For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

17 नवंबर राशिफल: इन 5 राशियों को मिलेगा आज अपनी मेहनत का मनचाहा फल

|

अपने दैनिक राशिफल से जानिए आज किन चीजों पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है और किन चीजों से आपको बचना होगा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। हाल ही में हुए अपने वित्तीय नुकसान की भरपाई के लिए जोखिम भरा फैसला लेने से आपको बचना होगा। जल्दबाजी ना करें बल्कि सही समय और अवसर का इंतजार करें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही तनाव में गुजरेगा। दफ्तर में आपके बॉस आपके साथ अच्छा बर्ताव नहीं करेंगे। साथ ही आपके काम में भी कई गलतियां निकाल सकते हैं। आपको धैर्य और शांति से काम लेना होगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। माता पिता का प्रेम और आशीर्वाद मिलेगा। आज जीवनसाथी का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है, उनकी सेहत कुछ नरम रहेगी। रोमांटिक लाइफ में आज तनाव रहेगा। आपके पार्टनर आपसे कोई ऐसी मांग कर सकते हैं जिसे पूरा करने में अभी आप सक्षम ना हों। आप उन्हें प्यार से समझाने की कोशिश करें।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 15

शुभ समय: शाम 7:15 से रात्रि 10:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज आप राहत की सांस लेंगे। मित्रों और परिजनों के सहयोग से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। परिस्थिति चाहे जैसी भी हो आपके अपने आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। आप समझ पाएंगे कि अपनों का सहयोग आपके लिए कितना महत्वपूर्ण है। जीवनसाथी के साथ चल रही आपकी अनबन आज समाप्त हो जाएगी। आप भी अपना प्यार जताने में जरा भी संकोच ना करें। आपको अपने बच्चों पर थोड़ा अधिक ध्यान देने की जरूरत है। यदि वे अपने मार्ग से भटक रहे हैं तो आपको उन्हें सही रास्ता दिखाना चाहिए। कार्यक्षेत्र में थोड़े उतार चढ़ाव के बाद आज आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। काफी मेहनत के बाद आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। आज बहुत ही आसानी से आपको धन की प्राप्ति हो सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 27

शुभ समय: दोपहर 1:15 से रात्रि 7:45 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

काफी समय बाद आज कुछ पुराने दोस्तों के साथ आपकी मुलाकात संभव है। उनके साथ आज आप काफी अच्छा समय बिताएंगे। अतीत की कुछ अच्छी यादें एक बार फिर तरोताजा हो जाएंगी। इससे आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात संभव है। ये लोग आपके कार्यक्षेत्र से जुड़े हो सकते हैं इसलिए आप बहुत ही सोच समझकर अपना पक्ष रखें। आपकी छोटी सी चूक आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है खासतौर पर बातचीत करते समय आपको बहुत ही सावधान रहना होगा। अति उत्साहित होकर कोई भी कदम ना उठाएं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आज ज्यादा खर्च करने से बचें। आज आपका रुझान धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में ज्यादा रहेगा। हो सकता आप घर में किसी पूजा पाठ या हवन का आयोजन करवाएं या फिर किसी धार्मिक स्थल पर जाएं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: सुबह 9:20 से रात्रि 7:45 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज काफी दिनों बाद आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा जिससे आपको काफी प्रसन्नता होगी। कार्यक्षेत्र में भी आज आपको उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलेगा। दफ्तर में आप जमकर मेहनत करेंगे और अपने काम से संतुष्ट भी रहेंगे। आपकी मेहनत को देखते हुए वरिष्ठ आपकी पदोन्नति के विषय में विचार कर सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर दिन फायदेमंद रहेगा। पुराने सौदे आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेंगे लेकिन आप अपनी आर्थिक योजनाओं को गुप्त ही रखें। आज मन ताजगी और उत्साह से भरा रहेगा। कोई रुका हुआ काम सफलतापूर्वक पूरा होने से आपकी चिंता दूर होगी। जीवनसाथी की सहायता से किसी बड़े लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 21

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 1:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज का दिन कई मामलों में आपकी परीक्षा ले सकता है। आज आप काफी तनाव में रहेंगे। परिजनों से उम्मीद के अनुसार सहयोग ना मिलने से आपको काफी निराशा होगी। अपने रिश्तों में सुधार चाहते हैं तो खुलकर सबके सामने अपना पक्ष रखें। हो सकता है आपके परिवार वाले आपकी बात को समझें। दफ्तर में आज काम का बोझ अधिक रहेगा। आज एक साथ आपको कई काम निपटाने पड़ सकते हैं। आपकी भलाई इसी में है कि आज जो भी काम आपको दिया जाए उसे पूरी मेहनत और ध्यान से करें। वैवाहिक जीवन की बात करें तो आज आपको धैर्य से काम लेना होगा। पुरानी बातों को लेकर बेवजह आपस में झगड़ने से केवल आप अपनी मानसिक शांति को ही भंग करेंगे। समझदारी से काम लें। पैसों के मामले में आज का दिन बेहतर साबित होगा। आर्थिक लाभ मिलने का योग बन रहा है। सेहत में गिरावट संभव है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 30

