा महसूस नहीं करेंगे।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 6:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पैसों के मामले में सावधानी बरतें विशेष रूप से इस समय आपको कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा सुख सुविधा की चीजों पर ज्यादा खर्च ना करें अन्यथा आने वाले दिनों में आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन तनाव में गुजरेगा। अपनी नौकरी को लेकर आप काफी चिंता में रहेंगे। ऐसे में आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप अपने काम पर ध्यान दें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। जो होगा आपके अच्छे के लिए ही होगा, इसलिए अपने विचार सकारात्मक रखें। व्यापारियों को अपने बड़े ग्राहकों से अच्छा फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो पेट से जुड़ा इंफेक्शन हो सकता है इसलिए खाने-पीने का ध्यान रखें।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। सामाजिक रुप से आज आप काफी एक्टिव रहेंगे। आप उन लोगों से जुड़ने की कोशिश करेंगे जिनसे लंबे समय से आपका संपर्क नहीं हो पाया है। आज बिगड़े हुए काम बनने की संकेत मिल रहे हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो और आज आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलता है तो इस अवसर को हाथ से जाने न दें। मन लगाकर काम करें ताकि आप से कोई गलती न हो। वहीं व्यापारियों को आज किसी कानूनी मामले से छूटकारा मिल सकता है। हालांकि आज आपका काफी पैसा भी खर्य होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आप चाहकर भी परिस्थितयों को नही संभाल पाएंगे जिससे आपको काफी झुंझलाहट रहेगी। नौकरी करने वाले लोगों को इस समय किसी भी तरह के परिवर्तन से बचना होगा। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वालों को लाभ हो सकता है। अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपके मार्ग में बाधाएं आ सकती है। पारिवारिक जीवन में अशांति रहेगी। घर मे कलह हो सकता है। मुमकिन है आज परिजन आप से नाखुश रहें। आपको अपना व्यवहार संतुलित रखना होगा साथ ही अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपका बढ़ता हुआ तनाव आपकी सेहत में गिरावट की वजह बन सकता है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:55 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपका निरंतर प्रयास और कड़ी मेहनत आपके लिए तरक्की के रास्ते खोल सकते हैं। ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में नज़र आ रही है। आपको कम प्रयास में अच्छी सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन के लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके बीच बड़ा झगड़ा हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि आप कोई बड़ा आर्थिक लेन देन करने वाले हैं तो आपको संभल कर काम करना होगा। दोस्तों के सहयोग से आपकी किसी समस्या का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको शुगर की बीमारी है तो ज्यादा लापरवाही न करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 17 May 2021 Monday

What does your Monday May 17, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, May 15, 2021, 15:54 [IST]
Desktop Bottom Promotion