शुभ समय: सुबह 10 से दोपहर 1:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पारिवारिक मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। परिजनों से चल रहा आपका विवाद आज समाप्त हो जाएगा क्योंकि आपकी पहल और समझदारी भरा बर्ताव घरवालों की सभी शिकायतें दूर करेगा। यदि अपनों के साथ आप अपना रिश्ता मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो अपना व्यवहार संतुलित रखें। बच्चों पर थोड़ा ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा वे उपेक्षित महसूस करेंगे। पिछले कुछ समय से जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप काफी चिंतित चल रहे थे लेकिन आज आपको उनकी सेहत में कुछ सुधार देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। अगर बात पैसों की करें तो आज का दिन शुभ रहेगा। आप कुछ जरूरी खर्चे करेंगे लेकिन किसी तरह की वित्तीय समस्या नहीं आएगी।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 1:15 से शाम 6:45 तक

 तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

व्यापार से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ा मुनाफा मिलने की संभावना है। अगर आपका व्यवसाय विदेश में भी फैला है तो आज आपको कोई बढिया अवसर मिल सकता है जिससे आपका व्यवसाय और आगे बढ़ेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत बना रहेगा। संतान पक्ष से भी सुख की प्राप्ति होगी। बच्चों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। बात आपके रोमांटिक लाइफ की करें तो आज आपकी मुलाकात संभव नहीं हो पाएगी, फिर भी आप दूसरे माध्यमों से अपने पार्टनर के साथ संपर्क में रहेंगे। सुख सुविधा की चीजों पर आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आज मन शांत रहेगा और शारीरिक रूप से आप अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 3:40 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप तनाव मुक्त रहेंगे। साथ ही आप खूब मौज मस्ती करने के मूड में भी रहेंगे। इसमें आपको परिवार और दोस्तों का भी साथ मिल सकता है। आपके कामकाज की बात करें तो आज आप अपनी रचनात्मकता और कुशलता का परिचय देंगे जिससे आपको कोई बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है। अगर हाल ही में आपने कोई नया करोबार शुरू किया है और परिणाम आपको उम्मीद के अनुसार नहीं मिल पा रहा था तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, जल्द ही परिस्थिति में बदलाव आएगा। आपको बस अपने निर्णय समझदारी से लेने की जरूरत है। आज पैसों से जुड़ा कोई विवाद सुलझ सकता है जिससे आज के दिन आप राहत की सांस लेंगे। अविवाहित जातकों के लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: प्रात: 5:30 से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अपने उग्र स्वभाव के कारण आज आप किसी वाद विवाद में फंस सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा आप स्वयं के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर लेंगे। दफ्तर में आपका कोई ईर्ष्यालु सहकर्मी आपके काम में बाधा उत्पन्न कर सकता है और आपकी मेह्नत का श्रेय भी ले जाने की कोशिश कर सकता है। ऐसे में आपको बहुत सावधान रहना होगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। आज स्वयं के लिए समय निकालना आपके लिए बेहद मुश्किल हो सकता है। आज अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी मेहनत और कोशिश का जल्द ही आपको अच्छा परिणाम मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बढ़िया रहने से आप काफी संतुष्ट रहेंगे। रोमांटिक लाइफ में भी खुशियां रहेगी। आज पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 1 बजे

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहेगा। कामकाज को लेकर आज आपको बहुत भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। ऐसे सुनहरे मौके बार बार नहीं मिलते इसलिए इन्हें हाथ से जाने ना दें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी भी तरह की जल्दबाजी करने से बचना होगा। अपने साझेदार के साथ तालमेल बिठाकर चलें अन्यथा नुकसान संभव है। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। धन प्राप्ति का योग बन रहा है लेकिन आज आपको कोई पुराना कर्ज भी चुकाना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के बीच एकता बनी रहेगी। साथ ही आपको सभी का समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 17

शुभ समय: सुबह 8:30 से दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज अपने महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाने के लिए दिन अच्छा है। आप आत्मनिर्भर रहेंगे तो इससे आपका ही फायदा होगा। अपना कोई भी काम दूसरों के भरोसे ना छोड़ें अन्यथा निराशा ही हाथ लगेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आपका काम में पूरा मन लगेगा। अगर आपकी कोई योजना अटकी हुई है तो उसे दोबारा शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज आपके पार्टनर के स्वभाव में बदलाव देखने को मिल सकता है। यदि वे आपसे नाराज चल रहे थे तो आज आप उन्हें मानाने में कामयाब रहेंगे। पैसों के मामले में आज आप काफी सतर्क रहेंगे क्योंकि आप इस बात को भली भांति समझते हैं कि एक गलत फैसला आपका बड़ा नुकसान करा सकता है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन शुभ है। आपको मनचाहा परिणाम मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए और तेजी से परिश्रम करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता पिता और अन्य परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। प्यार मोहब्बत की बात करें तो अगर आप सिंगल हैं और नए रिश्ते की शुरुआत करना चाहते हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। शादीशुदा जोड़ों के जीवन में आज कुछ तनाव रहेगा। आप दोनों के बीच मनमुटाव रहने से आपको थोड़ी निराशा होगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आज अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें। जोश में आकर कोई बड़ा खर्चा करने से बचें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक

English summary

Daily Horoscope for 17 November 2019 Sunday

What does your Sunday, November 17, 2019 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, November 16, 2019, 16:14 [IST]
Desktop Bottom Promotion